हरियाणाः नूंह हिंसा की आंच पहुंची गुरूग्राम तक, सेक्टर 57 में मस्जिद पर भीड़ ने किया हमला, इमाम की मौत
नेशनल न्यूज़। गुरुग्राम में भीड़ द्वारा एक मस्जिद पर किए गए हमले में इसके नायब इमाम की मौत हो गई और इसी के साथ हरियाणा के नूंह जिले में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की यात्रा को रोकने की कोशिश करने पर भड़की हिंसा में मृतक संख्या बढ़कर पांच हो गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। नूंह जिले में अधिकारियों ने मंगलवार को कर्फ्यू लगा दिया। नूंह में चार लोगों की हिंसा में मौत हो गई है तथा कई अन्य लोग घायल हुए हैं। हरियाणा के गृह मंत्री ने अनिल विज ने आरोप लगाया कि यह हिंसा ‘‘साजिश के तहत” की गई। पुलिस ने बताया कि नूंह […]



