Breaking News: विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने दो ऑब्जर्वर नियुक्त किए ,प्रीतम सिंह सीनियर ऑब्जर्वर और मीनाक्षी नटराजन ऑब्जर्वर होंगी

रायपुर। कांग्रेस ने पांच राज्यों में चुनाव के मद्देनजर सीनियर ऑब्जर्वर की नियुक्ति की है. इसमें छत्तीसगढ़ के लिए प्रीतम सिंह और मीनाक्षी नटराजन को सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है. वहीं मध्यप्रदेश में रणदीप सुरजेवाला और चंद्रकांत हंडोरे को कमान सौंपी गई है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव-2023 की चुनावी तैयारियों की निगरानी के लिए चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है. कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने आदेश जारी किया है.  

पॉवर कंपनी में मुख्य अभियंता श्री सिन्हा की भावभीनी विदाई

  0  सहायक प्रबंधक श्री राव एवं अनुभाग अधिकारी श्री नायक भी हुये सेवानिवृत्त रायपुर।छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी से सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता (सी.एण्ड आर.ए.) अजय कुमार सिन्हा कोे कंपनी मुख्यालय विद्युत सेवाभवन में भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के एमडी मनोज खरे एवं जनरेशन कंपनी के एमडी एस.के.कटियार ने उन्हें प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। प्रबंध निदेशकों ने श्री सिन्हा की उत्कृष्ट कार्यशैली और सहज व्यवहार की प्रशंसा की। इस अवसर पर सेवानिवृत्त सीई श्री सिन्हा ने अपने कार्य अनुभव बताते हुए अपनी सफलता का श्रेय टीमवर्क को दिया तथा सेवायात्रा के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों से मिले सहयोग के प्रति आभार […]

मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2 अगस्त से, लोगों को जागरूक करने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा वॉकेथान का आयोजन

० मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने सभी शहरवासियों से की वॉकेथान में भाग लेने की अपील रायपुर।प्रदेश में मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का काम 2 अगस्त से शुरू हो रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने इस दिन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा राजधानी रायपुर में वॉकेथान का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने शहर के युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों, तृतीय लिंग समुदाय के लोगों, समाज सेवी संस्थाओं तथा शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों सहित सभी नागरिकों से इसमें भाग लेने की अपील की है। वॉकेथान 2 अगस्त को सवेरे […]

रेशमी धागों से महिलाएं बुन रही हैं जीवन के ताने-बाने

० समूह की 501 महिलाएं उत्पादित धागे से 1 करोड़ 95 लाख 40 हजार रुपए का लाभ अर्जित किया रायपुर।स्व-सहायता समूह की महिलाएं अब कोसा से धागा निकालने की कला सीखकर अपने जीवन के ताने-बाने बुन रही हैं। इसी कड़ी में जशपुर जिले के कुनकुरी, फरसाबहार, पत्थलगांव और कांसाबेल विकासखण्ड में 07 महिला स्व-सहायता समूह गठन किया गया। महिला समूह के द्वारा टसर धागाकरण कार्य कर धागा उत्पादन किया जा रहा हैं। उत्पादित धागे का समूह के द्वारा बेचकर 1 करोड़ 95 लाख 40 हजार 383 रूपए का लाभ अर्जित किया गया। स्व-सहायता समूह की महिलाएं अपनी आमदनी को बढ़ाते हुए जीवन स्तर को बेहतर बना रही हैं। पूर्व में […]

SAS Transfer: राज्य शासन ने बदले कई जिलों के बदले डिप्टी कलेक्टर , देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

रायपुर। राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी।  

अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए कब-कब रहेगी बैंकों में छुट्टी

बिजनेस न्यूज़। नए महीने की शुरुआत होने वाली है। नए महीने के साथ बैंक छुट्टियों की नई लिस्ट भी सामने आ चुकी है। अगर अगस्त महीने में आपको भी बैंक से जुड़ा कोई काम है ब्रांच जाने से पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट जरूर चेक कर लें। बैंक की छुट्टियों की लिस्ट अगर देखें तो अगस्त में 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इस लिस्ट के मुताबिक अगस्त में छुट्टियों की भरमार है। अगस्त महीने में बैंक छुट्टियों की शुरुआत 6 अगस्त से हो रही है। कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। जिसमें स्वतंत्रता दिवस से लेकर रविवार, शनिवार की छुट्टी शामिल है। इसमें से कुछ छुट्टियां राज्यों, प्रदेशों, शहरों के […]

न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी बने बिलासपुर हाईकोर्ट के स्थाई जज, चीफ जस्टिस रमेश सिंह ने दिलायी शपथ

रायपुर।मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने आज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कोर्ट हाल नम्बर 1 में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी को स्थायी जज के रूप में शपथ दिलाई। उल्लेखनीय है कि न्यायमूर्ति श्री दीपक कुमार तिवारी की नियुक्ति 08 अक्टूबर 2021 को एडिशनल जज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में हुई थी। विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नई दिल्ली द्वारा 28 जुलाई 2023 को न्यायमूर्ति श्री दीपक कुमार तिवारी को स्थायी जज में नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी की गयी थी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में समस्त न्यायमूर्तिगण रजिस्ट्री व ज्यूडिशियल एकेडमी के न्यायिक अधिकारीगण, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बिलासपुर, प्रमुख सचिव, विधि एवं विधायी कार्य विभाग, मंत्रालय, रायपुर अधिवक्तागण […]

AAP कल से 90 विधायकों के आवास का करेगी घेराव, जलभराव की समस्या को लेकर दिखाएंगे रोष

रायपुर। आम आदमी पार्टी प्रदेश में मंगलवार से 90 विधायकों के आवासों का घेराव करने जा रही है। आप पार्टी का कहना है कि कांग्रेस और भाजपा के नेताओं को आम आदमी की समस्या दिखती नहीं है। राजधानी में जलभराव की समस्या का नतीजा यह हुआ कि 300 घरों के लोगों को NDRF की मदद से बोट से रेस्क्यू करना पड़ा। आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने कांग्रेस सरकार से मांग की है कि जल भराव वाले क्षेत्रों में प्रभावित लोगों का राहत और बचाव काम तेजी से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच जाना जरूरी है। जन समस्याओं को नजर […]

बाल संप्रेक्षण गृह से 4 अपचारी बालक भागे, पुलिस ने एक को पकड़ा, 3 अब भी फरार

कोरबा। कोरबा जिले में स्थित सरकारी बाल संप्रेक्षण गृह से 4 अपचारी बालक भाग गए। इससे बाल सुधार गृह में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना जिला प्रशासन को दे दी गई है। खबर मिलते ही पुलिस भी उनकी तलाश में जुट गई है। वहीं कुछ घंटे बाद पुलिस ने एक बालक को पकड़ लिया, जबकि 3 अब भी फरार हैं, जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। ड्यूटी पर तैनात नगर सेना के सैनिक की लापरवाही से ये घटना होने की बात कही जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले के रजगामार रोड, रिस्दी चौक स्थित निजी भवन में शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह संचालित है। […]

सरस्वती साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खिले

० लक्ष्मी नारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 42 साइकिल का निशुल्क वितरण रायपुर। राजधानी के कालीबाड़ी चौक स्थित एवं भातखंडे ललित कला शिक्षा समिति द्वारा संचालित लक्ष्मी नारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज संस्था के उपाध्यक्ष अजय तिवारी एवं सचिव श्रीमती शोभा खंडेलवाल स्कूल की प्रभारी प्राचार्य मनीषा गहोई की कर कमलों से निशुल्क 42 साइकिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष अजय तिवारी ने कहा कि बेटियों को साइकिल मिलने से उनके व्यक्तिगत विकास में सहयोग मिलेगा, और पढ़ाई करने के लिए आने जाने में सुविधा मिल पाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग से 120 सरस्वती साइकिल निशुल्क प्रदान […]