जगदलपुर शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा का त्यागपत्र स्वीकार

रायपुर। जगदलपुर शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा के त्यागपत्र को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने स्वीकार कर लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने राजीव शर्मा के जगदलपुर शहर अध्यक्ष के रूप में उनके द्वारा पार्टी के प्रति किये गये कामों की सराहना किया है।

Big News: राज्य शासन के 3 IAS अधिकारीयों को दिया गया अतिरिक्त प्रभार, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

रायपुर।राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है. IAS सुब्रत साहू को वर्तमान कर्तव्यों के साथ लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. आईएएस भुवनेश यादव और भीम सिंह को भी नई जिम्मेदारी दी गई है.  

प्रदेश के जूनियर डॉक्टर्स आज से हड़ताल पर, शासकीय अस्पताल में ओपीडी सेवाएं बाधित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जूनियर डॉक्टर्स ने एक बार फिर से अपनी मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है. जूनियर डॉक्टर्स आज से हड़ताल पर चले गए हैं. सरगुजा, कांकेर, जगदलपुर, रायगढ़, राजनांदगांव और रायपुर के शासकीय कॉलेज के जूडो हड़ताल कर रहे हैं. राजधानी रायपुर में भी इसका खास असर देखने को मिल रहा है. जूनियर डॉक्टर्स के हड़ताल से शासकीय अस्पताल में ओपीडी सेवाएं बाधित हुई है. सभी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक हड़ताल करेंगे. रायपुर के अंबेडकर अस्पताल के बाहर सुबह से ही जूनियर डॉक्टर्स स्टाइपेंड की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं. बीते 6 वर्षों में वेतन बढ़ोतरी ना होने की वजह से […]

हरियाणा में हिंसा: आग से आग लगाते चलो का मतलब

राकेश अचल हरियाणा न मणिपुर है । हरियाणा न बंगाल है। हरियाणा न गुजरात ह। हरियाणा में न चुनाव हैं लेकिन हरियाणा नफरत की आग में झुलस गया है । वहां दो समुदायों के बीच की हिंसा में दो लोग मारे जा चुके हैं और बहुत सी सार्वजनिक सम्पत्ति का नुक्सान हुआ है । सबसे बड़ा नुक्सान हुआ है सामाजिक सौहार्द का ,जो हरियाणा की पहचान है। हरियाणा में भी मणिपुर की तरह इंटरनेट बंद है। इस सबके लिए कौन जिम्मेदार है ,अगर ये लिख दिया जाये तो आपको लगेगा की मै काना हो गया हूँ और मुझे सिर्फ भाजपा दिखाई देती है। हरियाणा में भाजपा के माननीय मनोहर लाल […]

महाराष्ट्र के ठाणे में गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 17 लोगों की दर्दनाक मौत

  मुंबई।महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा हादसा हो गया है। यहां शाहपुर के पास एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। हाईवे पर रात में निर्माण कार्य चल रहा था। शाहपुर पुलिस का कहना है कि समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण का निर्माण हो रहा है। पुल तैयार करने में मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी दौरान 100 फीट की ऊंचाई से गर्डर मशीन गिर गई। बताया जा रहा है कि अभी 10-15 लोग अब भी अंदर फंसे हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद चारों ओर चीख-पुकार मच गई। हादसे की […]

रेप पीड़िता ने SP दफ्तर के बाहर की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने रोका

कवर्धा। कवर्धा में एक रेप पीड़िता ने SP दफ्तर के बाहर आत्मदाह करने पहुंची. जहां रेप पीड़िता ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की. वहीं युवती ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने समेत कई आरोप लगाए हैं, जिसपर SP अभिषेक पल्लव ने कहा कि पुलिस कार्रवाई कर रही है. युवती के लगाए सभी आरोप निराधार हैं. पीड़िता का आरोप है कि रायपुर के अलावा कई शहरों में युवक ने लॉज में रेप किया है. आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर अनाचार किया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की थी, लेकिन आरोपी जमानत से रिहा हो गया है. पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने शादी करने […]

प्रियंका बिस्सा व्यास को राजनीति विज्ञान में डॉक्टरेट डिग्री अवार्ड

० भारत में अपनी तरह का यह पहला अध्ययन है रायपुर। पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ की बेटी डॉ प्रियंका बिस्सा व्यास को “युवाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण को उत्पन्न करने में सोशल मीडिया की भूमिका: एक विश्लेषणात्मक मूल्यांकन” विषेयक शोध कार्य हेतु डॉक्टरेट डिग्री अवार्ड की गयी | यह शोध कार्य शोध निर्देशक प्रोफ. डॉ. सुभाष चंद्राकर दुर्गा महाविद्यालय के मार्गदर्शन में पूर्ण हुआ | राष्ट्रपति सम्मानित डॉ. प्रियंका बिस्सा ने सोशल मीडिया के माध्यम से युवा राजनीतिक सशक्तिकरण के मात्रात्मक और गुणात्मक दोनों पहलुओं का व्यापक विश्लेषण किया है | यह अभूतपूर्व अध्ययन भारत में अपनी तरह का पहला अध्ययन है। वर्तमान भारतीय राजनीति में सोशल मीडिया महत्वपूर्ण […]

स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण के लिए भोजपुरी समाज ने की बैठक

रायपुर। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज ने प्रदेश कार्यालय भोजपुरी भवन वीर गांव के प्रांगण में आने वाले स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के लिए सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ प्रदेश अध्यक्ष मुक्तिनाथ पांडे ने बैठक आयोजित की जिसमे 15 अगस्त को ध्वजारोहण के साथ देश की एकता और अखंडता तथा समाज में फैली बुराइयां की रोकथाम को लेकर चर्चा हुई और युवा पीढ़ी को देश की रक्षा सुरक्षा के लिए संदेश देने पर भी चर्चा हुई। अध्यक्षता एवं संस्थापक सूफी संत डा जौहर सफीयवादी जी के मार्गदर्शन एवं प्रदेश के बडी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जिला के सम्मानित साथी के सम्मानित सदस्य गण भी उपस्थित हुए। सर्वसम्मति से स्वतंत्रता […]

आज दिखेगा साल का दूसरा सुपरमून, जानिए सुपरमून से जुड़ी सभी बातें

चांद से जुड़ी घटनाएं जितना ज्योतिष में महत्व रखती हैं उतना ही वैज्ञानिक आधार भी रखती हैं। ज्योतिष में चांद के अलग-अलग रूप और समय में निकलने को ग्रह दशा, दिशा एवं चाल के तौर पर राशियों से जोड़कर देखा जाता है। जबकि विज्ञान में चंद्रमा के भिन्न-भिन्न रूप अलग-अलग नाम के सुपरमून के तौर पर जाने जाते हैं। यह सुपरमून बहुत खास माने जाते हैं। इसी कड़ी में अगस्त के महीने में इस साल दो सुपरमून नजर आने वाले हैं। जिनमें से एक को हम सभी 1 अगस्त को देख सकते हैं। 1 अगस्त को फूल मून दिखने वाला है जिसे ज्योतिष दृष्टि से पूर्णिमा का चांद माना जाता […]

Lunch Special Recipe: भरवां परवल

सामग्री परवल- 10 प्याज- 2 (बारीक कटा हुआ) बेसन-एक छोटा चम्मच अदरक- 1 इंच हरी मिर्च- 8 (कटी हुई) हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच जीरा- आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर- आधा छोटा चम्मच अमचूर पाउडर- आधा छोटा चम्मच तेल- आधा कप नमक- स्वादानुसार विधि ० सबसे पहले परवल को अच्छी तरह से धो लें और फिर छिलके उतार लें। (कैसे छीलें परवल) धोने के बाद पानी सूखने के लिए 10 मिनट तक रख दें। ० छिलके उतारने के बाद बीच में चीरा लगाएं और तमाम बीज निकाल लें। साथ ही, अन्य सामग्री भी तैयार कर लें जैसे प्याज काटकर और सभी मसाले तैयार करके रख […]