2 अगस्त को मतदाता सूची के प्रारम्भिक प्रकाशन के साथ शुरू हो जाएगी प्रदेश में निर्वाचन की तैयारी

० मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित पत्रकार-वार्ता में प्रदेश में मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2 अगस्त को एकीकृत मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के साथ इसकी शुरूआत होगी। 2 अगस्त से 31 अगस्त तक दावा-आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। श्रीमती कंगाले ने बताया कि 22 सितम्बर तक दावा-आपत्तियों का निराकरण कर 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेश कुमार क्षीरसागर और बिपिन माझी भी […]

मुख्यमंत्री आज चिटफंड निवेशकों को करेंगे राशि का अंतरण

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 अगस्त को रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, धमतरी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया तथा मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी अंतर्गत चिटफंड निवेशकों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राशि का अंतरण करेंगे। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में दोपहर 12 बजे से आयोजित किया गया है।  

अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक करने 3 अगस्त को मनाया जाएगा अंगदान महोत्सव

० एनएचएम ने सभी जिलों के सीएमएचओ को लिखा पत्र, डीएमई ने भी परिपत्र जारी कर सभी मेडिकल कॉलेजों में आयोजन के दिए निर्देश रायपुर।अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक करने प्रदेश में 3 अगस्त को भारतीय अंगदान दिवस पर अंगदान महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने परिपत्र जारी कर सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा राज्य स्वास्थ्य संसाधन केंद्र (SHRC) के संचालक को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। संचालक, चिकित्सा शिक्षा ने भी सभी शासकीय मेडिकल कॉलेजों के डीन को परिपत्र जारी कर इसके आयोजन के निर्देश दिए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अंगदान के प्रति लोगों को […]

आज का इतिहास 2 अगस्त : भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक और रसायन विज्ञान के जनक कहे जाने वाले प्रफुल्ल चंद्र राय का जन्म 2 अगस्त 1861 को हुआ

1714- स्टीम इंजन के आविष्कारक डेनिस पापेन का निधन 2 अगस्त 1714 को हुआ। 1858- ब्रिटिश सरकार ने 2 अगस्त 1858 में गवर्मेंट ऑफ इंडिया एक्ट पारित किया। 1861- भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक और रसायन विज्ञान के जनक कहे जाने वाले प्रफुल्ल चंद्र राय का जन्म 2 अगस्त 1861 को हुआ। 1877- मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रवि शंकर शुक्ल का जन्म 2 अगस्त 1877 को हुआ। 1878- भारत के राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगे’ के अभिकल्पक पिंगलि वेंकय्या का जन्म 2 अगस्त 1878 को हुआ। 1884- रोमुलो गालेगास का जन्म 2 अगस्त 1884 को हुआ। 1922- भारत के प्रसिद्ध उद्यमियों में से एक जी.पी. बिड़ला का जन्म 2 अगस्त 1922 को […]

आज का राशिफल 2 अगस्त : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए बुधवार का दिन

मेष राशि वाले दूसरों के कहने पर काम न करें मेष राशि के जातकों को आज नौकरी में सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखने के साथ सतर्क भी रहना होगा। किसी की सलाह पर अमल करने से पहले अपनी बुद्धि जरूर लगाएंगे अन्यथा आपको अपने अधिकारियों की डांट खानी पड़ सकती है। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को पैसा उधार दिया था तो उसके वापस मिलने की अच्छी संभावना दिख रही है। कार्यक्षेत्र में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच प्यार और […]

IND/WI ODI : भारत ने वेस्टइंडीज को 200 रन से हराया , 2 -1 से जीती सीरीज

स्पोर्ट्स न्यूज़। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 1 अगस्त को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। यह एक डिसाइडर मैच था। इससे पहले सीरीज 1-1 से बराबर चल रही थी। दोनों टीमों को किसी भी हाल में तीसरा वनडे जीतना था। ऐसे में टीम इंडिया एक बेहतर टीम बनकर सामने आई और वेस्टइंडीज को आसानी के साथ हरा दिया और 2-1 से सीरीज भी अपने नाम कर ली। भारत पूरे 200 रन के बड़े मार्जिन से तीसरा एकदिवसीय मैच जीत गया। ईशान किशन और शुभमन गिल की गजब शुरुआत वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने टॉस जीतकर […]

बिजली लागत 40 पैसे बढ़ी, आम घरेलू उपभोक्ताओं पर केवल 15-18 पैसे का पड़ेगा भार

० हाफ बिजली बिल योजना से अधिभार होगा आधा, देना होगा 7 पैसे प्रति यूनिट रायपुर। केंद्रीय विद्युत मंत्रालय भारत सरकार की अधिसूचना के अनुसार बिजली बिल में वेरियेबल कॉस्ट एडजेस्टमेंट (वीसीए) शुल्क के स्थान पर अब ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार (एफपीपीएएस) अधिरोपित किया जा रहा है। बीते महीने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी व्दारा बिजली लागत में 40 पैसे प्रति यूनिट का इजाफा हुआ है, लिहाजा जुलाई महीने की खपत पर उपभोक्ताओं को 14.23 प्रतिशत ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार लगेगा। यानी उपभोक्ताओं से 400 यूनिट खपत पर 15 से 18 पैसे तक प्रति यूनिट का अभिभार लिया जाएगा। परन्तु राज्य शासन के हाफ बिजली बिल […]

कांग्रेस की सरकार कट्टर दलित विरोधी,कानून विरोधी और सविधान विरोधी

० अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य की प्रेस वार्ता रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय बैठक के पश्चात पत्रकार वार्ता में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को कट्टर दलित विरोधी, कानून विरोधी और संविधान विरोधी सरकार बताया है। उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी की जन्मस्थली गिरौदपुरी में बनने वाले गुरुद्वारा के निर्माण कार्य को रोकना प्रदेश सरकार के घोर अजा विरोधी चरित्र के प्रदर्शन की पराकाष्ठा है। हाल ही रायपुर में अनुसूचित जाति वर्ग के युवकों द्वारा पूर्ण नग्न होकर किए गए प्रदर्शन के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए श्री आर्य ने […]

छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा ने स्कूल शिक्षा मंत्री से प्रदेश के 3266 से अधिक रिक्त पड़े प्राचार्य के पदों पर शीघ्र पदोन्नति आदेश जारी करने की मांग की

  रायपुर। “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” ने प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत कार्यरत हजारों नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठकों की प्राचार्य पदोन्नति की आवाज़ को शासन तक पहुंचाने कारगर पहल की हैं। प्रदेश में विगत 11 वर्षो से 3266 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल में प्राचार्य के रिक्त पदों पर पात्रता रखने वाले नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठक माध्यमिक शाला की प्राचार्य पद पर पदोन्नति नहीं हुई हैं। प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठकों से प्राचार्य पदोन्नति किए जाने की मांग को लेकर विगत दिवस 31.07.2023 को राजधानी रायपुर स्थित स्कूल शिक्षा मंत्री निवास कार्यालय में “छत्तीसगढ़ राज्य […]

CG Transfer Breaking: वन विभाग में बड़े पैमाने पर हुआ तबादला, कई जिलों के बदले गए रेंजर

रायपुर। राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया है। वन विभाग ने कई जिलों में रेंजर का ट्रांसफर किया है. जारी आदेश के मुताबिक वन क्षेत्रपाल, वन रक्षक, भृत्य, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत कई वन कर्मचारियों का तबादला हुआ है.