सरकार की प्राथमिकता के कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करना विभाग की जिम्मेदारी: मोहन मरकाम

० सभी आश्रम-छात्रावासों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करें ० रायपुर और दुर्ग संभाग में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के काम-काज की समीक्षा रायपुर।आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम ने कहा है कि सरकार की प्राथमिकता के कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करना विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर विशेष ध्यान दे। शासन की योजनाओं का लाभ इन वर्गों को मिले यह सुनिश्चित करें। आश्रम-छात्रावासों में कमियों को दुरुस्त कर ले। मंत्री श्री मरकाम आज आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान नवा रायपुर, अटल नगर के सभा कक्ष में रायपुर एवं दुर्ग संभाग में विभाग […]

मवेशियों के इलाज के लिए अब गौठानों में पहुुंचेगे मोबाईल वेटनरी वाहन : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

० सर्व यादव समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गौ-पालन और डेयरी उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य शासन ने अनेक कदम उठाए गए हैं। गोधन न्याय योजना प्रारंभ की गई है। इसी कड़ी में अब प्रदेश में हाट-बाजार क्लीनिक योजना की तर्ज पर मवेशियों के इलाज के लिए जल्द ही मोबाईल वेटनरी वाहन प्रारंभ किए जाएंगे। मोबाईल वेटनरी वाहन तय कार्यक्रम के अनुसार गौठानों में पहुंचेंगे जहां ग्रामीण अपने मवेशियों का इलाज करा सकेंगे। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में सर्व यादव समाज के प्रतिनिधि मंडल को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में […]

छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 : सत्यापन की जानकारी लेने घर-घर दी जा रही दस्तक

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का पूर्व में किये गये सर्वेक्षण का भौतिक सत्यापन का कार्य जिले में 24 जुलाई से शुरू कार्य किया गया है। जिसमें घर-घर जाकर परिवार की जानकारी को ऑनलाइन ऐप के माध्यम से एवं प्रपत्र में जानकारी को दर्ज किया जा रहा है। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल ने बताया कि जिले में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के सत्यापन का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि सत्यापन के कार्य के पहले सुपरवाइजर, प्रगणक, पटवारी एवं सचिव को प्रशिक्षण दिया गया। सर्वे का कार्य ग्राम पंचायत स्तर पर शुरू किया गया है। […]

सावन सोमवार विशेष : कछुओं के नाम से प्रसिद्ध है 250 साल पुराना सरोना स्थित शिव मंदिर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका और रायपुरा चौक से टाटीबंध की ओर जाने वाले रिंग रोड नंबर एक के बीच स्थित है सरोना गांव। इस गांव में 250 साल पुराना शिव मंदिर है। पंचमुखी शिवलिंग और भक्त क्रीत मुख देव का सिर प्रतिष्ठापित है। साथ ही भगवान शंकर की गोद में बालक रूप में श्रीगणेश लेटी हुई अवस्था में हैं। यहां भोलेनाथ के साथ भक्त की भी पूजा होती है। परिसर में संत तुलसीदास का भी मंदिर है। संपूर्ण परिसर दो तालाबों के बीच बना हुआ है। इस मंदिर के नीचे से तालाब का पानी बहता है। कछुआ वाले शिव मंदिर के नाम से यह प्रसिद्ध है। यहां […]

मनी लॉन्ड्रिंग केस: सुप्रीम कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को दी राहत, पांच हफ्ते के लिए और बढ़ी अंतरिम जमानत

नेशनल न्यूज़। सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन की अंतरिम जमानत की अवधि सोमवार को पांच हफ्ते के लिए बढ़ा दी। इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रहा है। जस्टिस ए. एस. बोपन्ना और जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी की पीठ को जैन की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने सूचित किया कि 21 जुलाई को उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई थी और उन्हें ठीक होने के लिए समय चाहिए। ईडी की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस. वी. राजू ने कहा कि वह अंतरिम जमानत बढ़ाने का विरोध नहीं कर रहे हैं। राजू ने […]

CG शराब घोटाला : अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, मिली अंतरिम जमानत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ के शराब घोटाले केस में गिरफ्तार अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है. अब उनकी जेल से रिहाई का रास्ता साफ़ हो गया है. अनवर ढेबर को मेडिकल ग्राउंड पर जमानत मिली है. बिलासपुर HC में जस्टिस दीपक तिवारी की कोर्ट ने राहत दी है. बता दें कि मेडिकल ग्राउंड पर तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत मिली है.बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने बीते दिनों रायपुर की विशेष अदालत में चार्जशीट पेश की थी. चार्जशीट प्रदेश में ईडी की ओर से उजागर किए गए शराब घोटाले के संबंध में थे. 13 हजार पन्नों […]

Big News ज्ञानवापी केस: ASI सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई 26 जुलाई तक की रोक, मुस्लिम पक्ष को HC में जाने को कहा

वाराणसी।उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले की एक अदालत के आदेशानुसार भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की 30 सदस्यीय टीम ने सोमवार सुबह वैज्ञानिक सर्वेक्षण के लिए ज्ञानवापी परिसर में प्रवेश किया। वहीं सर्वे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार शाम 5 बजे तक रोक लगा दी है। जिला कोर्ट के फैसले पर भी रोक लगा दी गई है। साथ ही कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को हाईकोर्ट जाने के लिए कहा है। कोर्ट ने कहा कि स्टे खत्म होने से पहले इसपर हाईकोर्ट सुनवाई करे।

हिमालय की गोद में बसा देश भूटान

भूटान से लौटकर रवि भोई वैसे तो भूटान जनसंख्या की दृष्टि से काफी छोटा देश है। भारत के किसी बी कैटेगरी के शहर की आबादी से इस देश की जनसंख्या कम है, पर हिमालय की गोद में बसे इस देश का मनोरम प्राकृतिक दृश्य,पहाड़-नदियां और शुद्ध एवं ताज़ी हवा व्यक्ति को आल्हादित कर देती है। भूटान, भारत का पड़ोसी देश है और आर्थिक और विदेशी मामलों में भारत पर उसकी निर्भरता ज्यादा है, फिर भी कई मामलों में वह भारत से अलग है। पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर बनाए गए बौद्ध मठ भूटान की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को बयां करते हैं। बौद्ध मठ और मंदिर भूटान को खास बनाते […]

सावधानी से ही कंजंक्टिवाइटिस से बचाव संभव: डॉ. दिनेश मिश्र

कंजंक्टीवाइटिस (आँख का आना) एक आम संक्रमण है। लोग साल भर कंजंक्टीवाइटिस के शिकार होते रहते हैं। कभी-कभी बरसात में यह काफी तीव्रता से एक बड़े क्षेत्र की जनसंख्या को प्रभावित करती है। कंजंक्टीवाइटिस निकट संपर्क के कारण एक से दूसरे व्यक्ति में फैलता रहता है। आँखों में कंजंक्टाइवा नामक श्लेष्मा झिल्ली होती है जो पलकों के भीतरी हिस्सों तथा नेत्र गोलक में कार्निया को छोड़कर नेत्र गोलक को घेरे रहती है। इस झिल्ली में ही होने वाला इन्फेक्शन कंजंक्टीवाइटिस कहलाता है.इसमें कंजंक्टिवा गुलाबी,लाल रंग की दिखने लगती है इस लिए इसे पिंक आई ,रेड आई भी कहते हैं। कंजंक्टीवाइटिस की तीव्रता तथा लक्षण संक्रमण करने वाले रोगाणु की घातक […]

ट्विटर में नहीं दिखेगी चिड़िया, मस्क ने किया ट्वीट, कहा – दिखेगा X

नेशनल डेस्क। ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने एक बार फिर से ट्विटर का लोगो बदल दिया है। अब ट्विटर पर चिड़िया नहीं X दिखेगा। मस्क ने कहा कि अब X.com ओपन करने से twitter ओपन हो जाएगा। अब ट्विटर को ट्विटर नहीं बल्कि X कहा जा सकता है, हालांकि अभी Twitter.com डोमेन भी एक्टिव रहेगा, लेकिन ये कब तक एक्टिव रहेगा इसके बारे में जानकारी नहीं है। मस्क का ट्वीट मस्क ने रविवार को ट्वीट करके कहा था कि इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का लोगो बदल जाएगा।मस्क ने कहा,‘‘जल्द ही हम ट्विटर ब्रांड और धीरे-धीरे सभी पक्षियों को अलविदा कह देंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘सभी पक्षियों’ को अलविदा कहते […]