देर रात राजधानी पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी नेताओं के साथ हाई लेवल मीटिंग, सहारा सहायता केंद्र शुरू करने की घोषणा की
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार देर रात राजधानी रायपुर पहुंचे, और शनिवार देर रात तक भाजपा नेताओं की हाई-लेवल मीटिंग की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने शाह की मौजूदगी में राज्य के हर जिले में दो सहारा सहायता केंद्र शुरू करने की घोषणा की है। उनके मुताबिक ये केंद्र सहारा पीड़ितों को उनकी राशि दिलाने में मदद करेंगे।बता दें कि केंद्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी मनसुख मंडाविया भी रायपुर पहुंचे थे। वही आज सुबह अमित शाह ने कई वर्ग के लोगो के साथ मुलाकात की। 12 जातियों को जनजाति में शामिल करने और सहारा इंडिया परिवार का पैसा लौटाने पर लोगों ने […]



