ट्विटर में नहीं दिखेगी चिड़िया, मस्क ने किया ट्वीट, कहा – दिखेगा X
नेशनल डेस्क। ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने एक बार फिर से ट्विटर का लोगो बदल दिया है। अब ट्विटर पर चिड़िया नहीं X दिखेगा। मस्क ने कहा कि अब X.com ओपन करने से twitter ओपन हो जाएगा। अब ट्विटर को ट्विटर नहीं बल्कि X कहा जा सकता है, हालांकि अभी Twitter.com डोमेन भी एक्टिव रहेगा, लेकिन ये कब तक एक्टिव रहेगा इसके बारे में जानकारी नहीं है। मस्क का ट्वीट मस्क ने रविवार को ट्वीट करके कहा था कि इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का लोगो बदल जाएगा।मस्क ने कहा,‘‘जल्द ही हम ट्विटर ब्रांड और धीरे-धीरे सभी पक्षियों को अलविदा कह देंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘सभी पक्षियों’ को अलविदा कहते […]



