कर्नाटक विधानसभा चुनाव :कांग्रेस कर्नाटक के किसानों के लिए हर साल 30,000 करोड़ रुपए आवंटित करेगी
नेशनल न्यूज़।कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर पांच साल की अवधि में किसानों को कृषि निधि योजना के तहत 1.5 लाख करोड़ रुपयों का आवंटन किया जाएगा। गांधी ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस कर्नाटक के किसानों के लिए हर साल 30,000 करोड़ रुपए आवंटित करेगी तथा नारियल किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने उर्वरकों पर 05 प्रतिशत, ट्रैक्टरों पर 12 प्रतिशत और कीटनाशकों पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाया है। प्रधानमंत्री को अपने बारे में कहने के बजाय कर्नाटक की […]



