भारत में कम हुई गरीबों की संख्या, बीते 5 साल में 13.5 करोड़ भारतीय गरीबी से हुए मुक्त
नेशनल न्यूज़। पिछले पांच साल में 13.5 करोड़ भारतीय गरीबी से मुक्त हुए है और साल 2015-16 तथा और 2019-21 के बीच गरीब व्यक्तियों की संख्या 24.85 प्रतिशत से गिरकर 14.96 प्रतिशत हो गई है। नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने सोमवार को यहां ‘‘राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक: एक प्रगति संबंधी समीक्षा 2023” जारी की। रिपोर्ट में कहा गया कि साल 2015-16 से 2019-21 की अवधि के दौरान रिकॉर्ड 13.5 करोड़ लोग गरीबी से मुक्त हुए। इस अवसर पर नीति आयोग ने नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के. पॉल, डॉ. अरविंद विरमानी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.वी.आर. सुब्रमण्यम भी उपस्थिति रहे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ग्रामीण […]



