विधानसभा में स्वर्गीय विद्या रतन भसीन और स्वर्गीय भानु प्रताप सिंह को अर्पित की गई श्रद्धांजलि’

० मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने किया कार्यकाल का किया स्मरण रायपुर।छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सत्र के प्रारंभ में वैशाली नगर (भिलाई) विधानसभा से विधायक रहे स्वर्गीय विद्या रतन भसीन तथा अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय भानु प्रताप सिंह को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित सदन के सदस्यों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक विद्या रतन भसीन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि स्वर्गीय श्री भसीन सरल और सहज व्यक्तित्व के धनी थे उन्होंने दलगत भावना से ऊपर उठकर हमेशा आमजन के कल्याण के लिए कार्य किया। श्री भसीन […]

सोने एवं हीरे के खनिज ब्लाकों के आबंटन के लिए खनिज विभाग का ई-टेंडर जारी

० 18 अगस्त तक डाक्यूमेंट क्रय किया जा सकेगा, बिड जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त तक रायपुर।खनिज विभाग द्वारा राज्य में 3 प्रीशियस मिनरल ब्लाक्स की नीलामी के माध्यम से आबंटन के लिए ई-टेंडर जारी कर दिया गया है। जीएसआई( जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया) द्वारा किये गये प्रारंभिक सर्वे में इन ब्लाक में गोल्ड और डायमंड की संभावना बताई गई है। इसके लिए ई-नीलामी से आबंटन हेतु 6 जुलाई 2023 को एमएसटीसी पोर्टल में एनआईटी जारी किया गया है। भौमिकी एवं खनिकर्म के संयुक्त संचालक श्री अनुराग दीवान ने बताया कि विश्व में प्रीशियस मिनरल्स की माँग तेजी से बढ़ी है। इस तथ्य को दृष्टिगत रखते हुए इन […]

राजभवन परिसर सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र घोषित

० राज्यपाल के निर्देश पर आदेश जारी रायपुर।राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के विशेष निर्देश पर राजभवन परिसर क्षेत्र को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है। इस संबंध में राजभवन सचिवालय द्वारा 14 जुलाई 2023 को आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार भारत सरकार पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय एवं राज्य सरकार द्वारा क्रमशः 1 जुलाई 2022 और 9 दिसंबर 2022 द्वारा पृथक-पृथक जारी अधिसूचना के अनुसार सिंगल यूज प्लास्टिक के आइटम के विनिर्माण, आयात, भण्डारण, वितरण, ब्रिक्री और उपयोग प्रतिबंधित है। उपर्युक्त अधिसूचनाओं के परिपालन में राजभवन परिसर में प्रतिबंधित सिंगल यूज पलास्टिक उत्पादों का उपयोग नहीं किया जा रहा है, इसी अनुक्रम […]

विस अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हुई

रायपुर।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ को राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू के हाथों मिला भूमि सम्मान

० भूमि प्रबंधन के लिए देश के शीर्ष जिलों में बेमेतरा और सरगुजा ने बनाई जगह, होंगे सम्मानित ० मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दी बधाई और शुभकामनाएं रायपुर.राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को भूमि सम्मान से नवाजा गया। उसके साथ ही प्रदेश के दो जिलों सरगुजा और बेमेतरा को भी भूमि प्रबंधन और प्रशासन के लिए भूमि सम्मान प्लेटिनम सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश को भूमि प्रबंधन के लिए सम्मान मिलना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। उन्होंने प्रदेश के राजस्व विभाग और सरगुजा तथा बेमेतरा जिला प्रशासन […]

तमिलनाडु : ED ने उच्च शिक्षा मंत्री पोनमुडी और उनके बेटे गौतम सिगमानी पर की छापेमारी

तमिलनाडु। प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री पोनमुडी और उनके बेटे गौतम सिगमानी (लोकसभा सांसद) के आवासों पर छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु में पोनमुडी और उनके बेटे के गृहनगर विल्पुरम जिले समेत नौ जगहों पर छापेमारी चल रही है। ईडी सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जांच किए जा रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में है। मंत्री पोनमुडी एमके स्टालिन कैबिनेट के दूसरे मंत्री हैं, जिनकी पिछले दो महीनों में प्रवर्तन निदेशालय ने तलाश की है। इससे पहले मंत्री सेंथिल बालाजी की ईडी ने तलाशी ली थी. तलाशी के अंत में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। तमिलनाडु क्राइम ब्रांच, जो […]

मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर गेड़ी दौड़ से किया छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ

० मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के शुभंकर बछरू का भी विमोचन किया ० 16 पारंपरिक मुकाबलों के साथ 6 चरणों में होगी प्रतियोगिता, प्रत्येक आयु वर्ग के प्रतिभागी ले सकेंगे हिस्सा रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर के ग्राम पंचायत नवागांव में हरेली पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने गेड़ी दौड़ को हरी झंडी दिखाकर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को खेल सामग्री का भी वितरण किया। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन का ये दूसरा वर्ष है और इसकी लोकप्रियता को देखते हुए पहली बार रस्सी कूद और कुश्ती जैसे खेल भी शामिल किए गए हैं। इस बार […]

सावन सोमवार विशेष : जानिए किसे कहते हैं छत्तीसगढ़ का काशी, अपनी अद्भुत विशेषताओं के लिए जाना जाता है लक्ष्मणेश्वर मन्दिर

जिले से लगा हुआ विश्वप्रसिद्व लक्ष्मणेश्वर मन्दिर जांजगीर चापा जिले के खरौद में स्थित है. यहां हर साल सावन माह में मेला लगता है. यह मंदिर अपनी अद्भुत विशेषताओं के लिए जाना जाता है. इस मंदिर में श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए एक लाख चावल सफेद रंग के कपड़े के थैले में भरकर चढ़ाते है. इसे लक्ष्य या लाख चावल भी कहते हैं. लक्ष्मणेश्वर मंदिर अपने आप में बेहद अद्भुत और आश्चर्यों से भरा है. कहते हैं कि इस शिवलिंग में एक लाख छिद्र है. इसलिए इसे लक्षलिंग या लखेश्वर कहा जाता है. धार्मिक मान्यता अनुसार इन एक लाख छेदों में से एक छेद ऐसा है जो पाताल […]

जिले के गौठानों में मनाया गया पारंपरिक हरेली तिहार

० हरेली पर पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू से महके गौठान, गेड़ी, फुगड़ी खेल का आयोजन, कृषि यंत्रों की हुई पूजा जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे पहला प्रमुख तिहार हरेली ग्राम पंचायतों में परम्परागत रूप से मनाया गया। इस दौरान रोका- छेका, वृक्षारोपण के अलावा गेड़ी, भौरा, फुगड़ी के साथ छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल भी प्रारम्भ हुआ। हरेली तिहार के मौके पर ग्राम पंचायतों में कृषि यंत्रों की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान सरपंच, सचिव, राजीव युवा मितान क्लब, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों व विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजन किया गया। कलेक्टर सुश्री रिचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिले की गौठानों […]

भोपाल से दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन में आग लगने से मची अफरा तफरी , यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला

नेशनल न्यूज़। भोपाल से नई दिल्ली आ रही वंदे भारत ट्रेन में अचानक भयंकर आग लगने से बड़ा हादसा हुआ। ट्रेन में आग बीना रेलवे स्टेशन के पास लगी। जिसके बाद फ़ौरन यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जानकारी के मुताबिक, भोपाल से हजरत निजामुद्दीन चलने वाली वंदे भारत ट्रेन (20171) सोमवार सुबह 5.40 पर रवाना हुई। बीना रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर ट्रेन के सी-14 कोच में आग लग गई, इस कोच में करीब 36 यात्री सवार थे। जब आग लगी तो ट्रेन को रोक यात्रियों को बाहर ट्रेन नंबर 20171 भोपाल-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत सुबह 5.40 पर रवाना हुई। ट्रेन में सफर कर रहे यात्री के मुताबिक आग […]