Diet In Mansoon:बारिश के मौसम में इन चीजों से करें परहेज, खानपान को लेकर रखें सावधानी

मानसून के मौसम में शरीर का खास ध्यान रखना चाहिए। इस मौसम में तबियत आसानी से खराब हो जाती है। खासतौर पर खानपान को लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। इस मौसम में गलत खानपान के कारण फूड पॉयजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यहां जानें किन चीजों से आपको परहेज करना चाहिए, ताकि आप हेल्दी रहें। पत्तेदार सब्जियां मानसून के मौसम में आपको कुछ सब्जियों के सेवन से बचना चाहिए। इनमें पत्तेदार सब्जियां शामिल हैं। पालक और गोभी बिल्कुल भी न खाएं। इन सब्जियों में आसानी से बैक्टीरिया पनपते हैं। साथ ही, इन्हें साफ करने में भी परेशानी आती है। इन सब्जियों को अच्छे से पकाना चाहिए, ताकि बैक्टीरिया मर […]

Big News: राज्य शासन की बड़ी कार्रवाई, ट्रांसफर के बाद भी ज्वाइन नहीं करने वाले 31 डिप्टी कलेक्टरों को किया गया भारमुक्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आज शाम बड़ी कार्रवाई की है । ट्रांसफर के बाद भी ज्वाइन नहीं करने वाले 31 डिप्टी कलेक्टर को एकतरफा भारमुक्त कर दिया गया है। बताते हैं, कुछ को कोलेकेटरों ने रोक लिया था तो कुछ जुगाड लगा कर रुक गए थे। सरकार ने इसे गंभीरता से लिया और आज एकतरफा भारमुक्त कर दिया है। देखिए लिस्ट…

अजित पवार को सौंपा गया वित्त मंत्रालय, धनंजय मुंडे को मिली कृषि विभाग की कमान

नेशनल न्यूज़। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार को शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार में वित्त और योजना विभाग सौंपा गया। करीब दो सप्ताह पहले उन्होंने शरद पवार की अगुवाई वाली राकांपा से अलग होकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार में उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, पवार के आठ सहयोगियों को भी विभाग आवंटित कर दिये गये हैं, जिन्होंने दो जुलाई को मंत्री के रूप में शपथ ली थी। धनंजय मुंडे को कृषि विभाग की कमान बयान के अनुसार, धनंजय मुंडे को कृषि विभाग की कमान दी गयी है, वहीं दिलीप वाल्से-पाटिल को सहकारिता मंत्री बनाया […]

कामधेनु विश्वविद्यालय के कुलपति का कल खत्म हो रहा कार्यकाल, संभागायुक्त महादेव कांवरे होंगे नए कुलपति

दुर्ग। दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के कुलपति का कल 15 जुलाई को कार्यकाल समाप्त हो रहा है।कुलाधिपति/राज्यपाल के आदेशानुसार दुर्ग संभाग के आयुक्त महादेव कांवरे को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ-साथ कामधेनु विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है।

नव-नियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज 15 जुलाई को पदभार ग्रहण करेंगे

रायपुर। नव-नियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज 15 जुलाई 2023 को दोपहर 1.45 बजे रायपुर विमानतल पहुंचेंगे एवं दोपहर 03 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन, रायपुर में पदभार ग्रहण करेंगे। पदभार ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री एवं निवृत्तमान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव एवं सह-प्रभारी विजय जांगिड़ सहित मंत्रीमंडल के सदस्यगण व वरिष्ठ नेतागण एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।

पुलिस विभाग में बड़े पैमाने में हुआ तबादला, 18 थानों के बदले गए प्रभारी

दुर्ग। पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है. दुर्ग पुलिस अधीक्षक सलभ कुमार सिन्हा ने ट्रांसफर लिस्ट जारी किया है. ट्रांसफर आदेश में कुल 18 थाना प्रभारी और उप निरीक्षकों के नाम शामिल हैं.

Big News: छत्तीसगढ़ के भूपेश मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव, बदले गए मंत्रियों के प्रभार, जानें किसे मिली किस विभाग की जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भूपेश मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव किया गया है। मंत्रियों के विभाग में फेरबदल किया गया है। आज सुबह मोहन मरकाम ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली जिसके बाद से ही विभागों में फेरबदल के चर्चे चल रहे थे। मोहन मरकाम को डॉ. प्रेमसाय सिंह के स्थान पर कैबिनेट में जगह मिली है। डॉ. टेकाम स्कूल शिक्षा, अनुसूचित जाति, जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण और सहकारिता विभाग के मंत्री थे। बता दें कि मरकाम की कैबिनेट में इंट्री के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुछ मंत्रियों के विभाग में बदलाव किया। डिप्टी सीएम सिंहदेव को स्वास्थ्य के साथ ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा […]

डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम को बनाया गया राज्य योजना आयोग का चेयरमैन

रायपुर। एक दिन पहले मंत्री पद से हटाए जाने के बाद डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम को राज्य योजना आयोग का चेयरमैन बनाया है. अब तक योजना आयोग के अध्यक्ष मुख्यमंत्री हुआ करते थे. अब प्रेमसाय सिंह टेकाम को ये जिम्मेदारी दे दी गई है. इन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा होगा. बता दें कि गुरुवार को प्रेमसाय सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. गौरतलब है कि प्रेमसाय सिंह के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद मोहन मरकाम को मंत्री बनाया गया है. आज ही कांग्रेस विधायक मोहन मरकाम ने मंत्री पद की शपथ ली. मोहन मरकाम को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंद्रन ने मंत्री पद की शपथ दिलाई.

Live Mission Chandrayan 3: चंद्रयान-3 हुआ लॉन्च, चांद में भारत का एक और कदम

नेशनल न्यूज़। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार (14 जुलाई) को देश के तीसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3′ को लॉन्च किया। LVM3M4 रॉकेट के जरिए इसरो के महत्वाकांक्षी ‘चंद्रयान-3′ को पृथ्वी के इकलौते उपग्रह चंद्रमा की यात्रा पर ले गया। इस रॉकेट को पूर्व में GSLVMK3 कहा जाता था। भारी उपकरण ले जाने की इसकी क्षमता के कारण अंतरिक्ष वैज्ञानिक इसे ‘फैट बॉय’ और बाहुबली भी कहते हैं।

चंद्रयान-3 को ले जाने वाला ‘बाहुबली’: कुतुबमीनार से भी ज्यादा लंबा, 130 हाथियों के बराबर है वजन

नेशनल न्यूज़। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कहा कि देश के तीसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3′ के प्रक्षेपण का समय करीब आ रहा है…जिसे दोपहर 2.35 मिनट पर प्रक्षेपित किया जाएगा। यह ‘चंद्र मिशन’ साल 2019 के ‘चंद्रयान-2′ का अनुवर्ती मिशन है। भारत के इस तीसरे चंद्र मिशन में भी अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर लैंडर की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का है। चंद्रयान-3 को बाहुबली रॉकेट लेकर जाएगा और चंद्रमा की कक्षा में स्थापित कराएगा। बता दें कि यह वही रॉकेट है, जिसने सफलतापूर्वक ये काम करीब साढ़े तीन साल पहले चंद्रयान-2 के लिए किया था। बाहुबली रॉकेट लंबा, चौड़ा और ऊंचा राकेट है। नीचे से खड़े होकर […]