GST काउंसिल में लिए गए बड़े फैसले: मल्टीप्लेक्स में अब पॉपकॉर्न-कोल्ड ड्रिंक खरीदना होगा सस्ता, कैंसर की दवाएं टैक्स फ्री

नेशनल न्यूज़। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में मंगलवार को नई दिल्ली में GST काउंसिल की 50वीं बैठक हुई, जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए। सीतारमण ने प्रेस ब्रीफ्रिंग कर मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। GST काउंसिल ने सिनेमाहॉल में सर्व होने वाले खाने पर टैक्स को घटाकर 5 फीसदी कर दिया है जिससे उनकी कीमतों में कमी आएगी। इसके अलावा अब कैंसर की इंपोर्टेड दवा पर इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) नहीं लगेगा। वहीं GST काउंसिल ऑनलाइन गेमिंग, घुड़दौड़ और कैसिनो की फुल वैल्यू पर 28 फीसदी गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) लगाने पर सहमत हो गई है। जानकारी के मुताबिक गेम्स, कैसिनो या […]

अजित जोगी के राजनीति क्षेत्र में 50 साल पूरे होने पर उनके नाम का सिक्का हुआ जारी, जानें क्या है कीमत

रायपुर। आगामी विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल कर सरकार बनने के बाद जोगी अपने कहे मुताबिक सभी जिला मुख्यालय में चांदी की सड़क बना बनाएंगे। इन सबके बीच अजित जोगी के नाम का सिक्का पार्टी ने जारी किया है। अजीत जोगी देश के पहले राजनेता हैं, जिनके नाम का सिक्का सरकार ने नहीं बल्कि उनकी खुद की पार्टी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ने जारी किया है। जोगी कांग्रेस ने ये सिक्का अजीत जोगी की राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में 50 साल पूरे होने के मौके पर जारी किया है। सिक्के की कीमत होगी 2 हजार सिक्का जारी होने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में इसे खरीदने की होड़ मच गई है। […]

अफ्रीकी चीतों को रास नहीं आ रहा कूनो, यहां एक और चीते की हुई मौत

नेशनल डेस्क।मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में मंगलवार को एक और अफ्रीकी चीते की मौत हो गई। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। तेजस नामक इस नर चीते को इसी साल फरवरी में दक्षिण अफ्रीका से श्योपुर जिले के केएनपी में लाया गया था। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) वन्यजीव जे एस चौहान ने बताया कि केएनपी में लगभग चार साल के तेजस की संभवत: आपसी लड़ाई के कारण मौत हो गई। उन्होंने कहा कि चीतों को देश में बसाने की योजना ‘‘ प्रोजेक्ट चीता ” के तहत दक्षिण अफ्रीका से लाया गया यह चीता घटना के समय एक बाड़े में था। इससे पहले […]

बहन को भाई ने जन्मदिन में तोहफे में दिया टमाटर, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

ठाणे। देश में टमाटर की बढ़ती कीमत के बीच महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला को जन्मदिन पर तोहफे में 2 किलोग्राम से अधिक टमाटर मिले हैं। टमाटर जो कुछ दिन पहले 20 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रही थी अब 140 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही है जिसकी वजह से आम आदमी के लिए टमाटर खरीदना मुश्किल हो रहा है। कल्याण के कोछाडी में रहने वाली सोनल बोरसे को रविवार को जन्मदिन पर रिश्तेदारों ने चार किलोग्राम से अधिक टमाटर तोहफे में दिए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि महिला केक काट रही है और बगल में टमाटर से भरी एक टोकरी […]

मणिपुर हिंसा पर SC की नसीहत: हेट स्पीच न दे कोई पार्टी , सेना को निर्देश जारी करने से किया इंकार

नेशनल न्यूज़। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को हिंसा- प्रभावित मणिपुर के नागरिकों तथा सार्वजनिक एवं निजी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का केंद्र एवं राज्य सरकार को निर्देश दिया तथा यह स्पष्ट कर दिया कि कानून-व्यवस्था कार्यपालिका के अधिकार क्षेत्र में है और शीर्ष अदालत यह निर्णय नहीं ले सकती कि कहां-कहां सेना और केंद्रीय बल तैनात किये जाने हैं। हिंसा प्रभावित मणिपुर में नागरिकों को हो रही दिक्कतों को कम करने को लेकर विभिन्न पक्षों का प्रतिनिधित्व कर रहे वकीलों के सुझावों पर विचार विमर्श करते हुए शीर्ष अदालत ने सभी को यह कहते हुए आगाह किया, ‘‘हम सभी पक्षों से अपने बयानों में संतुलन बनाये रखने का अनुरोध […]

Rainy Special Recipe: दही कबाब

सामग्री दही- 500 बेसन- 200 ग्राम (रोस्ट किया हुआ) कॉर्न फ्लोर का आटा- 4 चम्मच पनीर- 300 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ) प्याज- 2 (कटा हुआ) लहसुन की कलियां- 5 (कटी हुई) लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर- आधा चम्मच नमक-स्वादानुसार चाट मसाला- 1 छोटा चम्मच हरा धनिया- 1 कटा हुआ तेल-1 कप (कबाब फ्राई करने के लिए) विधि 0 दही के कबाब बनाने के लिए सबसे पहले दही को एक कपड़े में बांधकर सूखा लें, ताकि इसके कबाब अच्छी तरह से बनाए जा सकें। 0 फिर एक बाउल में प्याज या लहसुन को बारीक काट लें और सभी सामग्रियों को तैयार कर लें। इस दौरान एक नॉन स्टिक […]

सावन में करें महामृत्युंजय मंत्र का जाप, मिलेगी समस्त कष्टों से मुक्ति

किसी भी मंत्र जाप का अपना अलग महत्व होता है। ये मानसिक शांति प्रदान करने के साथ शारीरिक शक्ति भी प्रदान करते हैं। मंत्रों का जाप श्रद्धा पूर्वक करने से समस्त कष्टों से मुक्ति मिलती है। ऐसे में सावन के महीने में भी कुछ मन्त्रों का नियमित जाप आपको समस्याओं से बाहर निकलने में मदद कर सकता है। सावन का पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और इस महीने लोग शिव जी की भक्ति में डूबे रहते हैं। ऐसे में यदि आप शिव जी को प्रसन्न करने के लिए उनके विशेष महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हैं तो आपके रोग-दोष तो दूर हो ही सकते हैं और पापों […]

आज का इतिहास 12 जुलाई : फिल्म जगत के सदाबहार अभिनेता राजेंद्र कुमार, दारा सिंह और प्राण का हुआ था निधन

12 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of July 12 ० पीटर द हर्मिट के नेतृत्व में 1096 को क्रूसेडर बुल्गारिया के सोफिया पहुँचे। ० इंग्लैंड के सम्राट एडवर्ड प्रथम के आदेश पर यहूदियों को 1290 में बाहर निकाला गया। ० लक्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को 1346 में रोमन साम्राज्य का शासक चुना गया। ० इंगलैंड के राजा हेनरी अष्टम ने 1543 में छठी एवं अंतिम पत्नी कैथरीन पार के साथ विवाह किया। ० नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संघि पर 1673 में हस्ताक्षर हुए। ० शिवाजी ने 1674 में ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ मित्रता के अनुबंध पर हस्ताक्षर किये। ० विलियम ऑफ आॅरेंज के नेतृत्व में […]

आज का राशिफल 12 जुलाई : जानिए कैसा रहेगास भी राशियों के लिए बुधवार का दिन

मेष राशिफल 12जुलाई : मनोकामना पूरी होने से प्रसन्न होंगे। आज मेष राशि के जातकों की कोई मनोकामना पूरी होने से खुशी होगी। लेकिन शाम के समय काम में देरी के कारण आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष की ओर से जो चिंता थी उसका समाधान करने पाने में आप सफल होंगे। आज आपको अपने परिवार और प्रियजनों का पूरा सहयोग मिल रहा है, जिससे आपका कोई जरूरी काम बन सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ पल एकांत में बिता सकते हैं, जिससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजनों एवं वरिष्ठजनों से आर्शीवाद लें। […]

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से संबद्ध समस्त कार्यों और स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यक सेवाओं में कार्य करने से इंकार किया जाना प्रतिषेध

० आदेश तत्काल प्रभाव से लागू रायपुर।राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम, 1979 की धारा 4 की उपधारा 1 तथा 2 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से संबद्ध समस्त कार्यों और स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यक सेवाओं में कार्य करने से इंकार किए जाने को प्रतिषेध कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। राज्य शासन के गृह विभाग द्वारा मंत्रालय से आज जारी आदेश के अनुसार ‘लोक स्वास्थ्य’ (छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग) से संबद्ध समस्त कार्यों और स्वास्थ्य सुविधाओं की अत्यावश्यक सेवाओं में कार्यरत डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्य कर्मी तथा एम्बुलेंस […]