विशेष लेख : सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं राजीव युवा मितान

० अब तक राज्य में 13 हजार 242 से अधिक राजीव युवा मितान क्लब गठित रायपुर। देश को समृद्ध बनाने में युवाओं की भूमिका अहम मानी जाती है। युवाओं की क्षमता का बेहतर इस्तेमाल किया जाए तो वह राज्य तेजी से आगे बढ़ने लगता है। युवाओं को राज्य के विकास में भागीदार बनाने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल के मार्गदर्शन में राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया गया, ताकि युवा क्लब से जुड़कर राज्य के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सके। राजीव युवा मितान क्लब के गठन की घोषणा मुख्यमंत्री श्री बघेल के द्वारा 12 जनवरी 2020 को […]

मदनवाडा नक्सल हिंसा में शहीद विनोद चौबे सहित 29 पुलिसकर्मियों के शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया नमन

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहादत को प्राप्त हुए शहीद विनोद चौबे एवं उनके साथ शहीद हुए 28 पुलिसकर्मियों को उनके शहादत दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि 12 जुलाई 2009 को राजनांदगाँव में मदनवाड़ा के जंगलों में नक्सलियों से लोहा लेते हुए जाबांज पुलिस अधीक्षक स्व. विनोद चौबे जी एवं उनकी टीम ने अपने प्राणों की परवाह न करते हुए छत्तीसगढ़ की माटी के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए थे। ऐसे महान सपूतों को हम सब नमन करते हैं, अपनी पुष्पांजलि अर्पित करते हैं। हम सबको आप पर गर्व है। जय हिन्द। ज्ञात हो कि एसपी श्री विनोद […]

एयर इंडिया विमान में पैसेंजर ने मचाया बवाल: फ्लाइट के टॉयलेट का तोड़ा गेट, 10 पैसेंजर के साथ क्रू मेंबर ने आरोपी यात्री को किया काबू

नेशनल न्यूज़। बीते कुछ महीनों से फ्लाइट में यात्रियों के विवाद की खबरें सामने आ रही है कभी यात्रियों के बीच मारपीट या फिर किसी यात्री द्वारा यूरिन करने का मामला सामने आया है। वहीं अब एक और ताजा मामला सामने आया है जिसमें टोरंटो से दिल्ली आ रही फ्लाइट में क्रू मेंबर के साथ गाली-गलौज ,फ्लाइट में सिगरेट पीने और टॉयलेट का गेट तोड़ने के आरोप में पैसेंजर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नेपाल का नागरिक महेश पंडित ने फ्लाइट में जमकर बवाल मचाया जिसके बाद अब उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है । जानकारी के मुताबिक फ्लाइट में ट्रैवल कर रहे इस यात्री ने पहले […]

राज्यसभा चुनाव : BJP ने गुजरात व पश्चिम बंगाल के लिए उम्मीदवारों का किया ऐलान, इन्हे मिला टिकट

नेशनल न्यूज़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए गुजरात से बाबूभाई जेसंगभाई देसाई और केसरी देवसिंह जाला को उम्मीदवार बनाया है जबकि पश्चिम बंगाल से ग्रेटर कूच बिहार पीपुल्स एसोसिएशन (जीसीपीए) के नेता अनंत राय ‘महाराज’ को टिकट दिया गया है। भाजपा की ओर से बुधवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। 24 जुलाई को होगा मतदान गुजरात से राज्यसभा की 11 सीट में से वर्तमान में आठ पर भाजपा और बाकी पर कांग्रेस का कब्जा है। भाजपा के पास जो आठ सीट हैं, उनमें से एस जयशंकर, जुगलजी ठाकोर और दिनेश अनावाडिया का कार्यकाल 18 अगस्त को […]

राहुल गांधी के समर्थन में सीएम भूपेश बघेल समेत कई दिग्गज कर रहे मौन सत्याग्रह

रायपुर। राहुल गांधी के खिलाफ मोदी सरनेम के मानहानि केस में आज कांग्रेस पार्टी सत्याग्रह कर रही है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गांधी मैदान में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी मौन सत्याग्रह कर विरोध प्रदर्शन कर रही है। गांधी मैदान में प्रदेशभर के कांग्रेस नेताओं के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम शामिल हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस मौन सत्याग्रह में खुद सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद हैं. मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को राहत नहीं मिलने के विरोध में यह सत्याग्रह किया जा रहा है. AICC ने राहुल गांधी के […]

राजधानी के कई थाना प्रभारी बदले गए, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

रायपुर। विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेशभर में तबादले किए जा रहे हैं ,इसी कड़ी में एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने कई थानों के थाना प्रभारी बदले गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक बिलासपुर से रायपुर पहुंचे थाना प्रभारी फैजल होदाशाह को तेलीबांधा थाने की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं गौरव साहू को खम्हारडीह की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा शिव नारायण सिंह को आरंग, मुकेश शर्मा- तिल्दा नेवरा, विनय सिंह- सिविल लाइन, जितेंद्र ताम्रकार-पंडरी, जितेंद्र एसैया- आजाद चौक, अविनाश सिंह- डीडी नगर, सुधांशु बघेल- पुरानी बस्ती, आशीष राजपूत-गोबरा नवापारा, अर्चना धुरंधर-राजेंद्र नगर, दीपक पासवान- विधानसभा, सत्यम श्याम- थाना प्रभारी राखी बनाए गए हैं. वहीं रायपुर जिले में पदस्थ थाना प्रभारियों […]

भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक आज, मानसून सत्र को लेकर होगी चर्चा

रायपुर। भूपेश कैबिनेट की आज अहम बैठक शाम 6 बजे मुख्यमंत्री निवास में होगी। जिसमें विधानसभा मानसून सत्र को लेकर चर्चा की जाएगी. साथ ही विधानसभा में प्रस्तुत होने वाले विधेयकों को इस बैठक में मंजूरी मिल सकती है. इसके अलावा कर्मचारियों के आंदोलन पर भी चर्चा संभव है. भारतीय स्टाम्प अधिनियम में राज्य के मुताबिक जरूरी संसोधन पर मुहर लग सकती है. इसके साथ ही बैठक में कई अन्य अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी.

अमरनाथ यात्रा : 7,800 से अधिक तीर्थयात्रियों का 10वां जत्था हुआ रवाना, लैंडस्लाइड के कारण रोकी गई थी यात्रा

जम्मू। दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में स्थित अमरनाथ मंदिर के लिए 7,800 से अधिक तीर्थयात्रियों का 10वां जत्था बुधवार को यहां आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रामबन में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग के एक हिस्से के बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण जम्मू आधार शिविर से तीन दिन तक यात्रा निलंबित रहने के बाद मंगलवार दोपहर फिर शुरू हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि एक जुलाई से अब तक कुल 1,37,353 तीर्थयात्री अमरनाथ मंदिर के दर्शन कर चुके हैं। हिमालयी क्षेत्र में स्थित 3,888 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर की 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा एक जुलाई को शुरू हुई, जो 31 अगस्त तक चलेगी। उन्होंने बताया […]

Breaking:नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड की पत्नी सीता दहल का 69 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ की पत्नी सीता दहल का बुधवार को निधन हो गया। सीता लंबे समय से तंत्रिका तंत्र संबंधी एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित थीं। 69 वर्षीय सीता ने बुधवार को काठमांडू के नॉर्विक इंटरनेशनल हॉस्पिटल में अंतिम श्वांस ली। उनके प्रेस समन्वयक सूर्य किरण शर्मा ने बताया कि बुधवार को सीता की हालत गंभीर होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों ने सुबह आठ बज कर 33 मिनट पर उनकी मृत्यु की पुष्टि की। अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, सीता प्रोग्रेसिव सुप्रान्यूक्लियर पल्सी (पीएसपी), पार्किंसन, मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थीं। प्रोग्रेसिव सुप्रान्यूक्लियर पल्सी तंत्रिकाओं की […]

सावन के दूसरे बुधवार को करें ये उपाय, हर लेंगे सभी कष्ट

विघ्नहर्ता गणपति को बुधवार का दिन बहुत प्रिय है और इस दिन कुछ उपाय करने से भगवान गणेश सभी संकटों को हर लेते हैं। आइए नजर डालते हैं उन कुछ उपायों पर जिनको करके सावन के बुधवार दिन को भगवान गणेश की कृपा प्राप्त की जा सकती है। लड्डू और दूब चढ़ाएं: शास्त्रों के अनुसार गणपति को लड्डू बहुत पसंद हैं और उनके प्रिय दिन बुधवार को उनके प्रिय मिष्ठान लड्डू का भोग लगाने से गणपति बहुत खुश होते हैं। भगवान गणेश को मूंग के लड्डू का भोग लगाना चाहिए या फिर गुड़ का भोग भी लगाया जा सकता है। प्रथम पूज्नीय देव गणपति की पूजा साल में और किसी […]