ओम बिरला ने नई बांग्लादेश सरकार के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात, भारत आने का आमंत्रण दिया

  ढाका। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को ढाका में नई बांग्लादेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात की। उन्होंने रहमान को पद ग्रहण की बधाई दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र सौंपा। इसके साथ ही उन्होंने उन्हें भारत आने का निमंत्रण भी दिया। बिरला ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि भारत हमेशा बांग्लादेश के लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी राष्ट्र बनाने के प्रयासों का समर्थन करता है। दोनों नेताओं ने भारत और बांग्लादेश के लोगों के कल्याण के लिए सहयोग बढ़ाने की आशा व्यक्त की। बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हामिदुल्लाह ने बताया कि तारिक रहमान ने भारत और प्रधानमंत्री […]

बिरनपुर हत्याकांड: 17 आरोपी दोषमुक्त,जानें क्या था मामला

  बेमेतरा। बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव से बड़ी खबर सामने आई है। बिरनपुर हत्याकांड में शामिल 17 आरोपियों को जिला अदालत ने दोषमुक्त कर दिया है।छत्तीसगढ़ के बिरनपुर गांव में 8 अप्रैल 2023 को दो गुटों के बीच विवाद हुआ। इस झगड़े में भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई। घटना के बाद तनाव बढ़ गया और इसे धार्मिक रंग दे दिया गया। इस हिंसा के दो दिन बाद, गांव में और बड़ी हिंसा भड़क गई। इसमें मुस्लिम समुदाय के पिता-पुत्र रहीम और ईदुल मोहम्मद की हत्या कर दी गई। साथ ही गांव के कुछ घरों में आग लगा दी गई। इस घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के […]

सूदखोरी के मामलों में घिरे हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर फिर गिरफ्तार, कोर्ट में किया गया पेश

  रायपुर। रायपुर की कोतवाली पुलिस ने चर्चित हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को 2019 के एक पुराने प्रकरण में अदालत से जारी स्थायी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। रोहित तोमर और उसके भाई वीरेंद्र तोमर पर राजधानी में मारपीट, वसूली, दुष्कर्म और हत्या समेत करीब दो दर्जन गंभीर अपराध दर्ज हैं। वर्ष 2013 के एक हत्या मामले में दोनों भाइयों की रिव्यू पिटीशन हाईकोर्ट में खारिज हो चुकी है। सूदखोरी की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर रायपुर पुलिस ने दोनों के खिलाफ आठ अलग-अलग मामले दर्ज किए थे। कार्रवाई के दौरान दोनों फरार हो गए […]

CG Crime : कलेक्टोरेट पार्किंग से 36.50 लाख की रकम गायब, करीबी दोस्त ने ही रची साजिश

  रायपुर। राजधानी रायपुर में कलेक्टोरेट से सटी मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ी कार से 36 लाख 50 हजार रुपये चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह रही कि इस वारदात को अंजाम किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि पीड़ित के पुराने परिचित ने ही दिया। रजिस्ट्री के लिए लाए थे नकद रकम हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पिरदा निवासी ज्ञानप्रकाश पांडे ने पिरदा स्थित एक प्लॉट का सौदा गंगूराम यादव से किया था। रजिस्ट्री कराने के लिए वह 36,50,000 रुपये नकद लेकर अपने परिचित नितिन सोनी के साथ कार से रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचा। कार को मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ा कर ज्ञानप्रकाश कागजी प्रक्रिया पूरी करने अंदर चले […]

ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों … मुख्यमंत्री ने परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास और सफलता का संदेश

  रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के छात्र-छात्राओं को परीक्षाओं के अवसर पर शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें आत्मविश्वास और हौसले के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया है। उन्होंने विद्यार्थियों के नाम अपने आत्मीय संदेश में कहा कि परीक्षाओं का समय जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, जिसमें उत्साह के साथ थोड़ा तनाव भी स्वाभाविक है, लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि परीक्षाओं का समय आ गया है। मैं जानता हूँ कि इन दिनों आपके मन में उत्साह भी है और थोड़ा सा तनाव भी। लेकिन सबसे पहले यह जान लीजिए — आप अकेले नहीं हैं, हम सब आपके साथ हैं। उन्होंने कहा […]

सलीम खान की तबीयत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल में भर्ती; सलमान खान पहुंचे हॉस्पिटल

  मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता की सेहत की जानकारी मिलते ही सुपरस्टार सलमान खान भी अस्पताल पहुंच गए।   अस्पताल में मौजूद सलमान का वीडियो सामने आया है। वीडियो में सलमान काफी चिंतित नजर आ रहे हैं और उनके चारों ओर सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। सलमान ने काले रंग की टी-शर्ट और पैंट पहन रखी थी। इस खबर ने फैंस में भी सलीम खान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ा दी है। सलीम-जावेद की फिल्मों का योगदान सलीम खान बॉलीवुड के वरिष्ठ लेखक हैं। […]

रायपुर में बैडमिंटन खेलते हुए कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

रायपुर। राजधानी रायपुर में बैडमिंटन खेलते समय हार्ट अटैक से कारोबारी अमृत बजाज (ईदगाह भाठा निवासी) की मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार 16 फरवरी को मरवाड़ी मुक्तिधाम में किया गया। परिजनों के अनुसार, अमृत बजाज रोज की तरह अपने दोस्तों के साथ सोमवार सुबह बैडमिंटन खेलने गए थे। खेल के दौरान अचानक वह गिर पड़े और बेहोश हो गए। दोस्तों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कारोबारी की दिनचर्या में रोजाना खेलकूद शामिल था; बैडमिंटन और क्रिकेट उनकी नियमित गतिविधियों में से थे।   घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में शोक और चर्चा […]

महंत कॉलेज में वार्षिक उत्सव रिदम का आयोजन कल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा होंगे मुख्य अतिथि

रायपुर। गांधी चौक स्थित महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम रिदम 2026 का आयोजन रविंद्र मंच कालीबाड़ी में दिनांक 18 फरवरी 2026 को दोपहर 1:00 बजे से आयोजित है. इस आयोजन के मुख्य अतिथि विजय शर्मा ,गृह मंत्री, पुरंदर मिश्रा विधायक उत्तर विधानसभा क्षेत्र रायपुर होंगे। आयोजन में विशिष्ट अतिथि संजय श्रीवास्तव अध्यक्ष नागरिक आपूर्ति निगम छत्तीसगढ़ शासन की उपस्थिति रहेगी वहीं आयोजन में प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी ,अनिल तिवारी आरके गुप्ता एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी विशेष आमंत्रित सदस्यों में शामिल होंगे। आयोजन के संदर्भ में जानकारी देते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ अनुपम जैन ने बताया की आयोजन में 16 सांस्कृतिक कार्यक्रम […]

सुकमा में 22 नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, हिंसा का रास्ता छोड़ा

  सुकमा। जिले में 22 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। यह कदम नक्सल उन्मूलन नीति और पुनर्वास अभियानों के सकारात्मक प्रभाव के कारण संभव हुआ है। पुलिस ने बताया कि लगातार नक्सल विरोधी अभियान, नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना, सड़कों और विकास कार्यों की पहुंच के चलते माओवादी संगठन का प्रभाव कम हुआ है। इसके परिणामस्वरूप नक्सली अब हिंसा छोड़ पुनर्वास नीति पर भरोसा कर रहे हैं। सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने कहा, “नक्सल संगठन अब कमजोर हो गया है। सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की पुनर्वास योजना का लाभ मिलेगा। ये लोग अब मुख्यधारा में शामिल होकर सरकार के […]

जांजगीर: ह्रदय विदारक घटना, बेटे की मौत के शोक में माता-पिता ने अपनी जिंदगी खत्म की

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के एक गांव में महाशिवरात्रि की रात मातम में बदल गई। जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण पुलिस स्टेशन इलाके में एक दंपती ने खुदकुशी कर ली। धारदेई में कृष्णा पटेल और उनकी पत्नी रमा बाई ने अपने बेटे के गम में नीम के पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। इस दंपती के 21 साल के बेटे आदित्य पटेल की मौत एक साल पहले कार एक्सीडेंट में हो गई थी। बेटे की मौत के दुख में लगाई फांसी छत्तीसगढ़ के धारदेई कृष्णा पटेल और उनकी पत्नी रमा बाई ने फांसी लगाने से पहले एक चार पेज का सुसाइड नोट और एक वीडियो छोड़ा। सुसाइड नोट में दंपती ने जो लिखा, […]