लायंस क्लब रायपुर फ्रेंड्स ने डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट को किया सम्मानित
० लायंस क्लब रायपुर फ्रेंड्स का इंस्टालेशन समारोह एवं डॉक्टरों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान समारोह रायपुर।लायंस क्लब रायपुर फ्रेंड्स द्वारा 2023-24 के लिए अपनी नई टीम के स्थापना समारोह के साथ-साथ डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट को सम्मानित करने के लिए एक सम्मान समारोह के अवसर पर सिविल लाइन्स, रायपुर के वृन्दावन हॉल में एक शानदार समारोह का आयोजन किया गया। निर्वाचित टीम एमजेएफ लायन डॉ. संयुक्ता गांधी अध्यक्ष, लायन अवनीत सिंह उपाध्यक्ष, डा. गगनजीत चावला सचिव, और लायन शैलजा धुप्पर कोषाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को डिस्ट्रिक्ट 3233-सी के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अमरजीत दत्ता ने पद की शपथ दिलाई। सम्मान समारोह की शुरुआत विभिन्न वक्ताओं द्वारा डॉक्टरों द्वारा दिखाई […]



