बिहार में दूसरे चरण का मतदान कल ,20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर डालें जाएंगे वोट
लवकुमार मिश्रा पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अपने सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गया है। कल यानी 11 नवंबर को राज्य में दूसरे और अंतिम चरण का मतदान होगा, जिसके बाद 243 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में वोटिंग की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। पहले चरण में 65% के भारी मतदान के बाद अब दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग की उम्मीद की जा रही है। दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। सभी सीटों के लिए वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी। दूसरे चरण में जिन 20 जिलों में मतदान होगा निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर […]



