सफलता की कहानी : गौठान को बनाया कर्मभूमि, महिलाएं कर रहीं जैविक खाद तैयार

० एकता, नारी शक्ति, सरस्वती गौठान में आजीविका गतिविधि से जुड़ी जांजगीर चांपा। कामयाबी एक दिन में नहीं मिलती, इसके लिए दिनरात मेहनत करनी पड़ती है, और जब मेहनत रंग लाती है, तो फिर कामयाबी के पथ पर अग्रसर होकर आगे बढ़ जाते हैं, ऐसा ही पासीद गौठान के समूह हैं, जिन्होंने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना से जुड़ने के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वर्मी कम्पोस्ट एवं आजीविका गतिविधियों से जुड़कर अपने आपको सक्षम बनाते हुए गौठान को अपनी कर्मभूमि बना लिया। सक्ती जिले की जनपद पंचायत सक्ती के ग्राम पंचायत पासीद की एकता समूह जब गौठान से जुड़ी तो उनको लगा कि अगर कुछ […]

आज का इतिहास 24 जून : 2010 में विंबलडन में टेनिस इतिहास का सबसे लंबा मैच 11 घंटे और 5 मिनट तक चला

1206: दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान कुतबुद्दीन ऐबक की लाहौर (अब पाकिस्तान) में ताजपोशी। 1564: भारत की वीरांगना महारानी दुर्गावती मुगलों से जंग के दौरान शहीद हुई। 1793: फ्रांस ने पहली बार रिपब्लिकन संविधान अपनाया। 1963: डाक एवं टेलिग्राफ विभाग ने राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत की। 1966: मुंबई से न्यूयार्क जा रहे एयर इंडिया के विमान के स्विट्ज़रलैंड के माउंट ब्लैंक में दुर्घटनाग्रस्त होने से 117 लोगों की मौत। 1974: भारतीय टीम लॉडर्स टेस्ट की दूसरी पारी में इंग्लैंड के खिलाफ 42 रन पर सिमटी। यह टेस्ट में भारत का न्यूनतम स्कोर है और वह टेस्ट मैच पारी और 285 रन से हारा। 1975: न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे […]

आज का राशिफल 24 जून : जानिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन आपके लिए

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ सुखद पल व्यतीत करेंगे। अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति भी आसानी से कर पाएंगे। भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी। आप किसी अनुभवी व्यक्ति सलाह पर चलकर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपको धैर्य से कम लेना होगा। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आज आपको खुशी होगी। आपका किसी नए मकान व वाहन को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप अपने मन की किसी बात साथ को साझा कर सकते हैं। वृष दैनिक राशिफल (Taurus […]

छत्तीसगढ़ किकबाक्सिंग एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने राज्यपाल से की मुलाकात

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस के अवसर पर महामहिम राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन से छत्तीसगढ़ किकबाक्सिंग एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट कर प्रदेश में एसोसियेशन द्वारा किए जा रहे किकबाक्सिंग खेल एवं खिलाड़ियों के विकास से अवगत कराया। इस अवसर पर एसोसियेशन के अध्यक्ष श्री छगन लाल मुंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान, राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी प्रभात साहू, अंतर्राष्ट्रीय रेफरी मयंक डडसेना , राष्ट्रीय खिलाड़ी साक्षी शास्त्री उपस्थित रहे।

राजस्थान की पीईकेबी खदान के निर्बाध संचालन के लिए सरगुजा जिले के सरपंचों ने राहुल गांधी और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

० सरगुजा से रायपुर आकर लगायी मदद की गोहार उदयपुर।प्रदेश के सरगुजा जिले में स्थित परसा ईस्ट कांता बासन (पीईकेबी) कोयला खदान को चालू रखने अब आश्रित ग्रामों के सरपंचों और स्थानीयों ने भी अपनी आवाज बुलंद कर दी है। इसी सिलसिले में सरगुजा से 15 लोगों का प्रतिनिधिमंडल राजस्थान सरकार की पीईकेबी खदान के निर्बाध संचालन के लिए चाही गई जमीन उपलब्ध कराने की मांग हेतु ज्ञापन सौपनें शुक्रवार को रायपुर पहुँचा। प्रतिनिधिमंडल में ग्राम परसा के उपसरपंच गणेश यादव और घाटबर्रा के उपसरपंच पति घनश्याम यादव की अगुवाई में ग्राम साल्ही से जगतनारायण सिंह पोर्ते, रघुनंदन पोंर्ते और चंद्रकेश्वर सिंह पोर्ते और हिरन यादव, , मुन्ना यादव, रमेश […]

रायपुर में बनेगा सिकल सेल का विश्वस्तरीय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, सीएम ने रखी आधारशिला

० सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का फायदा पड़ोसी राज्यों के मरीजों को भी मिलेगा ० निःशुल्क जांच और इलाज के साथ सिकलसेल पर होगा शोध रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर चौक जेल रोड में सिकल सेल संस्थान के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का भूमिपूजन किया। इस संस्थान का 2.96 एकड़ भूमि में किया जाएगा, जिसमें 48 करोड़ 12 लाख रूपए की लागत आएगी। इस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होगी। यह पहल न केवल प्रदेश के लोगों के लिए, बल्कि सीमावर्ती राज्यों के लिए भी लाभप्रद होगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले साढ़े चार साल में स्वास्थ्य […]

छत्तीसगढ़ में खेलों के लिए अच्छा माहौल – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

० मुख्यमंत्री ने गुजरात में आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेल में राज्य का गौरव बढ़ाने वाले पदकवीरों को किया सम्मानित ० राष्ट्रीय खेल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधकों का भी किया गया सम्मान ० 36वें राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा 16.35 लाख रूपए का पुरस्कार रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश में खेलों के लिए अच्छा माहौल तैयार करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नई-नई खेल अकादमियां शुरू हो रही हैं। खिलाड़ियों के खेल कौशल को बढ़ाने के लिए विश्व स्तरीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर […]

नौसेना के लिए चयनित छत्तीसगढ़ के पांच जांबाज युवा सैनिकों ने राज्यपाल से मुलाकात की

रायपुर।छत्तीसगढ़ के पांच जांबाज युवा सेना में इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून से कमीशन्ड प्राप्त कर सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट बनकर देश के सेवा हेतु तैयार है। इन युवा सैनिकों ने आज राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से सौजन्य भेंट की। राज्यपाल ने इन युवाओं कोे बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। राज्यपाल से नौसेना के लिए चयनित लेफ्टिनेंट सौरभ कपूर, लेफ्टिनेंट चिन्मय ठाकुर, लेफ्टिनेंट कुशाग्र गर्ग और लेफ्टिनेंट धनंजय साहू ने मुलाकात की।

अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस 26 को, प्रदेश में नशामुक्ति के पक्ष में सकारात्मक वातावरण तैयार करने होंगे कई आयोजन

० नशापान की प्रवृत्ति पर रोक लगाने जनजागरूकता के होंगे प्रयास रायपुर।अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस 26 जून के अवसर पर छत्तीसगढ़ में नशापान के विरूद्ध जनजागरूकता लाकर सकारात्मक वातावरण तैयार करने का प्रयास किया जाएगा। नशे के विरूद्ध व्यापक जनमत विकसित करने के सभी जिलों में विभिन्न विभागों के सहयोग से व्यापक प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में समाज कल्याण विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गए हैं। नशापान करने के विरूद्ध समाज में जागरूकता लाने स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कल्याण, महिला एवं बाल विकास, जनसम्पर्क, पंचायत, आबकारी और नगरीय प्रशासन विभाग को विशेष प्रयास करने कहा गया है। […]

ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित 6 सेवाओं के लिए आरटीओ कार्यालय आने की अनिवार्यता ख़त्म

० आधार ऑथेंटिकेशन के माध्यम से घर बैठे या परिवहन सुविधा केंद्र में करा सकेंगे समस्त कार्य ० आधार ऑथेंटिक कर फ़ीस पटाते ही तत्काल हो जाएगा ऑटो अप्रूवल रायपुर।परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशों के परिपालन में परिवहन विभाग ने छत्तीसगढ़ में अब ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण कराने, ड्राइविंग लाइसेंस में पता परिवर्तन कराने, ड्राइविंग लाइसेंस कार्ड ख़राब हो जाने, ड्राइविंग लाइसेंस को सरेंडर करने के लिये परिवहन कार्यालय आने की अनिवार्यता ख़त्म कर दी है। तकनीकी रूप से समाधान निकालते हुए ऐसे सभी आवेदन जो आधार प्रमाणीकरण के साथ आवेदन कर रहे हैं, उन आवेदनों का सॉफ़्टवेयर के द्वारा स्वतः ही ऑटो अप्रूवल हो जायेगा। जिससे आरटीओ स्टाफ […]