विहिप की केन्द्रीय प्रबंध समिति की बैठक 24 को
० धर्मांतरण, लव जेहाद, गो हत्या व मंदिरों की सरकारी अधिगृहण से मुक्ति के साथ संगठन व सेवा के विस्तार आदि विषयों पर चिंतन रायपुर । विश्व हिन्दू परिषद(विहिप) की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक 24 जून से रायपुर में होने जा रही है। शुक्रवार को एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विहिप के केन्द्रीय महा-मंत्री मिलिंद परांडे ने बताया कि इस त्रि-दिवसीय बैठक में संगठन की 2024 में होने वाली षष्ठीपूर्ति (60 वर्ष) के लक्ष्य तय करने के साथ उनकी सिद्धि हेतु व्यापक कार्य-योजना बनाई जाएगी। विहिप अपने सेवा कार्यों को द्रुत गति देने के साथ धर्मांतरण, लव जेहाद, गो हत्या व मंदिरों की सरकारी अधिगृहण से मुक्ति […]



