केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नहीं जा पाए बालाघाट

रायपुर । मौसम की खराबी के कारण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बालाघाट नहीं जा पाए। श्री शाह को आज दुर्ग से बालाघाट जाना था, वहां उनका शाम को कार्यक्रम था। श्री शाह दुर्ग की सभा समाप्त कर बालाघाट के लिए उड़े, लेकिन मौसम ख़राब होने के कारण रायपुर में लैंड करना पड़ा। श्री शाह करीब सवा पांच बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। तय कार्यक्रम के अनुसार श्री शाह को शाम 4 बजे बालाघाट पहुंचना था, वहां उनकी सभा थी। वे दुर्ग से बालाघाट के लिए भी, लेकिन ख़राब मौसम के चलते बीच रास्ते से उन्हें लौटना पड़ा। इसके बाद उनके हेलिकॉप्टर को रायपुर में […]

काशी अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के श्रवण बाधित छात्र राकेश कुमार साहू को चित्रकला के लिए मिला स्पेशल पुरस्कार

० उत्तरप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने दिव्यांग राकेश के हुनर को किया सम्मानित रायपुर।उत्तरप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में रायपुर के माना कैम्प स्थित शासकीय दिव्यांग महाविद्यालय के छात्र राकेश कुमार साहू के हुनर को विशेष पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। श्री साहू को यह पुरस्कार इंस्टीट्îूट ऑफ फाइन आटर््स वाराणसी द्वारा आयोजित काशी अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में चित्र कला के लिए दिया गया है। इस अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में देश-विदेश के 7 कलाकारों के चित्रों को सम्मान एवं पुरस्कार और 2 कलाकारों को स्पेशल पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। राकेश कुमार साहू ने चित्र में गरीबी […]

जून महीने में ही व्यापमं की 40 परीक्षाएं, निःशुल्क आवेदन और जिलों में परीक्षा केंद्र आरंभ करने से बड़ी संख्या में युवा ले रहे हिस्सा

० हर बार आवेदन भरने में दिक्कत न हो इसलिए बनाये गये प्रोफाइल, 12 लाख प्रोफाइल तैयार किये व्यापमं ने, 18 लाख आवेदन भरे गये ० पिछली परीक्षाओं की तुलना में परीक्षार्थियों की संख्या में काफी इजाफा रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया को तेज करने दिये गये निर्देश के पश्चात तेजी से परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। व्यापमं के जून महीने के कैलेंडर में 40 परीक्षाएं हैं जिसमें विभिन्न विभागों के पदों के साथ ही प्रवेश परीक्षाओं के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा भी शामिल हैं। युवाओं पर आर्थिक भार न हो, इसके चलते मुख्यमंत्री श्री बघेल ने व्यापमं की प्रवेश परीक्षाओं में […]

एसईसीएल में मनाया गया 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

० अधिकारी-कर्मचारियों ने लिया योगाभ्यास में बढ़-चढ़ कर हिस्सा बिलासपुर। 21 जून 2023 को पूरे विश्व में मनाए जा रहे 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश की प्रमुख कोयला उत्पादक कम्पनी एसईसीएल मुख्यालय वसंत विहार स्थित वसंत क्लब एवं इन्दिरा विहार स्थित प्रियदर्शिनी क्लब में योगाभ्यास किया गया। इसी कड़ी में एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर सहित एसईसीएल के समस्त क्षेत्रों, उपक्षेत्रों, कॉलरियों में भी योगाभ्यास किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम “योगा फॉर वसुधैव कुटंबकम” है। इस अवसर पर सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा द्वारा अपने बंगले पर योगाभ्यास किया गया वहीं निदेशक तकनीकी संचालन, एस के पाल, निदेशक वित्त श्री जी श्रीनिवासन, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) […]

धर्म सेवकाई में कोई कमी रह गई है उसे पूरा करने का संकल्प लेने का आज सुअवसर – आर्च बिशप

0 गोल्डन और सिल्वर जुबली पर आर्च बिशप व सीनियर फादर्स का सम्मान रायपुर। कैथोलिक धर्म सेवकाई के गोल्डन जुबली व सिल्वर जुबली वर्ष पर गुरुवार को राजधानी में सेंट जोसफ महागिरजाघर में महाधर्मगुरु व धर्मगुरुओं का सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर कैथेड्रल में सुबह दस बजे विशेष धन्यवादी मिस्सा बलिदान हुआ। तत्पश्चात बिशप फिलिप एक्का मेमोरियल हॉल में सम्मान समारोह हुआ। इस मौके पर आर्च बिशप विक्टर हैनरी ठाकुर ने कहा कि हम सभी ने ईश्वर की सेवा का मार्ग चुना है। यदि हमसे इस सेवा में कहीं कोई कमी या खामी रह गई है तो इसे पूरा करने का आज सुअवसर है। रायपुर आर्च डायसिस के आर्च […]

संयुक्त मोर्चा के बैनर तले लामबंद हुए प्रदेश के 7 लाख कर्मचारी और पेंशनर

० मुख्यमंत्री से चर्चा के लिए मांगा समय रायपुर । कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान देय तिथि से लंबित 9% महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाए l 2016 से लंबित सातवें वेतनमान के अनुरूप केंद्रीय दरों पर गृह भाड़ा भत्ता दिया जाए l पिंगुआ कमेटी एवं वेतन विसंगति दूर करने बाबत सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति की रिपोर्ट सौंपी जाए l घोषणा पत्र अनुरूप चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान दिया जाए l उक्त मांगों को लेकर प्रदेश के लगभग पांच लाख कर्मचारी, सवा लाख पेंशनर संयुक्त बैनर तले आंदोलन पर जाने की रणनीति तैयार कर रहे हैं। विगत 19 जून को मंत्रालयीन कर्मचारी संघ […]

जिले के तहसीलों में राजस्व शिविर का आयोजन 24 जून से

रायपुर। राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए जिले के तहसीलों में राजस्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में राजस्व अधिकारी द्वारा नामांकन, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपर्तन, किसान-किताब, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य प्रकरणों के निराकरण किया जाएगा। इन शिविरों का विवरण इस प्रकार है, 24 जून को तहसील धरसींवा, 30 जून को मंदिरहसौद, 6 जुलाई को आरंग, 13 जुलाई को तिल्दा, 20 जुलाई को अभनपुर, 22 जुलाई को खरोरा और 27 जुलाई को गोबरा नवापारा में। इन शिविर का समय सुबह 10ः30 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

मोहन मरकाम ने दिखाई ताकत, रवि घोष को रायपुर से बाहर का रास्ता दिखाया,अरूण सिसोदिया और अमरजीत चावला पर जताया भरोसा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बदले जाने की हवा के बीच मोहन मरकाम ने संगठन में सर्जरी कर अपनी ताकत दिखा दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने विधानसभा चुनाव के कुछ महीने पहले अपने अनुकूल टीम बनाकर सबको चौंका दिया है। मरकाम ने लो प्रोफ़ाइल वाले दुर्ग जिले के नेता अरूण सिसोदिया को प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर एक तीर से कई निशान कर दिए है। अरूण सिसोदिया अब प्रदेश संगठन में प्रभारी महामंत्री प्रशासन और संगठन की जिम्मेदारी संभालेंगे। मरकाम ने कभी अपने विश्वस्त रहे रवि घोष का पर कतर कर बड़ा संदेश दिया है। कहते हैं रवि घोष की लाइन मरकाम से उलट हो […]

बीजेपी विधायक विद्यारतन भसीन की हालत नाजुक, अस्पताल प्रबंधन ने मृत्यु की खबर का किया खंडन

रायपुर। बीजेपी विधायक विद्यारतन भसीन की हालत नाजुक है। रामकृष्ण हॉस्पिटल में भर्ती है। सोशल मीडिया में चल रहे निधन की खबर को हॉस्पिटल ने फेक न्यूज बताया है। अभी विद्यारतन भसीन को ICU में रखा गया है। हॉस्पिटल ने प्रेस नोट जारी कर इस बात का खंडन किया है। अभी वे वेंटिलेटर में हैं और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा – अभी पता चला है कि विद्यारतन भसीन जी की हालत काफ़ी नाजुक है। वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में इलाज जारी है। ईश्वर उनको लंबी उम्र दे, ऐसी हम सब कामना करते हैं।

पर्यटन को बढ़ावा देने ’देखो बस्तर सीजन-2 बस्तर ऑन बाइक’ का हुआ आयोजन

बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा संभाग प्राकृतिक सौंदर्य और संपदा से भरपूर है। छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक धरोहरों को विश्व स्तर पर पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने विशेष प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में बस्तर के पर्यटन को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ एवं सीमावर्ती राज्यों से 60 राइडर्स का मोटर बाइक सर्किट तैयार कर ’देखो बस्तर सीजन 2-बस्तर ऑन बाइक’ आयोजन 18 और 19 जून को किया गया। यह आयोजन कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान द्वारा छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, जिला प्रशासन बस्तर एवं स्थानीय सहयोगी संस्थाओं के मदद से किया गया। समापन कार्यक्रम में सांसद बस्तर […]