बारनवापारा में बाघ की मौजूदगी के निशान, वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार के बारनवापारा अभ्यारण्य में वन विभाग को बाघ की सक्रियता की सूचना मिली है। यह जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीमें तुरंत बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने और उसके संरक्षण के लिए सक्रिय हो गई हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह बाघ पड़ोसी जिले गरियाबंद के देवभोग क्षेत्र से आ सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। बलौदाबाजार जिले के डीएफओ गणवीर धम्मशील ने बताया कि बाघ के आने की संभावना का पता लगाने के लिए ट्रैकिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र वर्ष 2024 में भी बाघ की सक्रियता का गवाह रहा था, जब एक […]

गुजरात सरकार की योजनाओं को जानने के लिए दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रवाना हुए सीएम साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दो दिवसीय गुजरात दौरा आज से शुरू हो गया है। सीएम साय आज सुबह 8.30 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए। वे गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल से करेंगे मुलाकात और गुजरात सरकार की योजनाओं को देखेंगे। मुख्यमंत्री साय डैशबोर्ड और जन शिकायत सिस्टम को जानेंगे, साथ ही गुजरात इन्वेस्टमेंट पॉलिसी को जानेंगे। सीएम साय NAMTECH ग्लोबल स्किल कॉलेज जाएंगे और साबरमती रिवर फ्रंट भी जाएंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री केवड़िया में स्टैचू ऑफ यूनिटी जाएंगे और भारत पर्व कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे कल छग इन्वेस्टर्स कनेक्ट में शामिल होंगे और छग इन्वेस्टर्स कनेक्ट में उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। विष्णु देव […]

छत्तीसगढ़ में पड़ने लगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने इन जिलों में ठंड के लिए जारी किया यलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नवंबर महीने के दूसरे हफ्ते की शुरुआत से ही राजधानी रायपुर समेत अन्य कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। उत्तर-पूर्वी दिशा से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं के असर अब दिखने लगा है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने ठंड को ले कर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते कुछ दिनों में औसतन तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। सबसे ज्यादा […]

राष्ट्रीय सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप-2025 का रोमांच रायपुर में : मुख्यमंत्री साय ने बढ़ाया युवाओं का हौसला

० जीवन अनमोल है – हेलमेट पहनें, जिम्मेदार बनें : मुख्यमंत्री साय ० रजत जयंती समारोह की श्रृंखला में युवाओं के जोश और ऊर्जा का शानदार प्रदर्शन रायपुर। राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा आउटडोर स्टेडियम में आज रोमांच, ऊर्जा और साहस से भरपूर राष्ट्रीय सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप-2025 का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन खेल युवा शक्ति, अनुशासन, साहस और जिम्मेदारी का उत्सव है। देशभर से आए 100 से अधिक प्रोफेशनल राइडर्स और हजारों दर्शकों की उपस्थिति ने इसे राष्ट्रीय स्तर का आकर्षण बना दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जैसे रजत […]

आज का राशिफल 10 नवंबर : मेष, वृषभ और तुला राशि के लिए लाभदायक दिन, राजयोग का मिलेगा लाभ, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, आपका यश और लाभ बढ़ेगा मेष राशि के लिए आज सोमवार को सितारे बताते है, समाज में आपका यश बढ़ेगा। लव लाइफ में अपने जीवनसाथी के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं, अथवा यात्रा का संयोग बना सकता है। आज संतान पक्ष से कुछ तनाव हो सकता है, धैर्य से स्थिति को संभाल पाएंगे। पिता के सहयोग से आज आपको फायदा होगा। वैवाहिक जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। आज रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। अन्न का दान करना शुभ रहेगा। वृषभ राशि,कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है वृषभ […]

आज का पंचांग 10 नवंबर : आज मार्गशीर्ष षष्ठी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

  राष्ट्रीय मिति कार्तिक 19, शक संवत 1947, मार्गशीर्ष कृष्ण षष्ठी, सोमवार विक्रम संवत 2082। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 25, जमादि उल्लावल 18, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 10 नवम्बर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। षष्ठी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 08 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। पुनर्वसु नक्षत्र सायं 06 बजकर 48 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ। साध्य योग मध्याह्न 12 बजकर 05 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ। गर करण मध्याह्न 12 बजकर 56 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा मध्याह्न 01 बजकर 03 मिनट तक मिथुन उपरांत […]

एनटीपीसी सीपत में मनाया गया एनटीपीसी लिमिटेड का 51वां स्थापना दिवस

सीपत। पिछले दिनों एनटीपीसी सीपत में देश की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादक कंपनी, एनटीपीसी लिमिटेड का 51वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख विजय कृष्ण पाण्डेय को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने एनटीपीसी ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकारी निदेशक ने एनटीपीसी के गौरवशाली 50 वर्षों की उपलब्धियों का स्मरण करते हुए 51वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देशभर के करीब 108 एनटीपीसी स्टेशनों के माध्यम से कंपनी की कुल स्थापित क्षमता लगभग 85,000 मेगावॉट है और आज देश के हर चौथे बल्ब को रोशन […]

आंध्रा एसोसिएशन ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथैरेपिस्ट आकांक्षा को किया सम्मानित

रायपुर। आंध्रा एसोसिएशन, रायपुर द्वारा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की श्रीमती आकांक्षा सत्यवंशी (फिजियोथैरेपिस्ट) के रूप में खिलाड़ियों की फिटनेस और रिकवरी में अतुलनीय योगदान देकर न केवल भारतीय टीम को सशक्त बनाया बल्कि देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर उज्ज्वल किया। आकांक्षा ने समर्पण सेवा से सिद्ध किया है, कि प्रदेश की बेटियां किसी भी क्षेत्र में देश का गौरव बन सकती है। ऐसे होनहार खिलाड़ी का आंध्रा एसोसिएशन, रायपुर द्वारा पंडितों के मंत्र उच्चारण से आशीर्वचन दिया गया और शौल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । आकांक्षा ने कहा मैं आप सब की आभारी हूं विश्व कप की यात्रा में मेरा अनुभव अद्भुत रहा इसे […]

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में ऊर्जा संरक्षण क्षेत्र में उत्तम प्रदर्शन हेतु क्रेडा राष्ट्रीय स्तर पर स्टार परफॉर्मेंस अवार्ड

० क्रेडा सीईओ राजेश सिंह राणा बेस्ट सीईओ अवार्ड के लिए चयनित रायपुर। ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली राज्य नामित एजेंसी के रूप में वर्ष 2024 हेतु स्टार परफॉर्मेंस अवार्ड श्रेणी में छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) को सोसाइटी ऑफ़ एनर्जी इंजीनियर एण्ड मैनेजर्स (सिम) द्वारा आयोजित होने वाले 10वीं नेशनल एनर्जी मैनेजमेंट अवार्ड हेतु राष्ट्रीय स्तर पर चयनित किया गया है। यह अवार्ड समारोह नई दिल्ली में दिनांक 19 से 20 नवंबर को आयोजित की जाएगी। माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व, क्रेडा के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के मार्गदर्शन एवं क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सिंह राणा के अथक परिश्रम […]

एसआईआर : शुरूआती 5 दिनों में करीब 30 लाख मतदाताओं तक पहुंचे बीएलओ, गणना प्रपत्र वितरित

० सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जा रहे बीएलओ, गणना प्रपत्र और घोषणा प्रपत्र देने के साथ दस्तावेज कर रहे संकलित ० डीईओ, ईआरओ और एईआरओ मतदान केंद्र स्तर पर कर रहे सतत मॉनिटरिंग रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम जोरों पर है। विगत 4 नवम्बर को इसकी शुरूआत के बाद से बीएलओ प्रारंभिक पांच दिनों (4 नवम्बर से 8 नवम्बर तक) में करीब 30 लाख मतदाताओं तक पहुंचकर गणना प्रपत्र वितरित कर चुके हैं। राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर बीएलओ गणना प्रपत्र और घोषणा प्रपत्र देने के साथ ही आवश्यक दस्तावेज भी संकलित कर रहे हैं। राज्य में पंजीकृत दो […]