महाशिवरात्रि पर कुट्टू की पकौड़ी खाने से 70 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, 20 अस्पताल में भर्ती

  ग्रेटर नोएडा। महाशिवरात्रि के अवसर पर व्रत के लिए बनाए गए कुट्टू के आटे की पकौड़ी और पूड़ी ने कई परिवारों के लिए त्योहार को दर्दनाक बना दिया। सुपरटेक ईकोविलेज-3 और हिमालय प्राइड सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने यह भोजन किया, जिसके बाद 70 से अधिक लोग उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी समस्याओं से पीड़ित हो गए। इनमें से करीब 20 लोगों की हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार देकर घर भेजा गया। पीड़ित परिवारों के अनुसार, आटा स्थानीय दुकानों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदा गया था। खाने के एक-दो घंटे के भीतर ही लक्षण सामने आने लगे। ग्रेटर […]

AI Impact Summit 2026: सुंदर पिचाई, बिल गेट्स और सैम ऑल्टमैन समेत ग्लोबल टेक दिग्गज होंगे शामिल

  बिजनेस न्यूज़। नई दिल्ली में 16 से 20 फरवरी तक होने वाले AI Impact Summit 2026 में पूरी दुनिया की निगाहें लगी रहेंगी। ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया और फ्रांस के बाद इस साल भारत इस वैश्विक मंच की मेजबानी कर रहा है। यह इवेंट भारत की तकनीकी और वैश्विक बाजार में बढ़ती अहमियत को दर्शाता है। समिट का आयोजन भारत मंडपम और सुषमा स्वराज भवन सहित कई जगहों पर होगा। इसमें 100 से अधिक देशों की भागीदारी होगी और 300 से ज्यादा कंपनियां अपनी तकनीक का प्रदर्शन करेंगी। प्रमुख हस्तियां और टेक लीडर्स इस समिट में शामिल होने वाले ग्लोबल टेक दिग्गजों में प्रमुख नाम हैं: सुंदर पिचाई – सीईओ, […]

Breaking : भिवाड़ी में केमिकल फैक्टरी में भीषण आग, सात मजदूरों की दर्दनाक मौत

  भिवाड़ी। भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह एक निजी केमिकल फैक्टरी में भयंकर आग लगने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हादसे में सात मजदूरों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से झुलस गए हैं। पूरे इलाके में दुःख और आतंक का माहौल है। मजदूरों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला खबर के मुताबिक प्लॉट जी-1-118 बी में सुबह 9:22 बजे अचानक आग भड़क उठी। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही रीको फायर ब्रिगेड और बचाव दल मौके पर पहुंचे। आग इतनी तेज़ थी कि फैक्टरी के अंदर काम कर रहे मजदूर बाहर नहीं निकल पाए। राहत […]

IND vs PAK: कोलंबो में भारत की ऐतिहासिक जीत, पाकिस्तान 61 रन से पराजित,लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी

  स्पोर्ट्स न्यूज़। टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए महामुकाबले में एक बार फिर टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला। कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सुपर-8 चरण में अपनी जगह पक्की कर ली। इसके साथ ही पुरुष टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड 8-1 हो गया। पहले बल्लेबाजी, फिर गेंदबाजों का कमाल भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 175/7 का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जो टी20 विश्व कप में भारत-पाक मुकाबलों में भारत का अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। ओपनर ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन […]

छत्तीसगढ़ में फरवरी में ही 30 डिग्री पार, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। राज्य में अब ठंड का असर कम होता जा रहा है। दिन के समय तेज धूप निकल रही है और दोपहर में हल्की गर्मी महसूस की जा रही है, जबकि सुबह और शाम केवल हल्की ठंड रह गई है।   फरवरी के मध्य में जहां पहले कड़ाके की ठंड पड़ती थी, इस बार मौसम अपेक्षाकृत गर्म नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 4-5 दिनों में प्रदेश के औसत तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.9 […]

छत्तीसगढ़ में 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा निर्णय: कोई छात्र नहीं होगा फेल , मिलेगा दोबारा मौका

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। जारी समय-सारणी के अनुसार कक्षा 5वीं की परीक्षा 16 मार्च से प्रारंभ होगी, जबकि कक्षा 8वीं की परीक्षा 17 मार्च से आयोजित की जाएगी। दोनों ही परीक्षाएं सुबह 9 बजे से शुरू होंगी। इस सत्र से राज्य में 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं केंद्रीकृत व्यवस्था के तहत कराई जा रही हैं। इस संबंध में छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। छात्रों को राहत देने वाला फैसला स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष किसी भी छात्र […]

राजिम कुंभ कल्प 2026 समापन समारोह : राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता एवं पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० राजिम में सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला हेतु 50 लाख रुपये की घोषणा रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजिम में आयोजित राजिम कुंभ कल्प 2026 के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ कल्प केवल एक धार्मिक मेला नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता और पहचान का प्रतीक पर्व है। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राजिम में सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला निर्माण हेतु 50 लाख रुपये की घोषणा की। साथ ही, राजिम बैराज कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने और पूर्व में प्रस्तावित विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री […]

आज का राशिफल 16 फरवरी : मेष, सिंह और मकर राशि वाले आज अपने करियर में अनुशासन के दम पर नई पहचान बनाएंगे

मेष राशिवालों को अनुशासन के साथ करियर को मिलेगी ऊंचाई मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अनुशासन के साथ अपने करियर को नई ऊंचाई देने का है। आपके लग्न स्वामी मंगलदेव दसवें भाव (कर्म क्षेत्र) में उच्च के हैं, जो आपको कार्यक्षेत्र में गजब की ऊर्जा और फोकस देंगे। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बहुत मैच्योरिटी से निभाएंगे। ध्यान रहे, स्वभाव में बहुत ज्यादा गंभीरता या जिद्दीपन न लाएं। काम के दबाव की वजह से थकान या चिड़चिड़ापन हो सकता है, इसलिए खुद को थोड़ा रिलैक्स भी रखें। करियर में आपकी प्रोग्रेस काफी स्टेबल रहेगी। लव लाइफ में पार्टनर के साथ ईमानदारी से बात करने से आपका आपसी […]

आज का पंचांग 16 फरवरी : आज फाल्गुन मास चतुर्दशी तिथि , जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

16 फरवरी 2026 को फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी तिथि है। आज कुंभ राशि में सूर्यदेव, बुधदेव, शुक्रदेव और राहु का एक साथ होना आपकी बौद्धिक जिज्ञासा और कुछ नया सीखने की क्षमता को बढ़ाने की अच्छी संभावना दिखा रहा है। चंद्रदेव आज मकर राशि के श्रवण नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं और मकर राशि में स्थित उच्चस्थ मंगलदेव लक्ष्यों को पाने के लिए आपकी मदद करेंगे। क्योंकि श्रवण नक्षत्र के अधिपति भगवान विष्णु हैं इसलिए उनकी आराधना करना आपके लिए विशेष फलदायी हो सकता है। आज वरियान योग बन रहा है, जो आपके किए गए कार्यों में सफलता और शुभ फल देने के संकेत दे रहा है। अपने […]

समवेत सृजन के कैलेंडर का विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया विमोचन

रायपुर। मासिक पत्रिका समवेत सृजन और वेबसाईट समवेत सृजन डाट काम के कैलेंडर का विमोचन महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर 15 फ़रवरी को रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया। गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर परिसर में विधायक श्री मिश्रा ने कैलेंडर का विमोचन किया। विमोचन समारोह में गुणनिधि मिश्रा, रघुमणि प्रधान,पीयूष मिश्रा पत्रिका के प्रबंध संपादक रवि भोई, संपादक अरुंधति भोई, विशेष संवाददाता राजेंद्र ठाकुर और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।