दिल्ली हत्याकांड : पीड़िता के परिजनों को दिल्ली सरकार देगी 10 लाख रुपए

नेशनल न्यूज़। राजधानी दिल्ली में दिनदहाड़े हुए नाबालिग लड़की की हत्या ने एक बार फिर देश को झकझोर कर रख दिया है। दिल्ली पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए 20 वर्षीय आरोपी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार करने के बाद आज कोर्ट में पेश किया है। इस मामले को लेकर अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली सरकार साक्षी के परिवार को 10 लाख रुपए की सहायता राशि देगी और अदालत से दोषी को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाने की पूरी कोशिश करेगी, बड़े से बड़े वकील खड़े करेगी।” […]

राज्य शासन ने आईएएस आलोक शुक्ला की संविदा अवधि एक साल बढ़ाई

रायपुर। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के ऑफिसर डॉ. आलोक शुक्ला की संविदा अवधि एक साल और बढ़ा दी। प्रमुख सचिव डॉ. शुक्ला को पहले तीन साल की संविदा नियुक्ति दी गई थी। भाप्रसे के 86 बैच के अफसर डॉ. शुक्ला को रिटायर होने के बाद 2020 में 3 साल की संविदा दी गई थी। उनकी संविदा अवधि 31 मई को खत्म हो रही है। सरकार ने उनकी संविदा अवधि एक साल और बढ़ाने का फैसला लिया है। सीएम भूपेश बघेल की सहमित के बाद विधिवत आदेश एक दो दिनों में जारी होने की उम्मीद है। प्रमुख सचिव डॉ. शुक्ला स्कूल शिक्षा के साथ- साथ कौशल विकास और व्यापम […]

निर्जला एकादशी के मौके पर पुष्कर के ब्रम्हा मंदिर जाएंगे पीएम मोदी

नेशनल न्यूज़। निर्जला एकादशी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के पुष्कर में सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी के मंदिर पहुंचेंगे। पुष्कर में विश्व के एकमात्र ब्रह्मा मंदिर को सजाया जाएगा, साथ ही भगवान ब्रह्माजी की मूर्ति का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। मंदिर पुजारी कृष्ण गोपाल वशिष्ठ ने प्रशासनिक सहमति के बाद इसकी तैयारी की है। पीएम मोदी ब्रह्मा मंदिर के नजदीक ही मेला मैदान के अस्थाई हैलीपैड पर 3.30 बजे उतरेंगे और सड़क मार्ग से ब्रह्मा मंदिर के पिछले दरवाजे से गर्भगृह में प्रवेश करेंगे। यहां मंदिर पर ब्रह्मा मूर्ति के समक्ष पीएम मोदी के हाथों से ब्रह्माजी-गायत्री की मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक, पूजा-अर्चना एवं आरती कराई जाएगी। […]

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव: ख्याति प्राप्त कलाकारों का बिखरेगा रंग

० पहले दिन शण्मुख प्रिया, शरद शर्मा, दूसरे दिन बाबा हंसराज, लखबीर सिंह लक्खा, तीसरे दिन कुमार विश्वास और मैथिली ठाकुर देंगे प्रस्तुति ० कंबोडिया और इंडोनेशिया के दल भी देंगे प्रस्तुति, हर दिन हनुमान चालीसा का होगा सामूहिक पाठ रायपुर।राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का शुभारंभ एक जून को होगा। इस दिन की शुरूआत हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से होगी। इस मौके पर विदेशी एवं अंतरराज्यीय कलाकारों द्वारा मार्च पास्ट भी किया जाएगा। पहले दिन इंडियन आइडल की राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कलाकार शण्मुख प्रिया तथा राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार शरद शर्मा द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। दूसरे दिन राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार बाबा हंसराज रघुवंशी तथा लखबीर सिंह लक्खा […]

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने न्यूजीलैंड में ऑकलैंड विश्वविद्यालय का भ्रमण कर विशेषज्ञों से की चर्चा

० तंबाकू उत्पादों पर नियंत्रण की दिशा में कुशल रणनीतियों को विकसित करने की नीतियों पर ऑकलैंड विश्वविद्यालय ने अनुभव साझा किए रायपुर।स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के नेतृत्व में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के अध्ययन दौरे पर गई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड विश्वविद्यालय (यूओए) का भ्रमण कर विशेषज्ञों से चर्चा की। टीम ने वहां स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी के परिमाणों व गुणवत्ता प्रबंधन, स्वास्थ्य विज्ञान तथा व्यवहार विज्ञान के साथ तंबाकू मुक्त जीवनशैली के संबंध में जानकारियों का आदान-प्रदान किया। बहुसंख्यक आबादी तक बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी के लिए नवीन तकनीकों की खोज व अस्पताल प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर लोक स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में […]

बालोद :दंतैल हाथी का उत्पात बढ़ा, वन विभाग ने आसपास के 8 गांवों में जारी किया अलर्ट

बालोद। बालोद जिले के गुरुर वन परिक्षेत्र में मौजूद एक दतैल हाथी ने आसपास के इलाके में उत्पात मचा दिया है। हाथी रात में गांव के आसपास ही रहता है। इस बार यह दंतैल हाथी फसल के साथ-साथ कुछ मकान को भी नुकसान पहुंचाया है, जिसके चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मंगचुवा परिसर के कक्ष क्रमांक आरएफ 36 वन क्षेत्र में मौजूद है। वन विभाग द्वारा हाथी की मौजूदगी को देखते हुए आसपास ग्राम मंगचुवा, हितेकसा, नगझर सहित कुल 8 गांवों में अलर्ट जारी किया है, वही इस क्षेत्र के ग्रामीणों को इस हाथी से सतर्क रहने की भी अपील विभाग द्वारा […]

युवक ने पानी टंकी में चढ़कर किया हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने समझाकर उतरा नीचे, जानिए क्या है मामला

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर प्यार के लिए एक युवक ने पानी की टंकी में चढ़कर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। मामला बतौली थाना क्षेत्र के पहाड़ चिरगा का है।यहां पर एक युवक प्रेम प्रसंग के चलते पानी की टंकी पर चढ़ गया और आत्महत्या करने की कोशिश की, घंटो तक युवक का हाईविल्टेज ड्रामा चलता रहा। बता दें सिरफिरा युवक ग्राम पहाड़ चिरगा के पानी टंकी में चढ़ा था और वो खुद ग्राम गोविन्दपुर का रहने वाला है। हालांकि जब पुलिस ने उस समझाया तब जाकर वो पानी की टंक सी उतर गया। युवक के हाईविल्टेज ड्रामा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

रोकी गई केदारनाथ यात्रा, हेमकुंड के पास आया हिमखंड ,ख़राब मौसम का अलर्ट

नेशनल न्यूज़। उत्तराखंड में अगले तीन दिनों के लिए खराब मौसम का अलर्ट जारी किया गया है। 30 मई से एक जून तक बर्फबारी, बारिश तथा तेज हवाओं के चलने का खतरा बताया गया है। सोमवार को चमोली जिले और यमुनोत्री धाम में मूसलाधार बारिश हुई। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकोटी के समीप सुबह हिमखंड आ गया, जिसके चलते दो घंटे तक यात्रा रोकनी पड़ी। प्रशासन ने बिगड़ते मौसम और भारी भीड़ को देखते हुए केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को रास्ते में रोक दिया है। सोमवार को टिहरी, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग में यात्रियों को आगे जाने से मना कर दिया गया।

LUNCH SPECIAL RECIPIE:कॉर्न फ्राइड राइस

सामग्री चटनी पेस्ट के लिए हरा धनिया- ⅓ कप लहसुन- 1 बड़ी कली अदरक- 1 इंच टुकड़ा हरी मिर्च- 2 छोटी स्वीट कॉर्न चावल पकाने के लिए बासमती चावल- ½ कप स्वीट कॉर्न- ¾ कप प्याज- ½ कप दालचीनी- ½ इंच टुकड़ा लौंग- 2 तेज पत्ता- 1 इलाइची- 2 छोटी गरम मसाला- ¼ टेबल स्पून धनिया पाउडर- ½ टेबल स्पून कोकोनट मिल्क- 1 कप नमक- स्वादानुसार तेल- अंदाजानुसार विधि ० स्वीट कॉर्न फ्राइड राइस बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को बारीक-बारीक काट लें। ० अब चावल को अच्छे से दो से तीन बार धो लें और इसे बीस मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें। बीस मिनट के […]

आज का इतिहास 30 MAY : 1826 में उदन्त मार्तण्ड हिंदी का पहला समाचार पत्र हुआ था शुरू

30 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं 1606: सिक्खों के पाँचवें गुरु गुरु अर्जन देव का निधन हुआ. 1646: स्पेन और नीदरलैंड ने युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किये. 1778: महान फ्रांसीसी दार्शनिक और लेखक वॉल्तेयर का निधन हुआ. 1826: उदन्त मार्तण्ड पहली हिन्दी समाचार पत्र की शुरुआत हुई इसलिए 30 मई को हिन्दी पत्रकारिता दिवस भी मनाया जाता है. 1867: उत्तर प्रदेश के देवबंद में दार-उल-उलूम की स्थापना हुई. 1896: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पहली आॅटोमोबाइल दुर्घटना हुई. 1909: भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के सुप्रसिद्ध कथा, पटकथा और कहानी लेखक पण्डित मुखराम शर्मा का जन्म हुआ. 1919: रवीन्द्रनाथ टैगोर ने जालियांवाला बाग नरसंहार के विरोध में ‘सर’ की उपाधि वापस की. 1922: […]