राहुल गांधी पहुंचे अमेरिका , एयरपोर्ट पर 2 घंटे लाइन में करना पड़ा इंतजार, जानिए क्यों

नेशनल न्यूज़। मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी दस दिन की विदेश यात्रा पर अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को पहुंचे। राहुल गांधी का ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा तथा संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया। राहुल अब संसद के किसी भी सदन के सदस्य नहीं है इसलिए सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट पर जनरल पासपोर्ट होने की वजह से उन्हें सामान्य यात्रियों की तरह काफी देर तक अपने सामान का इंतजार भी करना पड़ा। राहुल गांधी के कतार में इंतजार करने के दौरान उसी उड़ान में उनके साथ यात्रा कर रहे कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली। जब लोगों ने उनसे पूछा कि वह कतार में क्यों […]

BIG NEWS:PFI फुलवारी शरीफ मामला : NIA ने कर्नाटक, केरल और बिहार में करीब 25 ठिकानों पर मारा छापा

नेशनलन्यूज़। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के फुलवारी शरीफ मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार को कर्नाटक, केरल और बिहार में करीब 25 ठिकानों पर छापेमारी की। साजिश से जुड़े संदिग्धों के परिसरों पर अभी भी छापे मारे जा रहे हैं, जो कि पीएफआई और उसके नेताओं और कैडरों की हिंसक और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने से संबंधित है, जो पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में उस उद्देश्य के लिए इकट्ठे हुए थे। इससे पहले, 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया था और तत्काल मामले में PFI से संबंधित कई आपत्तिजनक लेख और दस्तावेज जब्त किए गए थे, जो कि पिछले साल 12 जुलाई को बिहार के पटना […]

LUNCH SPECIAL RECIPIE:जर्दा राइस

सामग्री बासमती चावल – 1 कप (कप साइज – 250 मिली) ऑरेंज फूड कलर – 2 चुटकी दूध – 1 कप (60 मिली) घी – 2 tbsp तेज पत्ता – 4 लौंग – 4 से 6 सूखे नारियल के कुछ टुकड़े कुछ कटे हुए काजू कुछ कटे हुए बादाम कुछ किशमिश चीनी – 5 tsp केसर के धागे हरी इलायची पाउडर – 1/4 tsp विधि ० एक कप बासमती चावल लें, पहले चावल को धो लें | ० चावल को 20 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद इसमें से अतिरिक्त पानी निकाल दें। ० गैस पर एक पैन रखिये, उसमें 3 गिलास पानी डाल दीजिये. हमने यहाँ […]

क्या जारी है बाघों का शिकार ?

मलय बैनर्जी उत्तराखंड के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में क्या बाघों के शिकारी सक्रिय हैं? यह सवाल कॉर्बेट पार्क में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई एक बाघिन के शरीर में फंसे तार के फंदे को देखकर उठ रहा है। घायल बाघिन को बेहोश करके इलाज के लिए लाया गया है और सर्जरी करके उसके शरीर से तार को निकाल दिया है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ धीरज पांडे के अनुसार करीब सात साल की इस बाघिन की सर्जरी सफल रही है। उसके जख्म तेजी से भर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पार्क में लगे सीसीटीवी कैमरों से ये बाघिन ट्रेस की गई थी और उसके बाद चिकित्सकों के एक दल […]

आज का इतिहास 31 मई : 1921 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया

31 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 1774 – भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया। 1867 – बंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई। 1921 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया। 1959 – बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई। 1964 – बंबई में इलेक्ट्रिक ट्राम अंतिम बार चली। 1994 – दक्षिण अफ़्रीका गूट निरपेक्ष आन्दोलन का 109वाँ सदस्य राष्ट्र बना। 1996 – बेंजामिन नेतान्याहू इस्रायल के नये प्रधानमंत्री चुने बने। 1999 – एडोल्फ़ ट्युटर स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित, कृष्ण प्रसाद भट्टराई द्वारा नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण। 2001 – मानवाधिकार आयुक्त राबिन्सन का […]

निर्जला एकादशी आज : सभी मनोकामना पूरी करने आज व्रत कर करें भगवान विष्णु की पूजा

भगवान विष्णु की कृपा पाने को लेकर निर्जला एकादशी का त्यौहार इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग तथा रवि योग के बीच मनाया जाएगा। निर्जला एकादशी 31 मई बुधवार को मनाई जाएगी। एकादशी तिथि की शुरुआत 30 मई को दोपहर में 1 बजकर 7 मिनट से प्रारंभ होगी। इसका समापन 31 मई को दोपहर को 1 बजकर 45 मिनट पर होगा । निर्जला एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि एवं रवि योग बन रहा है । सर्वार्थ सिद्धि,रवि योग का समय सुबह 5 बजकर 16 मिनट से लेकर सुबह 06 बजे तक रहेगा । सनातन परंपरा में रखे जाने वाले तमाम व्रतों में निर्जला एकादशी का व्रत सभी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला […]

मुख्यमंत्री आज एक लाख 5 हजार 395 युवाओं को देंगे बेरोजगारी भत्ते की राशि

० 32 करोड़ 35 लाख 25 हजार राशि का होगा अंतरण रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बुधवार को एक लाख 5 हजार 395 युवाओं के खाते में 32 करोड़ 35 लाख 25 हजार रुपए की बेरोजगारी भत्ते की राशि का अंतरण करेंगे। पिछली बार बेरोजगारी भत्ते की पहली किश्त के रूप में 66 हजार 185 युवाओं को 16 करोड़ 54 लाख 62 हजार 500 रुपए की राशि अंतरित की गई थी। इस बार इन्हें दूसरी किश्त दी जा रही है। इसे मिलाकर 1 लाख 5 हजार 395 युवाओं के खाते में 48 करोड़ 89 लाख 87 हजार 500 रुपए की राशि अंतरित हो जाएगी। 1680 प्रकरण अपील के लिए- बेरोजगारी भत्तों […]

खाद्य विभाग ने की बड़ी छापेमारी, पकड़ा 1 करोड़ का नकली गुटखा

रायपुर। मंगलवार रात मंदिरहसौद विधानसभा बाइपास में खाद्य विभाग ने एक गोदाम में छापेमारी करते हुए 1 करोड़ से ज्यादा का गुटखा बरामद किया। गुटखा को माणिकचंद और सितार के पाउच में पैक किया जा रहा था। खाद्य विभाग के अफसरों को गुटखा नकली होने का शक है। छापा पड़ते ही वहां के सुपरवायजर और बाकी जिम्मेदार भाग निकले। केवल पैकिंग करने वाले कर्मचारी ही पकड़े गए। खाद्य विभाग की टीम को नकली गुटखा पैकिंग कर बाजार में बेचे जाने की खबर थी। मुखबिर की सूचना के बाद खाद्य अफसरों की टीम ने मंगलवार की रात छापेमारी की। गोदाम में तीन दर्जन से ज्यादा बोरों में गुटखा और खाली पाऊच […]

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की तैयारियां पूरी,अरण्य कांड की थीम पर सज रहा मंच

० पहले दिन शण्मुख प्रिया, शरद शर्मा, दूसरे दिन बाबा हंसराज, लखबीर सिंह लक्खा, तीसरे दिन कुमार विश्वास और मैथिली ठाकुर देंगे प्रस्तुति ० कंबोडिया और इंडोनेशिया के दल भी देंगे प्रस्तुति, हर दिन हनुमान चालीसा का होगा सामूहिक पाठ रायपुर।ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के रंग में रायगढ़ पूरी तरह रंग गया है। युद्धस्तर पर चलने वाली प्रशासनिक तैयारियों के साथ ही आम जनता में भी महोत्सव को लेकर गजब का उत्साह नजर आ रहा है। आयोजन की सबसे खास बात यह है कि इसका थीम रामायण के अरण्य कांड पर आधारित है। इसके चलते मंच को भी अरण्य कांड की थीम पर ही […]

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान : अब दिखा दुर्लभ ‘माउस डियर’, हिरण प्रजाति में सबसे छोटा होता है माउस डियर

० हाल ही में संकटापन्न जंगली भेड़ियों की भी वापसी रायपुर।छत्तीसगढ़ में बस्तर स्थित विख्यात कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में अब दुर्लभ प्रजाति ‘माउस डियर’ की तस्वीर कैमरा ट्रेप में कैद हुई है। हाल ही में वहां राष्ट्रीय उद्यान में संकटापन्न जंगली भेड़ियों की वापसी के साथ-साथ इससे लगे गांवों तक छत्तीसगढ़ की राजकीय पक्षी ‘पहाड़ी मैना’ की भी मीठी बोली गूंजने लगी है। यह वन विभाग की पहल से वन्यजीवों के सुरक्षित रहवास के लिए हो रहे कार्यों के सकारात्मक परिणाम को दर्शाता है। उल्लेखनीय है कि भारत में पाए जाने वाले हिरणों की 12 प्रजातियों में से माउस डियर विश्व में सबसे छोटे हिरण समूह की प्रजाति में […]