गंगा दशहरा आज : जानें आज के दिन मां गंगा की पूजा, उपवास और दान का महत्व

सृष्टि के निर्माता ब्रह्मा जी के कमंडल से राजा भागीरथ द्वारा देवी गंगा को धरती पर अवतार दिवस को गंगा दशहरा के नाम से जाना जाता है। पृथ्वी पर अवतार से पहले गंगा नदी स्वर्ग का हिस्सा थीं। गंगा दशहरा के दिन भक्त देवी गंगा की पूजा करते हैं और गंगा में डुबकी लगाते हैं और दान-पुण्य,उपवास,भजन और गंगा आरती का आयोजन करते हैं। मान्यता है इस दिन मां गंगा की पूजा करने से भगवान विष्णु की अनंत कृपा प्राप्त होगी। मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुई तो वह ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि थी, तभी से इस तिथि को गंगा दशहरा के रूप में […]

आज का राशिफल 30 मई : आज शुक्र और मंगल का योग कई राशियों को दिलाएगा लाभ

मेष राशि: पारिवारिक वातावरण अशांत रहेगा मेष राशि वालों को सलाह है कि आज के दिन जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। परिस्थितियां आज हानिकारक बनी हुई हैं, सही दिशा में जा रहे कार्य भी किसी की गलती से बिगड़ने की आशंका है। आज कार्य व्यवसाय में किसी भी प्रकार की जोर जबरदस्ती से नुकसान होगा। पैसों को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो सकती है। धैर्य से काम लें, नहीं तो मामला गंभीर हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोगात्मक व्यवहार समाप्त होगा। कामकाज के समय आज सभी पीठ दिखाएंगे और कठिन परिस्थिति में घर वाले साथ देंगे। पारिवारिक वातावरण भी […]

ACCIDENT BREAKING:वैष्णोदेवी के दर्शन के जा रहे श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी, 10 की मौत

नेशनल न्यूज़। अमृतसर से वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार हो गई। बस में करीब 75 यात्री सवार थे, जिसमें 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 60 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है। जानकारी के अनुसार अमृतसर से श्रद्धालुओं से भरी बस माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रही थी। इसी बीच जब बस जम्मू कश्मीर के झज्जर कोटली के पास पहुंची तो बस खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि ड्राईवर द्वारा बस का संतुलन खोने से बस खाई में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे तक उड़ गए। […]

रुंगटा कॉलेज रायपुर को शिक्षा रैंकिंग के लिए दिल्ली में मिला शीर्ष सम्मान

रायपुर। देश की शैक्षणिक पत्रिका एडूकेशन वर्ल्ड के वार्षिक उच्च शिक्षा रैंकिंग समारोह में रुंगटा कॉलेज रायपुर को तीन अलग अलग सम्मान प्राप्त हुए । कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक डॉक्टर जवाहर सूरिसेट्टी ने ये सम्मान प्राप्त किया । रुंगटा कॉलेज ओफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलजी को नवाचार पाठयक्रम के लिए भारत में दसवाँ और छत्तीसगढ़ में प्रथम , रुंगटा कॉलेज ओफ़ फ़ार्मा एंड रिसर्च को उद्योग के साथ सम्बंध के लिए देश में दसवाँ और प्रदेश में पहला स्थान और रुंगटा कॉलेज ओफ़ साइन्स एंड टेक्नॉलजी को समाज़िक उत्थान के लिए देश में आठवाँ और प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ । इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉक्टर जवाहर […]

भारतीय शिक्षा सेवा (IES) एवं राज्य शिक्षा सेवा (SES) परीक्षा के आयोजन करने की मांग को लेकर राज्य स्तरीय कार्यशाला आज

रायपुर। देश में शिक्षा गुणवत्ता और शिक्षा के बेहतर विकास के लिए आई.ए.एस, आई.पी.एस, आई.एफ.एस की तरह “भारतीय शिक्षा सेवा” (IES) परीक्षा की शुरुआत करने की एक क्रांतिकारी पहल प्रारंभ की गई हैं। सतीश प्रकाश सिंह , राष्ट्रीय संयोजक अखिल भारतीय प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ (All India Progressive and Innovative Teachers Federation – AIPITF) के द्वारा देश की आज़ादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद आज देश में शिक्षा गुणवत्ता और शिक्षा के बेहतर विकास के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के माध्यम से आई.ए.एस, आई.पी.एस, आई.एफ.एस की तरह “भारतीय शिक्षा सेवा” (IES) परीक्षा के द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग में अधिकारियों का चयन किये जाने की माँग […]

IPL FINAL 2023: आखरी बॉल में गुजरात से जीती चेन्नई, पांचवीं बार बनी चैंपियन

स्पोर्ट्स न्यूज़। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कांटें की टक्कर में गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवीं बार चैंपियन बन गई है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 214 रन बनाए। इसके बाद बारिश ने खलल डाला और ढाई घंटे का खेल खराब किया। 12.10 पर मैच दोबारा शुरू हुआ। डकवर्थ लुईस नियम के तहत चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला। आखिरी ओवर में सीएसके को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे। पहली चार गेंदों पर तीन रन आए। इसके बाद आखिरी दो गेंदों पर सीएसके को 10 रन चाहिए […]

दुर्ग : BBNL के GM ने ऑफिस में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग। दुर्ग के भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क लिमिटेड (BBNL) के जनरल मैनेजर (GM) सतीश कुमार साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. उन्होंने अपने ऑफिस आशा अपार्टमेंट में ही खुदकुशी की है. इससे इलाके में सनसनी फैल गई है. यह मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग जिले के रिसाली निवासी BBNL के जीएम सतीश कुमार साहू की ऑफिस में फांसी के फंदे में लटकी हुई लाश मिली. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है. पुलिस को मौके से कोई भी नहीं सुसाइड नोट मिला है. आत्महत्या का कारण अज्ञात है. फिलहाल इस पूरे मामले में […]

रतनपुर मामले में SP ने लिया एक्शन, TI सस्पेंड, SDOP को नोटिस

बिलासपुर। रतनपुर मामले में बिलासपुर एसपी ने एक्शन लेते हुए टीआई को सस्पेंड कर दिया। विभिन्न संगठनों के ज्ञापन और मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी बिलासपुर ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव के नेतृत्व में संपूर्ण तथ्यों और घटनाक्रम की निष्पक्षता से जांच के लिए एक टीम गठित किया था, जिसने अपनी जांच रिपोर्ट कल पुलिस अधीक्षक को सौंप दी थी. जिसके बाद आज अदालत में लगी जमानत आवेदन पर पुलिस प्रतिवेदन के साथ मामले के विवेचक द्वारा एएसपी के जांच बिंदुओं को भी शामिल किया था, जिसमें मामले की संदेहिया को जमानत दिए जाने का पक्ष लिया गया. पुलिस की तरफ से अभियोजन के वकील ने कोर्ट […]

IPL FINAL UPDATE: CSK ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला

स्पोर्ट्स न्यूज़। चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात के खिलाफ खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अब गुजरात की टीम खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए नजर आएगी.

CGPSC ने सिविल सर्विंस मेंस के आवेदन की बढ़ी तारीख , अब इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई

रायपुर। CGPSC ने सिविल सर्विंस मेंस के आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 30 मई तक आवेदन कर करेंगे। इससे पहले सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के आवेदन की तारीख 27 मई को ही खत्म हो चुकी थी। लेकिन अभ्यर्थियों ने आयोग से अनुरोध किया था, वो अलग-अलग वजहों से अपना आवेदन नहीं भर पाये हैं, जिसके बाद आयोग ने अभ्यर्थियों को आखिरी मौका देते हुए 30 मई तक आवेदन भरने की सीमा दी है। आवेदन के लिए आयोग ने आज शाम 4 बजे से पोर्टल को ओपन कर दिया है, जो कल शाम 4 बजे तक खुला रहेगा, मतलब इस दौरान आवेदन अभ्यर्थी भर सकेंगे। हालांकि आखिरी पलों […]