Big Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा, लाल खदान स्टेशन के पास पैसेंजर और माल गाडी में हुई टक्कर, 6 की मौत, कई घायल

बिलासपुर। बिलासपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। लाल खदान स्टेशन के पास मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन आपस में टकरा गई, जिससे कई डिब्बे पटरी से उतर (डिरेल) गए हैं। हादसे में 6 यात्रियों की मौत और 12 से अधिक घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। रेस्क्यू के लिए रेलवे की टीम मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए और आसपास अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे की रेस्क्यू टीम, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया है।  

हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन गोपीचंद हिंदुजा का 85 वर्ष की आयु में निधन, लंदन के अस्पताल में थे भर्ती

नई दिल्ली। हिंदुजा समूह के चेयरमैन और भारतीय मूल के अरबपति गोपीचंद पी. हिंदुजा का बुधवार को लंदन (Who is Gopichand Hinduja) के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। समाचार एजेंसी पीटीआई ने पारिवारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि गोपीचंद पी हिंदुजा चार हिंदुजा भाइयों में सबसे बड़े थे और लंबे समय से बीमार थे। व्यापारिक जगत में उन्हें ‘जीपी’ के नाम से जाना जाता है। उनके परिवार में उनकी पत्नी सुनीता, पुत्र संजय और धीरज, पुत्री रीता हैं। हिंदुजा परिवार की दूसरी पीढ़ी से ताल्लुक रखने वाले गोपीचंद ने मई 2023 में अपने बड़े भाई श्रीचंद के निधन के बाद चेयरमैन का पद […]

यह भारतीय क्रिकेट की देवियों का नया अवतार है….

अजय बोकिल आईसीसी महिला वन-डे वर्ल्ड कप 2025 में कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का विश्व चैम्पियन बनना दरसअल भारतीय क्रिकेट की देवियों का नया अवतार है। 52 साल पहले शुरू हुए इस टूर्नामेंट में भारतीय बेटियों की इस पहली खिताबी जीत ने 1983 में भारतीय कप्तान कपिल देव के नेतृत्व में पुरूष क्रिकेट टीम द्वारा पहली बार जीते वन-डे विश्वकप की याद दिला दी। जिसने भारत में क्रिकेट को एक धर्म में तब्दील कर दिया। अब भारत की छोरियों ने उसी धर्म को नई ऊंचाइयां और विस्तार देते हुए पुरूष और महिला क्रिकेट में एक नया अद्वैत स्थापित कर दिया है कि मुकाबला कोई-सा […]

SIR: छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में आज से मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण , 7 फरवरी को जारी होगी अंतिम सूची

  दिल्ली। देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) मंगलवार से शुरू होगा। इनमें नौ राज्य जबकि तीन केंद्रशासित प्रदेश हैं। एसआईआर 4 तारीख को गणना चरण के साथ शुरू होगा और 4 दिसंबर तक चलेगा। चुनाव आयोग 9 दिसंबर को मसौदा सूची जारी करेगा और अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी, 2026 को प्रकाशित की जाएगी। बिहार के बाद यह एसआईआर का दूसरा दौर है।   उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, छत्तीसगढ़, गोवा, राजस्थान, गुजरात, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और पुडुचेरी में से चार तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल व प. बंगाल में अगले साल मार्च से मई के […]

बादल छंटने के बाद न्यूनतम तापमान में आई गिरावट, रात में महसूस होने लगी ठंड

रायपुर। आसमान से बादल छंटने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगी है, जिससे रात में ठंड महसूस होने लगी है. माना जा रहा है कि वातावरण में शुष्कता बढ़ने से बढ़ती ठंड महसूस होगी. पिछले चौबीस घंटे में राज्य में सबसे कम तापमान अंबिकापुर का रिकार्ड किया गया. वहीं सबसे अधिक तापमान दुर्ग, माना और राजनांदगांव का दर्ज किया गया.   राज्य के वातावरण में अभी पचास फीसदी से ज्यादा नमी है. दिन में धूप तेज होने के बाद यह आसमान में जाकर बादल का रूप ले रही है. सोमवार को दिन में तेज धूप थी, मगर शाम होने के बाद मौसम में बदलाव हुआ. मौसम विशेषज्ञों के […]

एसईसीएल में विविध कार्यक्रमों के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का सफल समापन

  ० केंद्रीय सतर्कता आयोग ने सराहे एसईसीएल के तकनीकी एवं निवारक सतर्कता प्रयास बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का समापन समारोह 3 नवम्बर 2025 को एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर स्थित ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर रेलवे बोर्ड के भूतपूर्व सदस्य (रेलवे ऑपरेशन एवं बिजनेस डेवलपमेंट) श्री रविन्द्र गोयल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। मंच पर निदेशक (तकनीकी-संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, निदेशक (वित्त) श्री डी. सुनील कुमार,मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन एवं निदेशक (तकनीकी-योजना/परियोजना) श्री रमेश चन्द्र महापात्र तथा उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि […]

रजत जयंती महोत्सव में जनसंपर्क विभाग की डिजिटल प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

  रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को दर्शाने के लिए नवा रायपुर के राज्योत्सव मैदान में जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई डिजिटल प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस प्रदर्शनी में राज्य के निर्माता तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की रचना, छत्तीसगढ राज्य निर्माण के लिए किए गए संघर्ष, विकास यात्रा और उपलब्धियों को अत्याधुनिक डिजिटल तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित की गई है l श्री वाजपेयी की कृतियों के साथ राज्य के विकास योजनाओं का प्रदर्शन राज्योत्सव के उद्घाटन अवसर पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कहा कि इसमें स्व. श्री […]

सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम ने बच्चों से की मुलाकात, दी प्रेरणा – बढ़ाया उत्साह

० दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में स्कूली बच्चों से किया संवाद रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में आज भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम (Suryakiran Aerobatic Team – SKAT) ने स्कूली बच्चों से आत्मीय मुलाकात की। यह मुलाकात न केवल ज्ञानवर्धक रही, बल्कि देशभक्ति और प्रेरणा से भरपूर भी थी। भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम के सदस्य दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुँचे, जहाँ उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत की। बच्चों में टीम के पायलटों और तकनीकी विशेषज्ञों को देखकर जबरदस्त उत्साह था। सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच बच्चों ने उत्साह से उनका स्वागत किया। टीम के सदस्यों ने बच्चों को बताया कि […]

सुर, संगम और समर्पण से सजी रजत महोत्सव की शाम,भूमि त्रिवेदी के सुरों की थिरकन

० ऊषा बारले की पंडवानी का असर और सूफी संगीत की रूहानी महक ० संगीत की सुरमयी शाम में झूम उठा राज्योत्सव मैदान रायपुर। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में सोमवार की रात संगीत, नृत्य और लोक संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिला। बॉलीवुड की ख्यातनाम पार्श्व गायिका भूमि त्रिवेदी ने अपनी मनमोहक आवाज़ से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने “ससुराल गेंदा फूल”, “सैय्यारा”, “राम चाहे लीला”, “झुमका गिरा रे” “जय-जय शिवशंकर-कांटा लगे न कंकड़”, “होली खेले रघुवीरा”, “रंग बरसे”, “ये देश है वीर जवानों का”..”डम-डम ढोल बाजे”, “उड़ी-उड़ी जाएं” जैसे लोकप्रिय गीतों को अपने नए अंदाज़ में प्रस्तुत कर माहौल को जोश और उमंग […]

छत्तीसगढ़ देखेगा भारतीय वायुसेना का शौर्य,5 नवम्बर को नवा रायपुर में रजत जयंती महोत्सव के दौरान होगा सूर्यकिरण एरोबैटिक शो

  रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर राजधानी नवा रायपुर का आसमान 5 नवम्बर को भारतीय वायुसेना के पराक्रम और गौरव का साक्षी बनेगा। भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम (Suryakiran Aerobatic Team – SKAT) इस दिन अपने अद्भुत हवाई करतबों से नवा रायपुर के आकाश को देशभक्ति, रोमांच और गर्व के रंगों से भर देगी। यह प्रदर्शन रजत जयंती समारोह का प्रमुख आकर्षण होगा। भारतीय शौर्य का आसमानी प्रदर्शन 5 नवम्बर को नवा रायपुर का आसमान गर्व, रोमांच और देशभक्ति के रंगों से सराबोर होगा। छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर यह “शौर्य की उड़ान” हर नागरिक के हृदय में भारतीय वायुसेना के प्रति सम्मान […]