अब व्हाट्सएप पर मिलेगा बिजली बिल, एक क्लिक में होगा ऑनलाइन भुगतान

  रायपुर।छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब बिजली बिल सीधे उपभोक्ताओं के व्हाट्सएप नंबर पर भेजा जाएगा। उपभोक्ता इस बिल को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकेंगे और जरूरत पड़ने पर उसका प्रिंट भी निकाल सकेंगे। खास बात यह है कि व्हाट्सएप पर ही एक क्लिक में बिल भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। यह सुविधा छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) द्वारा शुरू की गई है। व्हाट्सएप संदेश कंपनी की ऑफिशियल वेरीफाइड आईडी से भेजा जाएगा, जिस पर ब्लू टिक रहेगा, ताकि उपभोक्ता किसी भी तरह की धोखाधड़ी से सुरक्षित रहें। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और ऊर्जा सचिव एवं डिस्ट्रीब्यूशन […]

डीजीसीए ने बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की दी स्वीकृति,छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री साय

रायपुर।भारत सरकार के नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट को 3C-VFR से 3C-All Weather Operations (IFR) श्रेणी में अपग्रेड किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण और दूरगामी कदम बताया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस स्वीकृति के साथ अब बिलासपुर एयरपोर्ट पर सभी मौसमों में विमान संचालन संभव हो सकेगा। इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी और यात्रियों को अधिक सुरक्षित एवं सुविधाजनक हवाई सेवाएँ उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ऑल वेदर ऑपरेशन की सुविधा मिलने से बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में […]

स्थानीय जरूरतों और जन आकांक्षा के अनुरूप स्वीकृत होंगे विकास कार्य: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० मुख्यमंत्री साय ने अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की ० स्वीकृत विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण की प्रथम बैठक जिला मुख्यालय दुर्ग स्थित लोक निर्माण विभाग के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में प्राधिकरण के अंतर्गत स्वीकृत प्रमुख विकास कार्यों, प्राधिकरण मद से निर्माणाधीन कार्यों के अनुमोदन, प्रावधानित बजट तथा नवीन स्वीकृत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के […]

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरना एथनिक रिसॉर्ट जशपुर को प्रदान किया ग्रीन लीफ अवॉर्ड

० भारत सरकार के जल शक्ति और पर्यटन मंत्रालय द्वारा दिया गया है यह अवार्ड ० पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अधिकारियों को दी बधाई रायपुर।छत्तीसगढ़ के पर्यटन क्षेत्र में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। जशपुर स्थित सरना एथनिक रिसॉर्ट को रिसॉर्ट एवं परिसर में स्वच्छता तथा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के मानकों पर पूर्णतः उपयुक्त पाए जाने पर वर्ष 2025-26 हेतु प्रतिष्ठित ग्रीन लीफ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस पुरस्कार को छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य को प्रदान किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पर्यटन […]

मंगल कार्बन पर प्रशासन की कार्रवाई, प्लांट को किया सील, ब्लास्ट के बाद लिया एक्शन

  रायगढ़। रायगढ़ के मंगल कार्बन प्लांट में हादसे 9 माह की बच्ची समेत 7 लोग झुलस गए थे। इस मामले में घटना के बाद औद्योगिक सुरक्षा विभाग के अधिकारी जांच में पहुंचे और कई तरह की लापरवाही पाए जाने के बाद प्लांट को बंद कराया गया है। साथ ही घटना की सूचना पर आरोपी प्लांट मैनेजर समेत 2 लोगों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बानीपाथर में मंगल कार्बन प्लांट में हुए हादसे को लेकर औद्योगिक स्वास्थ्य एंव सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां मामले में जांच करने पर पाया गया कि फार्नेस ठंड होने से पहले ही उसके गेट […]

राजगीर में दर्दनाक घटना : चार जैन सैलानियों की रहस्यमयी मौत, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

  राजगीर। बिहार के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। दिगंबर धर्मशाला के एक कमरे में चार जैन सैलानियों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, यह दुखद घटना राजगीर थाना क्षेत्र की दिगंबर धर्मशाला में घटी। मृतक जैन धर्म के अनुयायी थे और 31 जनवरी को धार्मिक यात्रा पर राजगीर आए थे। स्थानीय लोगों और अन्य पर्यटकों में चार शवों के मिलने के बाद भय और दहशत का माहौल फैल गया। गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस कमरे को पूरी तरह से […]

Naxal Encounter : छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़ जारी, 3 नक्सली को किया ढेर

बीजापुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर शुक्रवार सुबह से नक्सली और सुरक्षा बल के जवानों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस एंटी नक्सल ऑपरेशन में 3 नक्सलियों के मारे जाने और मुठभेड़ स्थल से AK-47 और एक इंसास राइफल बरामद होने की भी खबर सामने आ रही है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टी होना बाकी है. दोनों तरफ से लगातार रुक-रुक कर फायरिंग जारी है. जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र पुलिस के विशेष दस्ता सी-60 ने नक्सलियों के खिलाफ यह ऑपरेशन शुरू किया था. अबूझमाड़ के दुर्गम इलाके में सर्चिंग और डोमिनेटिंग ऑपरेशन के दौरान उन्हें नक्सलियों की मौजूदगी के पुख्ता सबूत मिले. इसके बाद से ही लगातार पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. […]

रिटायर्ड डीआईजी कमलोचन कश्यप को मिली संविदा नियुक्ति,बनाए गए पीएचक्यू में ओएसडी

  रायपुर। रिटायर्ड डीआईजी कमलोचन कश्यप को सरकार ने एक साल के लिए संविदा नियुक्ति दी है। उन्हें पीएचक्यू में ओएसडी बनाया गया है।

CG Accident : राजधानी के सिविल लाइन में ट्रेलर ने स्कूली बच्चों को लिया चपेट में, स्कूटी के उड़े परखच्चे, दो की मौत

रायपुर। सिविल लाइन में 2 स्कूली बच्चों की मौत हो गई है, ट्रेलर वाहन ने अपने चपेट में लेते हुए कुचल दिया। जानकारी के मुताबिक राजभवन-सीएम हाउस रोड में बड़ा हादसा हुआ। हादसे में स्कूटी के परखच्चे उड़ गए है। वाहन ट्रैफिक पुलिस की बताई जा रही है, हादसे के आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि विपरीत दिशा से आ रही पुलिस के क्रेन वाहन (टो ट्रक) ने छत्तीसगढ़ क्लब के सामने सेंट्रल बैंक रोड पर मोड़ पर स्कूटी को तेज ठोकर मारा। यह अंधा मोड़ भी है। इसमें लड़के की मौत हुई है और लड़की की हालत गंभीर है। ट्रक का ड्राइवर घटना स्थल से फरार हो गया।  

छत्तीसगढ़ ने प्रधानमंत्री आवास योजना में रचा राष्ट्रीय कीर्तिमान: वित्तीय वर्ष 2025–26 में मात्र 10 माह 4 दिन में देश में सर्वाधिक 5 लाख प्रधानमंत्री आवासों का हुआ निर्माण

० प्रधानमंत्री आवास केवल मकान नहीं, बल्कि गरीब परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की नींव हैं – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर।प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर सुशासन, दृढ़ इच्छाशक्ति और परिणामोन्मुख प्रशासन का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की पहली ही बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया था। निर्णय के परिपालन में राज्य के सभी जिलों के सतत, संगठित एवं अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एक नया राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया है।चालू वित्तीय वर्ष 2025–26 में मात्र 10 माह 4 दिवस की […]