CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड धीरे-धीरे होगी कम, अगले कुछ दिनों में बढ़ेगा तापमान

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। प्रदेश के कई जिलों में बीते दिनों तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे सुबह-शाम ठंड का असर महसूस किया गया। हालांकि अब मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। विभाग ने यह भी बताया कि अगले सात दिनों तक मौसम सामान्य बना रहेगा। इस बदलाव के […]

आज का राशिफल 10 फरवरी : मिथुन, तुला और कुंभ के लिए आज स्पष्ट संवाद और व्यावहारिक योजनाएं तरक्की के द्वार खोलेंगी

मेष राशि, जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचें मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आंतरिक परिवर्तन और रणनीतिक सोच पर फोकस करने का है। आपके लग्न स्वामी मंगलदेव आज आपको पुरानी समस्याओं को जड़ से खत्म करने का साहस और दृढ़ संकल्प प्रदान कर रहे हैं। आज जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने के बजाय गहराई से सोचकर कदम उठाना आपके लिए गेम-चेंजर साबित होगा। पॉजिटिव बात यह है कि आपकी फोकस करने की क्षमता और संकल्प आज बहुत मजबूत रहेगा। आप उन जटिल कार्यों को भी आत्मविश्वास से पूरा कर लेंगे जो अब तक रुके हुए थे। आपकी गंभीरता और जिम्मेदारी निभाने का तरीका आज समाज और कार्यक्षेत्र में […]

आज का पंचांग 10 फरवरी : आज फाल्गुन अष्टमी तिथि, जानें पूजा का मुहूर्त

10 फरवरी 2026 को फाल्गुन मास की कृष्ण अष्टमी तिथि है। आज मकर राशि में सूर्यदेव और मंगलदेव की युति आपके भीतर नई ऊर्जा और साहस का संचार कर रही है। चंद्रदेव आज वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं, जो आपके मन को थोड़ा संवेदनशील बना सकते हैं। कुंभ राशि में बुधदेव, शुक्रदेव और राहुदेव का संयोग नई सोच और बड़ी इच्छाएं पूरी करने की अच्छी संभावना बना रहा है। आज ध्रुव योग बन रहा है, जो आपके कार्यों में स्थिरता और मजबूती लाने का संकेत दे रहा है। अपने कार्यों के सही संचालन के लिए दोपहर 12:13 से 12:58 तक के अभिजीत मुहूर्त का लाभ जरूर उठाएं। राहुकाल […]

CG IFS Suspend: सचिव से बदसलूकी पड़ी भारी, IFS अफसर मनीष कश्यप सस्पेंड

  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव के साथ अमर्यादित और अभद्र भाषा का प्रयोग करना भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी मनीष कश्यप को भारी पड़ गया। राज्य सरकार ने उनके इस आचरण को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आदेश के अनुसार, भारत सरकार द्वारा आयोजित Deregulation संबंधी बैठक की तैयारी को लेकर 23 जनवरी 2026 को विभागीय सचिव द्वारा दूरभाष पर संपर्क किए जाने के दौरान मनीष कश्यप ने आवश्यक जानकारी देने के बजाय अशोभनीय एवं अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। शासन ने इसे अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 के नियम-3 का उल्लंघन माना है। […]

सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, जंगलों में नक्सलियों के डंप किये गए BGL सेल विस्फोटक सामग्री बरामद

  सुकमा। जिले के कैंप रायगुडेम क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। 9 फरवरी 2026 को चलाए गए सर्च ऑपरेशन में नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखा गया BGL सेल विस्फोटक डंप बरामद किया गया, जिससे सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की साजिश को नाकाम कर दिया गया।   जानकारी के अनुसार, जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लगातार एंटी नक्सल ऑपरेशन संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर कैंप रायगुडेम से F कंपनी, QAT 223 वाहिनी सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल सुकमा की संयुक्त टीम ग्राम रायगुडेम के आसपास जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग […]

मैट्स स्कूल ऑफ़ फार्मेसी में चिकित्सा शिविर का आयोजन

  रायपुर। मैट्स स्कूल ऑफ़ फार्मेसी ने 7 फ़रवरी 2026 को विश्वविद्यालय परिसर में एक चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस शिविर का उद्देश्य संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों के बीच स्वास्थ्य से संबंधित देखभाल एवं रोकथाम, समग्र कल्याण को बढ़ावा देना था। स्वास्थ्य शिविर का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. पविंदर हंसपाल द्वारा किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के संकाय सदस्यों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान रक्तचाप (बीपी), मधुमेह, ऊँचाई, वजन तथा ऑक्सीजन लेवल जैसे आवश्यक स्वास्थ्य मानकों की जाँच की गई। प्रतिभागियों के समग्र स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर के आकलन हेतु बॉडी मास इंडेक्स (ठडप्) की गणना भी की गई। […]

अंतरराष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सलाहकार मनु नाहर ने मैट्स यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को दिए डिजिटल व्यवहार के टिप्स

रायपुर। MATS विश्वविद्यालय में आयोजित साइबर पीस यात्रा, जिसे JITO लेडीज़ विंग के सहयोग से संपन्न किया गया, में अंतरराष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सलाहकार मनु नाहर ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार के महत्व पर संबोधित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने सामान्य साइबर खतरों के प्रति जागरूकता बढ़ाई तथा सुरक्षित ऑनलाइन आदतें अपनाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया, जिससे साइबर सुरक्षा और डिजिटल जिम्मेदारी की संस्कृति को बढ़ावा मिला। इस सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे, जिनका मनु नाहर ने सरल, व्यावहारिक एवं प्रभावशाली ढंग से उत्तर दिया। यह सत्र अत्यंत सराहनीय रहा, जिसमें वक्ता और विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकगणों के […]

आरईसी लिमिटेड ने प्रतिष्ठित आईसीसी ग्रीन ऊर्जा और ऊर्जा दक्षता पुरस्कार जीता

  बिजनेस न्यूज़। आरईसी लिमिटेड, विद्युत मंत्रालय के तहत महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम और भारत की प्रमुख एनबीएफसी, को भारतीय चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) ग्रीन ऊर्जा और ऊर्जा दक्षता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आरईसी को “ग्रीन एनर्जी और एनर्जी एफिशिएंसी में फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन्स के लिए एक्सीलेंस अवार्ड” कैटेगरी में गोल्ड अवार्ड मिला। यह अवॉर्ड आरईसी की तरफ से कुलदीप राय, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (रिन्यूएबल्स) और श्री अरुण कुमार चतुर्वेदी, एचओडी (रिन्यूएबल्स) ने नई दिल्ली में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित 14वें ग्रीन एनर्जी समिट के दौरान लिया। यह पहचान आरईसी लिमिटेड की लीडरशिप और भारत के क्लीन एनर्जी ट्रांज़िशन को तेज़ करने के कमिटमेंट को और पक्का […]

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में रायपुर नवोदय के तेजस ने पीएम मोदी से परीक्षा के बाद भ्रमण योग्य स्थलों के बारे में किया सवाल

रायपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के प्रथम चरण का सीधा प्रसारण 6 फरवरी 2026 को देशभर के विद्यालयों में किया गया। इस चरण में छत्तीसगढ़ राज्य से अत्यंत उत्साहजनक सहभागिता देखने को मिली। राज्य के विभिन्न जिलों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 36,903 विद्यालयों में इस कार्यक्रम का प्रसारण हुआ, जिसे 26.65 लाख विद्यार्थियों, 1.54 लाख शिक्षकों एवं 1.68 लाख पालकों सहित कुल 29.87 लाख दर्शकों ने देखा। इसके अतिरिक्त, समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु 478 सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रम देखने की व्यवस्था की गई, जहाँ लगभग 42 हजार नागरिकों ने कार्यक्रम का लाभ उठाया। प्रथम चरण में महासमुंद जिले की कक्षा 12वीं की छात्रा […]

स्कूली बच्चों की प्रस्तुति से प्रभावित हुए केंद्रीय गृह मंत्री शाह , ताली बजाकर बढ़ाया उत्साह

० बस्तर पण्डुम समापन समारोह में बच्चों की कला को मिला केंद्रीय गृहमंत्री का सम्मान ० ‘ऐसा जादू है मेरे बस्तर में’ गीत पर बच्चों की प्रस्तुति ने बांधा समा ० बस्तर पण्डुम समापन समारोह में बच्चों की कला को मिला केंद्रीय गृहमंत्री का सम्मान रायपुर। संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम 2026 के समापन समारोह में स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह ने स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और ताली बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री के स्वागत में जगदलपुर के हजारों स्कूली बच्चों ने “ऐसा जादू है मेरे बस्तर में” गीत पर […]