कही-सुनी ( 02 NOV-25) : छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के बहाने बड़ा जलसा

रवि भोई की कलम से छत्तीसगढ़ निर्माण को 25 वर्ष पूरे हो गए। छत्तीसगढ़ की रजत जयंती उत्सव के बहाने एक नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में बड़ा जलसा हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले भी छत्तीसगढ़ आए, पर इस बार जिस तरह आयोजन हुआ और लोगों में उत्साह रहा, वह अपने आप में अनोखा रहा। बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार को ब्रेक देकर छत्तीसगढ़ के रजत जयंती समारोह में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्योत्सव के मुख्य कार्यक्रम में खुली गाड़ी में राज्य के नेताओं को साथ लेकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नजर आए तो उपमुख्यमंत्री अरुण साव और […]

कुरुद के नवीन अधिवक्ता कक्ष का मुख्य न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने किया लोकार्पण

रायपुर। आज शनिवार सुबह 10 बजे नवीन अधिवक्ता कक्ष कुरुद का लोकार्पण मुख्य न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के करकमलों से वर्चुअल मोड के माध्यम से किया गया । जिसमे कुरुद न्यायालय के न्यायधीश विद्वान अधिवक्तागण उपस्थित रहें l

एसईसीएल मुख्यालय में ‘51वां कोल इंडिया स्थापना दिवस’ एवं ‘25वां छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस’ का आयोजन किया गया

बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय, बिलासपुर में दिनांक 01 नवंबर 2025 को ‘51वां कोल इंडिया स्थापना दिवस’ एवं ‘25वां छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस’ के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशक तकनीकी (संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार एवं विशिष्ट अतिथि निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार रहे। इस अवसर पर एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारीगण, विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रमसंघ प्रतिनिधि, महिला कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार एवम विशिष्ट अतिथि निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार एसईसीएल ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कोल इण्डिया एवम छत्तीसगढ़ राज्य की विकास यात्रा पर विस्तृत प्रकाश डालते […]

राज्योत्सव के मंच से बोले पीएम मोदी : राज्य निर्माण के समय गांवों तक पहुंचना मुश्किल था, आज 40 हजार किलो मीटर तक सड़कों का नेटवर्क..

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के मौके पर पीएम मोदी ने रजत जयंती महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि 25 साल सफर का साक्षी रहा हूं। 25 साल का एक काल खंड पूरा हुआ है। आज अगले 25 साल के नए युग का सूर्योदय हो रहा है। अपना फोन निकालिए और फ्लैश जलाइए। ये अगले 25 साल के सूर्योदय का उदय हो गया है। आपकी हथेली में नए सपनों का सूरज उग गया है। मोदी ने कहा कि नई रोशनी नजर आ रही है। यही रोशनी आपकी भाग्य का निर्माण करने वाली है। साथियों 25 साल पहले अटल जी की सरकार ने छत्तीसगढ़ को आपको सौंपा था। पीएम मोदी ने कहा […]

सीएम साय ने पीएम मोदी का किया स्वागत,कहा- राज्योत्सव के मौके पर प्रधानमंत्री का होना हमारे लिए सौभाग्य की बात…

रायपुर। छत्तीसगढ़ आज अपना 25वां राज्योत्सव मना रहा है। रजत जयंती महोत्सव में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर है। एक खुली गाड़ी में सवार होकर पीएम मोदी राज्योत्सव के मुख्य मंच पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आम जनता का अभिवादन स्वीकार किया। राज्योत्सव के मुख्य मंच को संबोधित करते हुए सीएम साय ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि राज्योत्सव के मौके पर प्रधानमंत्री का होना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। इस दौरान सीएम साय ने अपनी सरकार के कामों का भी लेखा-जोखा रखा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अब नक्सलवाद से मुक्ति की ओर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री आवास […]

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना की रजत जयंती समारोह का किया शुभारंभ, खुली गाड़ी से आम जनता का किया अभिवादन

रायपुर। छत्तीसगढ़ आज अपनी स्थापना की 25वीं वर्षगांठ मना रहा है। रजत जयंती महोत्सव में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर है। एक खुली गाड़ी में सवार होकर पीएम मोदी राज्योत्सव के मुख्य मंच पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आम जनता का अभिवादन स्वीकार किया। राज्योत्सव में शामिल होने से पहले पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर PM नरेंद्र मोदी ने नए विधानसभा भवन और ट्राइबल म्यूजियम का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का दिन स्वर्णिम शुरुआत का दिन है, मेरे लिए यह आत्मीय जुड़ाव का क्षण है। उन्होंने याद किया कि एक कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने […]

श्रीकाकुलम के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में एकादशी के दौरान भीड़ में मची भगदड़, 10 लोगों की मौत; पीएम ने जताया दुख

श्रीकाकुलम। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को हुई भगदड़ में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। भगदड़ के पीछे की वजह एकादशी के मौके पर हुई भारी भीड़ को बताया जा रहा है।   जानकारी मुताबिक, शनिवार को वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में एकादशी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची थी। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर के प्रवेश द्वार के पास अचानक भीड़ का दबाव बढ़ गया, […]

पीएम मोदी ने देश के पहले डिजिटल ट्राइबल म्यूज़ियम का किया लोकार्पण, आदिवासी वीर नायकों को समर्पित है संग्रहालय

रायपुर। 1 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर देश के पहले डिजिटल ट्राइबल म्यूज़ियम शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह‑जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का लोकार्पण किया। यह भव्य संग्रहालय उन आदिवासी वीर नायकों को समर्पित है, जिन्होंने अंग्रेज़ी हुकूमत के विरुद्ध अपने प्राणों की आहुति दी और छत्तीसगढ़ की अस्मिता की रक्षा की। आदिवासी नायक भगवान बिरसा मुंडा जहां देशभर के आदिवासियों के प्रेरणापुंज हैं, वहीं छत्तीसगढ़ में सोनाखान के ज़मींदार वीर नारायण सिंह ने फिरंगियों के विरुद्ध बिगुल फूंका था। उन्होंने अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्हें छत्तीसगढ़ का प्रथम शहीद माना जाता है। मुख्यमंत्री […]

पीएम मोदी ने नवीन विधानसभा भवन का लोकार्पण,कहा- ‘छत्तीसगढ़ राज्य नक्सलवाद और पिछड़ेपन से पहचाना जाता था, आज समृद्धि और सुरक्षा का प्रतीक बन रहा है’

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के नवीन विधानसभा भवन का लोकार्पण किया और राजय स्थापना समारोह में उपस्थित सांसदों, विधायकों और जनसमूह को सम्बोधित भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के आदिवासी संस्कृति का जिक्र किया तो यहाँ की परम्पराओं को भी समृद्ध बताया। पीएम ने कहा कि, आज बस्तर ओलम्पिक की चर्चा देश के कोनें कोने में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, छत्तीसगढ़ राज्य कभी नक्सलवाद और पिछड़ेपन की वजह से पहचाना जाता था लेकिन, भाजपा सरकार के सशक्त नेतृत्व के वजह से यह राज्य आज सुरक्षा, समृद्धि और विश्वास का प्रतीक बन गया है। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आज विकास की मुस्कान लौट […]

आचरण ही सबसे बड़ा धर्म, तप और ज्ञान है : PM मोदी

  रायपुर। प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस में शामिल होने रायपुर पहुंचे हैं। PM मोदी ने ब्रह्माकुमारी संस्थान के ‘शांति शिखर’ ध्यान केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान कहा कि हमारे यहां कहा जाता है आचरण ही सबसे बड़ा धर्म, तप और ज्ञान है। आचरण से क्या कुछ सिद्ध नहीं हो सकता। ब्रम्हकुमारी सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हमारा छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के 25 साल पूरे कर रहा है। आज विशेष दिन है। छत्तीसगढ़ के साथ ही झारखंड और उत्तराखंड के भी 25 साल पूरे हुए हैं। मोदी ने कहा कि आज देश के कई और भी राज्य अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। इन सभी […]