छत्तीसगढ़ विधानसभा का नया भवन केवल खूबसूरत इमारत नहीं, हमारी संस्कृति और परंपरा का वाहक भी है – अरुण साव

० उप मुख्यमंत्री साव ने विधानसभा भवन के लोकार्पण की तैयारियों का किया निरीक्षण रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तैयारियों का निरीक्षण किया। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप भी इस दौरान उनके साथ थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 नवम्बर को राज्योत्सव के मौके पर विधानसभा के नए भवन का लोकार्पण करेंगे। वे विधायकों और आमंत्रित अतिथियों को संबोधित भी करेंगे। उप मुख्यमंत्री साव ने नवीन विधानसभा परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की मूर्ति के अनावरण स्थल, विधानसभा के सदन और मंचीय कार्यक्रम के स्थल का जायजा लेकर […]

आज का राशिफल 28 अक्टूबर : मेष वृष और मिथुन राशि को आज मिलेगा शुभ योग का लाभ, जानें आज का भविष्यफल

मेष राशि, रुका हुआ काम पूरा होगा आज शाम के समय आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। आज आपको अपने व्यवसाय में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी, तभी आप अपने व्यवसाय की गति को बढ़ा पाएंगे। आज की रात अपनों के साथ मुलाकात और मौज-मस्ती में बीतेगी। आज आपको अपने जीवन साथी का सहयोग और साथ मिलता नजर आ रहा है। संतान के भविष्य से जुड़ी चिंता आज आपको परेशान कर सकती है। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। पहली रोटी गौ माता को खिलाये। वृषभ राशि, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी आज आपका दिन संतोष और शांति में बीतेगा। […]

आज का पंचांग 28 अक्टूबर : आज छठ का आखिरी दिन, जानें सूर्योदय का समय और शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 06, शक सम्वत् 1947, कार्तिक, शुक्ल, सप्तमी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2082। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 11, जमादि उल्लावल 05, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 28 अक्टूबर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहूकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि प्रातः 08 बजकर 05 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। पूर्वाषा-सजय़ नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 45 निमट तक उपरांत उत्तराषा-सजय़ नक्षत्र का आरंभ। सुकर्मा योग 07 बजकर 50 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ। तैतिल करण प्रातः 08 बजकर 10 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात धनुः राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत […]

एसईसीएल में कोल इंडिया चेयरमैन पी. एम. प्रसाद के करकमलों से सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का शुभारंभ

बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में आज दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का शुभारंभ कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन पी. एम. प्रसाद के करकमलों से हुआ। यह कार्यक्रम एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस वर्ष 27 अक्टूबर से 02 नवंबर 2025 के बीच “सतर्कता: हमारी साझा ज़िम्मेदारी” की थीम पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा, जिसका समापन 3 नवंबर 2025 को होगा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। तत्पश्चात कोल इंडिया कॉर्पोरेट गीत बजाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में […]

बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पूर्व सीएम भूपेश बघेल करेंगे प्रचार

रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है, जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी शामिल है। पार्टी ने बिहार में चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिए शीर्ष नेतृत्व से लेकर राज्यों के प्रभावशाली नेताओं को इस सूची में जगह दी है। जारी सूची में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, रणदीप सुरजेवाला समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। कांग्रेस का उद्देश्य इन नेताओं के माध्यम से बिहार में अपने संगठन को मजबूत करना और मतदाताओं तक […]

Nationwide SIR: चुनाव आयोग ने एसआईआर का किया एलान,आज रात 12 बजे से शुरू होगा दूसरा चरण, नई मतदाता सूची 7 फरवरी को

दिल्ली।चुनाव आयोग ने सोमवार को दूसरे चरण के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का एलान कर दिया है। दूसरे चरण में 12 राज्यों में एसआईआर किया जाएगा। चुनाव आयोग के अनुसार, दूसरे चरण में अंडमान और निकोबार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुद्दुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण किया जाएगा। देशव्यापी विशेष गहन पुनरीक्षण के दूसरे चरण के पूरे होने के बाद इन 12 राज्यों में नई मतदाता सूची 7 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी। चुनाव आयोग एसआईआर लागू करने की रूपरेखा तय करने के लिए राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) के साथ पहले ही दो बैठकें कर चुका है। कई […]

चैतन्य बघेल अब भी रहेंगे जेल में, कोर्ट ने की ख़ारिज की जमानत याचिका

रायपुर। ईडी की विशेष कोर्ट ने चैतन्य बघेल की जमानत याचिका खारिज कर दी है। चैतन्य को अभी जेल में ही रहना होगा। चैतन्य की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई के बाद आज के लिए फैसला सुरक्षित रखा गया था। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग और शराब घोटाला मामले में 18 जुलाई को भिलाई निवास स्थान से गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय के मुताबिक चैतन्य बघेल ने 16 करोड़ 70 लाख रुपए की अवैध कमाई को अपने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट मे इन्वेस्ट किया। आरोप है कि यह पैसा नगद में ठेकेदारों को भुगतान फर्जी बैंक एंट्री और […]

राज्यपाल रमेन डेका ने भव्य जनजातीय संग्रहालय का लिया जायजा,राज्योत्सव पर पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण

  रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज अटल नगर नवा रायपुर में आदिवासी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में शहीद वीर नारायण सिंह जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी स्मारक सह-संग्रहालय का जायजा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्योत्सव के अवसर पर देश के इस पहले डिजिटल संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे। राज्यपाल श्री डेका ने लोकार्पण के तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन दिया। राज्यपाल श्री डेका ने परिसर में स्थापित आदिवासी संग्रहालय का भी अवलोकन किया जहां प्रदेश के विभिन्न जनजातियों की संस्कृति, परंपराओं, रहन-सहन, आभूषण, उनकी आजीविका के साधन सहित उनके जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को जीवंत रूप से प्रदर्शित किया गया है। राज्यपाल ने संग्रहालय की […]

Big News : डांगी पुलिस मुख्यालय में अटैच होंगे ,महिला के आरोप के बाद आए सुर्ख़ियों में

रायपुर। एक महिला की शिकायत के बाद सुर्खियों में आए 2003बैच के आईपीएस रतन लाल डांगी को महानिदेशक पुलिस अकादमी चंद्रखुरी के पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय में अटैच करने पर सरकार विचार कर रही है। इस बीच खबर आ रही है कि आईपीएस डांगी छुट्टी पर चले गए हैं। डांगी की जगह अभिषेक पल्लव को पुलिस अकादमी चंदखुरी का डायरेक्टर बनाए जाने के संकेत हैं। बता दें तीन दिन पहले आईपीएस डांगी पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। जिसकी विभागीय जांच चल रही है। अब इस मामले में शासन ने संज्ञान लेते हुए शासन उन्हें पुलिस मुख्यालय में अटैच करने पर विचार कर रही है।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स राजस्थान में 24 नवंबर से 5 दिसम्बर तक

० खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि KIUG ‘गौरव की दिशा में पहला कदम’ है ० पहली बार, बीच वॉलीबॉल, कैनोइंग और कयाकिंग, तथा साइक्लिंग (मेडल स्पोर्ट्स) और खो-खो (डेमोंस्ट्रेशन) पांचवीं खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का हिस्सा होंगे नई दिल्ली, . पाँचवें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स राजस्थान के सात शहरों में 24 नवंबर से 5 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित होंगे। इसमें 23 मेडल स्पोर्ट्स और एक डेमोंस्ट्रेशन स्पोर्ट (खो-खो) में प्रतियोगिताएँ होंगी। इसी साल कुछ समय पहले में बिहार में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तरह, यूनिवर्सिटी गेम्स भी राजस्थान के सात शहरों—जयपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा और भरतपुर—में आयोजित होंगे। इस 12 दिनों के यूनिवर्सिटी […]