Constitutional Institutions: 42 पूर्व जजों का खुला पत्र, चुनाव आयोग और न्यायपालिका पर हमलों को लेकर जताई चिंता; नागरिकों से की तथ्यों की जांच की अपील

नई दिल्ली। देश में संवैधानिक संस्थाओं की साख और उनकी स्वायत्तता को लेकर जारी बहस के बीच 42 पूर्व जजों और सेवानिवृत्त संवैधानिक अधिकारियों ने भारत के नागरिकों के नाम एक खुला पत्र जारी किया है। पत्र में चुनाव आयोग, न्यायपालिका और अन्य संवैधानिक संस्थाओं को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी पर चिंता जताई गई है। पूर्व जजों ने स्पष्ट किया कि वे किसी राजनीतिक दल के पक्ष या विपक्ष में नहीं हैं, लेकिन उनका मानना है कि संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार सवाल उठाए जाने के दौर में चुप रहना उचित नहीं है। संस्थाओं की आलोचना और बदनाम करने में अंतर खुले पत्र में कहा गया है कि लोकतंत्र में […]

राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोले- ‘वोट गया तो संविधान और कानून बनाने वाला सिस्टम भी गया’

  नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाए। करीब सवा घंटे की देरी से शुरू हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा कि भारत में एंटी-इन्कंबेंसी एक मजबूत राजनीतिक प्रवृत्ति रही है, लेकिन उनका आरोप है कि भाजपा शासित राज्यों में यह प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोट की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और यदि वोट की विश्वसनीयता प्रभावित होती है तो इसका असर संविधान और संस्थानों पर भी पड़ता है। ‘एंटी-इन्कंबेंसी खत्म कैसे हो जाती है?’ राहुल गांधी ने […]

चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर लिया बड़ा फैसला : पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा

दिल्ली। चुनाव आयोग आज विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर अहम फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक, चुनाव आयोग ने पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में एसआईआर की समय सीमा को बढ़ाया है। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 26 दिंसबर तक एसआईआर प्रक्रिया की समयसीमा को बढ़ाई गई है। वहीं, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमान निकोबार में 18 दिसंबर तक ये प्रक्रिया जारी रहेगी। तमिलनाडु और गुजरात में 14 दिसंबर तक फॉर्म भरे जाएंगे। आयोग का मानना है कि मतदाता सूची को अधिक सटीक बनाना प्राथमिकता है, इसलिए अतिरिक्त समय देना आवश्यक हो सकता है। कोई भी योग्य वोटर पीछे न छूटे, इसे पक्का […]

Nationwide SIR: चुनाव आयोग ने एसआईआर का किया एलान,आज रात 12 बजे से शुरू होगा दूसरा चरण, नई मतदाता सूची 7 फरवरी को

दिल्ली।चुनाव आयोग ने सोमवार को दूसरे चरण के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का एलान कर दिया है। दूसरे चरण में 12 राज्यों में एसआईआर किया जाएगा। चुनाव आयोग के अनुसार, दूसरे चरण में अंडमान और निकोबार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुद्दुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण किया जाएगा। देशव्यापी विशेष गहन पुनरीक्षण के दूसरे चरण के पूरे होने के बाद इन 12 राज्यों में नई मतदाता सूची 7 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी। चुनाव आयोग एसआईआर लागू करने की रूपरेखा तय करने के लिए राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) के साथ पहले ही दो बैठकें कर चुका है। कई […]