छठ महापर्व : आज नहाय खाय से होगी शुरुआत, जानें कब दिया जाएगा डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य

छठ पूजा का त्योहार बेहद खास होता है, जिसे महापर्व भी कहते हैं। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश में इसका बहुत विशेष महत्व होता है। 4 दिनों के इस महापर्व की शुरुआत नहाय खाय से होती है। छठ महापर्व का व्रत बहुत कठिन होता है। इसे करने से व्रती को अत्यंत शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए विस्तार से जानें इस साल नहाय-खाय, खरना और छठ पूजा किस तारीख को पड़ रही है। इस साल छठ महापर्व में नहाय खाय की शुरुआत 25 अक्टूबर, शनिवार के दिन आज से हुई। इस दिन का बहुत खास महत्व होता है। नहाय खाय के दिन महिलाएं नदी में स्नान करती हैं और सात्विक […]

छत्तीसगढ़ में तापमान में हो रही गिरावट, सुबह छाने लगा कोहरा, अब बढ़ेगी ठंड़

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई हो चुकी है और ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह-सुबह कोहरा छा रहा है और ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में अब तापमान में गिरावट होगी और धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगेगी। प्रदेश के कई इलाकों में सुबह घना कोहरा छाए रहेगा। बढ़ती ठंड को देखते हुए लोगों ने गर्म कपड़े निकालना शुरू कर दिया है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने का अनुमान लगाया है। शनिवार की सुबह राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में कोहरा छाया हुआ था और हल्की ठंड […]

राजधानी के VIP चौक में भीषण सड़क हादसा, बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौके पर ही मौत

रायपुर।राजधानी रायपुर के VIP चौक में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत VIP चौक में एक बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि, युवक की बाइक के परखच्चें उड़ गए। वहीं सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही तेलीबांधा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस की टीम युवक की पहचान करने में जुटी हुई है।  

मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमल : छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और बड़ा कदम: 5000 शिक्षक भर्ती का मार्ग हुआ प्रशस्त

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य शासन के वित्त विभाग ने आज 5000 शिक्षकों के पदों पर भर्ती की सहमति प्रदान कर दी है। यह निर्णय मुख्यमंत्री श्री साय की उस घोषणा के अनुरूप है, जिसमें उन्होंने प्रदेश के शैक्षणिक ढांचे को मज़बूत बनाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शिक्षा किसी भी राज्य की प्रगति की नींव होती है, और छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य है कि हर बच्चे तक ज्ञान और अवसर दोनों पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह भर्ती […]

आज का राशिफल 25 अक्टूबर : वृषभ, कन्या और तुला राशि के लिए लाभदायक दिन, त्रिकोण योग से पाएंगे करियर और कमाई और तरक्की, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, खर्च और मानसिक तनाव बढ़ेगा आज शनिवार का दिन मेष राशि के जातको के लिए मिलाजुला रहेगा। अष्टम चंद्रमा के होने से आपके खर्च बढ़ेंगे और मानसिक तनाव भी बढेगा। कामकाज का तनाव आज आप पर हावी रहेगा। आपको आज कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी पूरा करना होगा, इसके लिए धन और समय दोनों ही खर्च करना होगा। व्यापार करने वाले लोगों को भी आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद और मनमुटाव हो सकता है। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको पीपल को जल अर्पित करना चाहिए। वृषभ राशि, सुखद समय […]

आज का पंचांग 25 अक्टूबर : आज कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 03, शक सम्वत् 1947, कार्तिक, शुक्ल, चतुर्थी, शनिवार, विक्रम संवत 2082। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 09, जमादि उल्लावल 02, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 अक्टूबर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्थी तिथि अर्धरात्रोत्तर 05 बजकर 49 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। अनुराधा नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 52 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ। शोभन योग अगले दिन सूर्योदय से लेकर।वणिज करण दिन के 02 बकर 35 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृश्चिक राशि में संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार – उचय श्री विनायक […]

IPS Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में हुए बड़े तबादले , IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर , देखें लिस्ट

रायपुर। शासन ने राज्य पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल (IPS Transfer) किया है। आदेश के अनुसार, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी निम्नानुसार नई जिम्मेदारी संभालेंगे: • मोहित गर्ग (भापुसे 2013) – पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर नियुक्त। • चन्द्रमोहन सिंह (भापुसे 2014) – पुलिस अधीक्षक, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर से निदेशक, ट्रेनिंग/ऑपरेशन, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएँ, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, रायपुर। • अंकिता शर्मा (भापुसे 2018) – पुलिस अधीक्षक, सक्ती से पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव। • यदुवली अक्षय कुमार (भासे 2018) – पुलिस अधीक्षक, कोण्डागांव से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर। • रतना सिंह (भापुसे 2019) – सहायक पुलिस […]

ओला और उबर को टक्कर देने आ रही है भारत की पहली सहकारी टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ ,जानें कब से होगी शुरू

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने भारत की पहली सहकारी टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ शुरू की है, जिसे ओला और उबर जैसी निजी कंपनियों को सीधे चुनौती देने के लिए डिजाइन किया गया है। केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय और राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग (NeGD) के तहत विकसित इस पहल का उद्देश्य ड्राइवरों को उनकी कमाई का पूरा हिस्सा देना है और साथ ही यात्रियों को निजी कैब एग्रीगेटर्स के मुकाबले सरकार की निगरानी में एक विकल्प प्रदान करना है। सालों से, ऐप-आधारित टैक्सी सेवाओं के बारे में शिकायतें बढ़ती रही हैं, जिनमें गंदे वाहन और बढ़े हुए किराए से लेकर मनमाने ढंग से कैंसिलेशन और कीमतों में अचानक बढ़ोतरी शामिल है। कई ड्राइवरों […]

जनजातीय स्वतंत्रता विद्रोहों पर बने भव्य स्मारक सह-संग्रहालय जल्द लोगों के लिए होगा समर्पित

० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्थल निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा ० राज्योत्सव पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे देश के पहले डिजीटल संग्रहालय का लोकार्पण ० आदिवासियों के 14 विद्रोहों और जंगल सत्याग्रह एवं झंडा सत्याग्रह के दृश्य का जीवंत प्रदर्शन रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर के आदिवासी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में छत्तीसगढ़ के जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के विद्रोहों पर बन रहे स्मारक सह-संग्रहालय जल्द ही लोगों के लिए समर्पित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्योत्सव के मौके पर देश के पहले डिजीटल संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज निर्माणाधीन संग्रहालय स्थल का निरीक्षण कर लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लिया […]

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस : श्री सत्य सांई संजीवनी हॉस्पिटल में पीएम मोदी के प्रवास के कार्यक्रम में आईएएस राजेश सिंह राणा को बनाया गया नोडल अधिकारी

  ० प्रधानमंत्री के दिल की बात, कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने लिया जायज़ा रायपुर। श्री सत्य साईं हॉस्पिटल में हृदय चिकित्सा से लाभान्वित 3,000 बच्चों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल की बात, कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आज 24 अक्टूबर 2025 को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तैयारियों का जायज़ा लिया। मुख्यमंत्री साय ने अस्पताल परिसर में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, राज्य के मुख्य सचिव विकासशील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एवं क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी राजेश सिंह राणा, रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सहित […]