सिरपुर महोत्सव 1 से 3 फरवरी तक: छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं के साथ शास्त्रीय, सूफी और आधुनिक संगीत विधाओं की होंगी मनमोहक प्रस्तुतियाँ

  रायपुर। प्रदेश के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर स्थल सिरपुर में 1, 2 और 3 फरवरी को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव में छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं के साथ-साथ देश की शास्त्रीय, सूफी और आधुनिक संगीत विधाओं की मनमोहक प्रस्तुतियाँ होंगी।शुभारंभ अवसर पर प्रसिद्ध लोक-भक्ति गायक बाबा हंसराज रघुवंशी एवं उनकी बैंड टीम की विशेष प्रस्तुति प्रथम दिवस 1 फरवरी 2026 को महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर दोपहर 12 बजे से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। जिसमें फुलझरिया कर्मा पार्टी, बिलासपुर द्वारा कर्मा नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच राजनांदगांव की लोक कला की झलक दिखेगी। दोपहर […]

कोयला घोटाला : आरोपियों को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने सौम्या चौरसिया, रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी सहित अन्य को दी रेग्युलर जमानत

रायपुर। बहुचर्चित कोयला घोटाला मामले में सभी प्रमुख आरोपियों को बड़ी राहत मिली है। इस मामले में सौम्या चौरसिया, रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी सहित अन्य आरोपियों को सर्वोच्च न्यायालय से रेग्युलर जमानत प्रदान कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, इससे पहले सौम्या चौरसिया, रानू साहू और सूर्यकांत तिवारी अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर थे। अब सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन्हें नियमित जमानत दी गई है। कोर्ट ने जमानत के साथ कुछ शर्तें भी लगाई हैं, जिनमें राज्य से बाहर रहने के निर्देश शामिल हैं। यह जमानत भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जयमाला बग़ाची की पीठ द्वारा दी गई। कोर्ट ने मामले से जुड़े सभी तथ्यों और दलीलों […]

साय कैबिनेट की बैठक 4 फरवरी को, महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक 04 फरवरी 2026 को पूर्वान्ह 11.30 बजे मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की गई है।  

CGPSC घोटाले के आरोपियों को नहीं मिली राहत, दूसरी बार भी नहीं मिली जमानत

  रायपुर। CG-PSC भर्ती घोटाला मामले में हाईकोर्ट ने तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक और परीक्षा उप नियंत्रक ललित गनवीर की जमानत दूसरी बार खारिज कर दी है। जस्टिस बीडी गुरु ने कहा कि, यह केस केवल आपराधिक मामला नहीं है। बल्कि, यह लाखों युवाओं की भावनाओं से जुड़ा है। उनके करियर और भविष्य के साथ खिलवाड़ है। घोटाले पर गंभीर आरोप है, जिसकी जांच जारी है। केवल लंबे समय से हिरासत में होने के आधार पर आरोपियों को जमानत देना उचित नहीं है। दरअसल, इन अधिकारियों पर अपने रिश्तेदारों और रसूखदारों के करीबियों को लाभ पहुंचाने के लिए पेपर लीक करने और चयन प्रक्रिया […]

संसद में Budget Session 2026 का आगाज, राष्ट्रपति मुर्मू ने गिनाईं सरकार की बड़ी उपलब्धियां

  दिल्ली। बुधवार को संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन किया। इस दौरान उन्होंने देश की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा, “संसद के इस सत्र को संबोधित करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। पिछला वर्ष भारत की तीव्र प्रगति और विरासत के उत्सव के रूप में यादगार रहा। पूरे देश में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है। नागरिक बंकिम चंद्र चटर्जी को उनकी इस महान प्रेरणा के लिए नमन कर रहे हैं। मैं सभी सांसदों को बधाई देती हूं कि संसद में इस विषय पर विशेष चर्चा हुई।” ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया ने भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता देखी- […]

Big News : अंबिकापुर कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन और पुलिस महकमे में मची अफरा तफरी

सरगुजा।आज अम्बिकापुर स्थित न्यायालय में उस वक्त हड़कंप मच गया ,जब कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजे गए एक मेल के जरिए दी गई है। मेल मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धमकी की सूचना मिलते ही अम्बिकापुर न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। परिसर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है। पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती के साथ-साथ निगरानी भी बढ़ा दी गई है। इस मामले में आईजी दीपक झा ने धमकी भरे ई-मेल की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मेल […]

Budget Session 2026: आज से संसद का बजट सत्र, राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी शुरुआत,पहली बार रविवार को पेश होगा आम बजट

दिल्ली। संसद के बजट सत्र की शुरुआत आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधन के साथ होगी। देश के संसदीय इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब आम बजट को रविवार को पेश किया जाएगा। 1 फरवरी (रविवार) को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट प्रस्तुत करेंगी। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद संसद में बृहस्पतिवार को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा, जो इस बार आम बजट से तीन दिन पहले लाया जा रहा है। यह भी अपने आप में एक नया प्रयोग माना जा रहा है। राष्ट्रपति अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ आने वाले समय की नीति और प्राथमिकताओं […]

Big Breaking : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान क्रैश में निधन , बारामती में लैंडिंग के वक्त दुर्घटना

  मुंबई। महाराष्ट्र के बारामती में उप मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे का शिकार हो गया। लैंडिंग के वक्त विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जिसमें डिप्टी सीएम अजित पवार और 3 अन्य लोगों की मौत हो गई। निजी विमान एयरपोर्ट पर उतरते समय क्रैश हुआ है। अजित पवार जिला परिषद चुनावों को लेकर आज (बुधवार) बारामती में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए आए थे। घटनास्थल से वीडियो भी सामने आया है। जो कि काफी डरावनी है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद हैं। विमान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुंबई से बारामती जा रहा चार्टर प्लेन बारामती में सुबह 8.45 बजे […]

रायपुर में धमाके वाली 65 बुलेट जब्त,5-5 हजार रुपए जुर्माना, साइलेंसर भी निकाले

रायपुर। रायपुर के पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला एक्शन में आ रहे हैं। उनके निर्देश पर रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने पिछले सिर्फ 12 घंटे में शहर के अलग अलग इलाके से 65 बुलेट जब्त कीं, जिनमे मोडिफाई सायलेंसर लगे थे। सड़कों पर अचानक पटाखे जैसी तेज आवाज बुलेट के इन्ही मॉडिफाई साइलेंसरों से आती है, जिससे ट्रैफिक में कई दोपहिया चालक, खासकर एज वाले लोग गिरने से भी बचते हैं। पकड़ी गई सभी बुलेट पर पुलिस ने 5-5 हजार रूपये का का भारी-भरकम जुर्माना तो लगाया ही, ऐसे साइलेंसर भी निकलवा दिए। थानों से कहा गया है कि ऐसे साइलेंसर बेचने वाले कारोबारियों के साथ इन्हें फिट करने वाले मिस्त्रियों […]

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सात फरवरी को आएंगी छत्तीसगढ़ , बस्तर पंडुम में करेंगी शिरकत

रायपुर। राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इस साल पहली बार एक दिन के प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रही हैं। राष्ट्रपति 7 फरवरी को जगदलपुर आ रही हैं, जहाँ वे बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगी। अब तक ये सूचना है कि राष्ट्रपति रायपुर से होकर जगदलपुर जाएंगी। उनके प्रवास को लेकर मंत्रालय में प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को इस सिलसिले में मुख्य सचिव विकास शील ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक भी ली है। द्रौपदी मुर्मु इस साल पहली बार एक दिन के प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रही हैं। राष्ट्रपति 7 फरवरी को जगदलपुर आ रही हैं, जहाँ वे बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय […]