आज का पंचांग 28 जनवरी : आज माघ शुक्ल नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति माघ 08, शक संवत 1947, माघ -शुक्ल, दशमी, बुधवार, विक्रम संवत 2082। सौर माघ मास प्रविष्टे 15, -रु39याव्बान 08, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 28 जनवरी 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। दशमी तिथि सायं 04 बजकर 37 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ। कृतिका नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 27 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ। ब्रह्म योग रात्रि 11 बजकर 54 मिनट तक उपरांत ऐन्द्र योग का आरंभ। गर करण सायं 04 बजकर 37 मिनट तक उपरांत विजय करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृषभ राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय का समय […]

आज का राशिफल 27 जनवरी : मेष, सिंह और कुंभ राशि के लिए आज मंगलवार का दिन रहेगा मंगलकारी,लक्ष्मी योग से पाएंगे शुभ लाभ

मेष राशि, दिन का दूसरा भाग लाभदायक और मनोरंजक बीतेगा आज मंगलवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए मंगल के मकर राशि मे गोचर करने से मंगलकारी रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति मिलने की खुशी होगी। कार्य़क्षेत्र में दिन के पहले भाग में आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। लेकिन दिन का दूसरा भाग लाभदायक और मनोरंजक बीतेगा। पारिवारिक जीवन में आपको पिता से सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन के मामले में भी आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। आपको आज को लाभदायक मौका मिल सकता है। आर्थिक मामलों में लेकिन आपको बजट का ध्यान रखते हुए काम करना चाहिए। आज भाग्य 85% […]

आज का पंचांग 27 जनवरी : आज माघ शुक्ल नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति माघ 07, शक संवत 1947, माघ शुक्ल, नवमी, मंगलवार, विक्रम संवत 2082। सौर माघ मास प्रविष्टे 14, शब्बान 07, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 27 जनवरी 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। नवमी तिथि सायं 07 बजकर 06 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। भरणी नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 09 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ। बालव योग अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 13 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ। बालव करण प्रातः 08 बजकर 13 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा सायं 04 बजकर 45 मिनट तक मेष उपरांत वृषभ राशि […]

आज का राशिफल 26 जनवरी : मेष,कर्क और मकर राशि के लिए आज ग्रहों का गोचर बना रहा शुभ लाभ का संयोग, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

मेष राशि, दिन आपका प्रसन्नता से बीतेगा मेष राशि के जातकों के लिए आज सप्ताह का पहला दिन लाभदायक रहेगा। दिन के आरंभ से ही आज आप ऊर्जावान और उत्साहित बने रहेंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा मौका मिल सकता है। आर्थिक मामलों में दिन आपके लिए फायदेमंद होगा। किसी सामाजिक काम में आपकी सक्रियता बनी रहेगी। प्रॉपर्टी और गृहनिर्माण संबंधी वस्तुओं के कारोबार मे आपको फायदा मिलेगा। वाहन और यात्रा पर आज खर्च का संयोग बनेगा। पारिवारिक जीवन में आज का दिन आपका प्रसन्नता से बीतेगा। जीवनसाथी और बच्चों के साथ आप मनोरंजक समय बिता पाएंगे। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका […]

आज का पंचांग 26 जनवरी : आज माघ शुक्ल अष्टमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा

राष्ट्रीय मिति माघ 06, शक संवत 1947, माघ -शुक्ल, अष्टमी, सोमवार, विक्रम संवत 2082। सौर माघ मास प्रविष्टे 13, -रु39याव्बान 06, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 26 जनवरी 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। अष्टमी तिथि रात्रि 09 बजकर 19 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ। अश्विनी नक्षत्र मध्यरात्रि 12 बजकर 33 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ। वि-विजय करण पूर्वाह्न 10 बजकर 15 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार अष्टमी तिथि। सूर्योदय का समय 26 जनवरी 2026 : सुबह में 7 […]

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण

  रायपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2026 के अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति एवं संभागायुक्त महादेव कावरे ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों को निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में मतदान करने की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में कुलपति कावरे ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक को मतदान करना अत्यंत आवश्यक है, अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। देश के नागरिक लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा से प्रभावित हुए बिना स्वतंत्र मतदान करें। इस […]

Gallantry Awards 2026: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र, तीन कीर्ति चक्र और 13 शौर्य चक्र का भी एलान

  दिल्ली। 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता पुरस्कार (Gallantry Awards 2026) के नामों की भी घोषणा हो चुकी है। अंतरिक्ष यात्री और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है। इसी के साथ सेना के तीन जवानों को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, जिन्होंने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) का दौरा करने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रचा था, उन्हें भारत के सर्वोच्च शांतिकाल का वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है।   शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र जून 2025 में शुभांशु एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन गए थे। शुभांशु अंतरिक्ष यात्रा करने वाले दूसरे […]

वरिष्ठ पत्रकार सर मार्क टली का निधन, 90 की उम्र में दिल्ली में ली अंतिम सांसें

दिल्ली। भारत में बीबीसी के पूर्व संवाददाता और वरिष्ठ पत्रकार सर मार्क टली का रविवार को नई दिल्ली में निधन हो गया. उनकी आयु 90 साल थी. बीबीसी से इस्तीफ़ा देने के बाद उन्होंने स्वतंत्र पत्रकार के रूप में काम किया.उन्होंने रविवार को दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली. करियर मार्क टली 1964 में BBC से जुड़े और 1972 से 1994 तक BBC के दिल्ली ब्यूरो के संवाददाता रहे। उन्होंने भारत और दक्षिण एशियाई क्षेत्र से जुड़ी कई बड़ी खबरों को कवर किया। BBC छोड़ने के बाद वह स्वतंत्र पत्रकारिता में सक्रिय रहे। उनका मानना था कि उनका करियर सिर्फ मेहनत का परिणाम नहीं था, इसमें […]

Breaking : पद्म पुस्कारों का एलान: धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, शिबू सोरेन को पद्म भूषण, रोहित शर्मा समेत 113को पद्म श्री; देखें सूची

दिल्ली। केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार इस वर्ष कुल 131 पद्म पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं। 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मान कुल 131 पद्म पुरस्कार की सूची में पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं, जबकि इस सूची में विदेशी नागरिकों, अनिवासी भारतीयों (NRI), भारतीय मूल के व्यक्तियों (PIO) और भारत के प्रवासी नागरिकों (OCI) की श्रेणी में छह लोग भी शामिल हैं, साथ ही […]

इंटरनेट की इस दुनिया में प्रिंट और साहित्य का महत्व हमेशा रहेगा – राज्यपाल डेका

० रायपुर साहित्य उत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए राज्यपाल रायपुर।राज्यपाल रमेन डेका ने कहा है कि इंटरनेट से भरी इस दुनिया और न्यू जनरेशन वाले इस दौर में भी प्रिंट और साहित्य का महत्व हमेशा बना रहेगा। राज्यपाल डेका ने आज नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन परिसर में तीन दिवसीय रायपुर साहित्य उत्सव ‘आदि से अनादि‘ के समापन समारोह के अवसर पर उक्त विचार व्यक्त किए। राज्यपाल ने कहा कि साहित्य और कविता में हमेशा एक संदेश होना चाहिए। जिस तरह संगीत के सात स्वर हमें जोड़े रखते है उसी तरह साहित्य का आदान-प्रदान नई बातों का सीखने का अवसर प्रदान करता है। समापन समारोह में मुख्य अतिथि […]