पर्यटन बना छत्तीसगढ़ का आर्थिक इंजन, संस्कृति बनी पहचान, पुरातत्त्व बना गौरव दो वर्षों की उपलब्धियों ने बदली तस्वीर

० पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पिछले दो वर्षों की उपलब्धियों तथा आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक एवं संचालक, संस्कृति एवं पुरातत्त्व विवेक आचार्य ने नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पिछले दो वर्षों की उपलब्धियों तथा आगामी कार्ययोजनाओं का विस्तृत विवरण दिया। अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने पर्यटन को उद्योग का दर्जा देकर आर्थिक विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और विरासत संवर्धन तीनों क्षेत्रों में समन्वित प्रगति का मॉडल स्थापित किया है। पर्यटन को मिला उद्योग का […]

होमस्टे पॉलिसी सब्सिडी प्रक्रिया के संबंध में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की हुई ऑनलाइन बैठक

० प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड विवेक आचार्य की अध्यक्षता में बैठक संपन्न आज होमस्टे पॉलिसी के प्रभावी क्रियान्वयन और सब्सिडी पॉलिसी निर्धारित अर्हता और अन्य सुविधाओं के संबंध में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष विनोद अरोरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में ऑनलाइन माध्यम से प्रदेश के सरगुजा और बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों से होमस्टे ओनर्स एवं टूरिज्म स्टेकहोल्डर्स भी जुड़े। बैठक की शुरुआत होमस्टे पॉलिसी पर विस्तृत प्रेजेंटेशन के साथ की गई, जिसमें पॉलिसी के अंतर्गत आवश्यक दस्तावेजों, पात्रता मानदंडों तथा होमस्टे ओनर्स को प्रदान की जाने […]

छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को गति देने हेतु एमएसएमई संघों की प्रथम इंडस्ट्रियल कमेटी की हुई बैठक

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रमुख एमएसएमई संघों की प्रथम इंडस्ट्रियल कमेटी बैठक 27 जनवरी को उद्योग भवन, रायपुर में हुई । बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (CSIDC) के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने की । बैठक में उद्योग विभाग एवं CSIDC के उद्योग संचालक प्रभात मलिक,CSIDC के प्रबंध संचालक विश्वेश कुमार , CSIDC के कार्यकारी निदेशक संतोष भगत , तथा CSIDC मुख्य महाप्रबंधक ओ.पी. बंजारे उपस्थित थे। इस अवसर पर राज्य के 8 प्रमुख एमएसएमई संघों के 11 प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में औद्योगिक विकास की समीक्षा करना तथा औद्योगिक वृद्धि को और अधिक गति देने के लिए एमएसएमई संघों से रचनात्मक सुझाव […]

कांस्टेबल भर्ती 2023 पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की सख्ती अगली सुनवाई तक नियुक्ति पत्र जारी करने पर रोक

  बिलासपुर | छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने वर्ष 2023 में आयोजित लगभग 6,000 पदों की कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक अहम अंतरिम आदेश पारित किया है। हाई कोर्ट ने अगली सुनवाई तक राज्य शासन को किसी भी प्रकार के नए नियुक्ति आदेश जारी करने से रोक दिया है। यह मामला वर्ष 2023 में जारी कांस्टेबल भर्ती विज्ञापन से जुड़ा हुआ है, जिसमें भर्ती प्रक्रिया के दौरान शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए थे। फिजिकल टेस्ट के दौरान अभ्यर्थियों के डेटा रिकॉर्डिंग का कार्य शासन द्वारा आउटसोर्स पर टाइम्स टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड नामक निजी कंपनी को सौंपा गया था। डेटा में हेरफेर और […]

भारत–यूरोपीय संघ FTA: 18 साल बाद ऐतिहासिक समझौते पर लगी मुहर

  नई दिल्ली | भारत के कूटनीतिक और आर्थिक इतिहास में शनिवार का दिन एक युगांतरकारी क्षण के रूप में दर्ज हो गया, जब 18 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा और जटिल वार्ताओं के बाद भारत और 27 देशों वाले यूरोपीय संघ (EU) के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर आधिकारिक रूप से हस्ताक्षर किए गए। विशेषज्ञ इस ऐतिहासिक डील को “मदर ऑफ ऑल डील्स” की संज्ञा दे रहे हैं। हैदराबाद हाउस में हुआ ऐतिहासिक एलान नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा की मौजूदगी में इस महा-समझौते की घोषणा की। यह […]

प्रबंध निदेशक के हाथों सम्मानित हुए वितरण कंपनी के दस कार्मिकउल्लेखनीय कार्य करने वाले बिजली कर्मी हुए सम्मानित

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मैदानी एवं कार्यालयीन दस कार्मिक गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किए गए। विपरीत परिस्थितियों में भी लगन एवं धैर्य से कार्य करते हुए उपभोक्ता सेवा में लगे रहने वाले प्रदेशभर के दस श्रम साधकों को प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर ने पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सेवा भवन में आयोजित सम्मान समारोह में एमडी श्री सिंह ने कहा कि मैदानी कर्मचारियों की जीवटता से ही संभव है कि हम 65 लाख उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली निर्बाध आपूर्ति कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुर्गम भौगोलिक स्थितियों और प्रतिकूल मौसम के बावजूद विदयुत कर्मी दिन –रात […]

Warning On Silver: 3 दिन में 48 हजार रुपए बढ़े चांदी के दाम, जानें क्यों हो रही महंगी,जानें गोल्ड का हाल

  बिजनेस न्यूज़। सोना-चांदी की कीमतों में लगातार जारी तेजी ने निवेशकों से लेकर आम लोगों तक सभी को चौंका दिया है. हर दिन ये कीमती धातुएं नए रिकॉर्ड स्तर को छू रही हैं. सिर्फ इसी हफ्ते के तीन कारोबारी दिनों में जो उछाल देखने को मिला है, उसने बाजार की धड़कनें बढ़ा दी हैं। तीन दिनों में चांदी 48,000 रुपये से ज्यादा महंगी हो गई है, जबकि सोना 6,000 रुपये से अधिक उछल चुका है. सवाल ये है कि क्या यह तेजी अभी और आगे जाएगी या फिर किसी बड़े झटके का संकेत है? एमसीएक्स पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी मंगलवार के बंद भाव 3,56,279 रुपये प्रति किलोग्राम […]

आधारभूत सुविधा मिलने से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सकारात्मक वातावरण में कार्य करने की मिलेगी प्रेरणा : मुख्यमंत्री साय

० मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के 255 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों का किया वर्चुअली लोकार्पण ० पुलिस विभाग को 08 नए साइबर थानों समेत पुलिस आवासीय भवनों और नवीन थाना भवनों की मिली सौगात रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पुलिस मुख्यालय नया रायपुर से वर्चुअली जुड़कर विभिन्न जिलों में 8 नए साइबर थानों और 255 करोड़ रुपए की लागत से तैयार पुलिस आवासीय भवनों तथा थाना भवनों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों और पुलिस के जवानों को इस विशेष पहल के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर कहा कि आज का दिन पुलिस विभाग के लिए अत्यंत सौभाग्य का है, क्योंकि […]

प्रदेश में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की अमिट पहचान बनेगा रजत जयंती पदक : मुख्यमंत्री साय

० मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ पुलिस के रजत जयंती पदक का किया अनावरण ० मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर की थी राज्य पुलिस बल को रजत जयंती पदक प्रदान किए जाने की घोषणा ० 25 वर्षों के छत्तीसगढ़ पुलिस बल के कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और नक्सल विरोधी अभियानों में असाधारण साहस को मिला सम्मान रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस बल को समर्पित रजत जयंती पदक का विमोचन किया। उन्होंने पुलिस बल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पदक प्रदेश में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की अमिट पहचान बनेगा। उल्लेखनीय है […]

सिरपुर महोत्सव 1 से 3 फरवरी तक: छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं के साथ शास्त्रीय, सूफी और आधुनिक संगीत विधाओं की होंगी मनमोहक प्रस्तुतियाँ

  रायपुर। प्रदेश के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर स्थल सिरपुर में 1, 2 और 3 फरवरी को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव में छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं के साथ-साथ देश की शास्त्रीय, सूफी और आधुनिक संगीत विधाओं की मनमोहक प्रस्तुतियाँ होंगी।शुभारंभ अवसर पर प्रसिद्ध लोक-भक्ति गायक बाबा हंसराज रघुवंशी एवं उनकी बैंड टीम की विशेष प्रस्तुति प्रथम दिवस 1 फरवरी 2026 को महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर दोपहर 12 बजे से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। जिसमें फुलझरिया कर्मा पार्टी, बिलासपुर द्वारा कर्मा नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच राजनांदगांव की लोक कला की झलक दिखेगी। दोपहर […]