छत्तीसगढ़ में महसूस होने लगी ठंड, मौसम रहेगा शुष्क,प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की भी संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई हो चुकी है। बारिश की जगह अब ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग ने तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट होने की संभावना जताई है। वहीं, प्रदेश में अब सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने बताया कि, छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून का दौर अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, बलौदाबाजार, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा समेत 10जिलों में […]

इसरो को मिली बड़ी सफलता, चंद्रयान-2 ने जुटाई जानकारी, पहली बार दी सूरज के प्रभाव से जुड़ी खबर

चेन्नई। चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर उतरकर इतिहास रचने वाले चंद्रयान-2 ने एक बार फिर नई जानकारी जुटाई है। सूर्य के चांद पर पड़ने वाले असर का चंद्रयान-2 ने पता लगाया है। इसरो ने शनिवार (18 अक्तूबर ) को इसकी जानकारी साझा की है। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि इस अवलोकन से चंद्रमा के बाह्यमंडल, चंद्रमा के अत्यंत विरल वायुमंडल और उसकी सतह पर अंतरिक्ष मौसम के प्रभाव को समझने में मदद मिलेगी। इसरो ने बताया कि भारत के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 के लूनर ऑर्बिटर ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक बहुत बड़ी और पहली बार देखी गई घटना दर्ज की है। चंद्रयान-2 पर लगे वैज्ञानिक उपकरण चेस-2 ने […]

आदि कर्मयोगी अभियान राष्ट्रीय कॉनक्लेव 2025,अंबिकापुर जिले के डॉ. ललित शुक्ला को मिला उत्कृष्ट राज्य मास्टर ट्रेनर पुरस्कार

० राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया गया सम्मानित रायपुर। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कॉनक्लेव 2025 में सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास अम्बिकापुर के डॉ. ललित शुक्ला को उत्कृष्ट राज्य मास्टर ट्रेनर (आदि कर्मयोगी अभियान) के रूप में सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के करकमलों से विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत चलाए जा रहे “आदि कर्मयोगी अभियान” में उनके उत्कृष्ट कार्यों, प्रशिक्षण एवं जनजातीय नेतृत्व को सशक्त बनाने के उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा […]

आज का राशिफल 19 अक्टूबर : वृषभ, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों क लिए आज का दिन लाभदायक, बुधादित्य योग का मिलेगा फायदा जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि,वाणी संयमित रखें, सेहत पर खर्च होगा आज मेष राशि के जातक रविवार के दिन परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं, जिसमें धन भी अधिक खर्च होगा। आपको कुछ तनाव भी रहेगा। आज आप धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भी सहयोग करेंगे। भाई की सलाह से आपके व्यापार में प्रगति होगी। प्रेम जीवन में आज कुछ तनाव हो सकता है, इसलिए अपनी वाणी और व्यवहार दोनों पर संयम रखने की कोशिश करें और अपने रूठे जीवन साथी को मना लें। आपके भाई की सलाह से आपके व्यापार में प्रगति होगी, इससे भाई के साथ आपके रिश्ते भी मजबूत होंगे। विवाह योग्य जातकों […]

आज का पंचांग 19 अक्टूबर : आज हनुमान जयंती और छोटी दिवाली, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय

  राष्ट्रीय मिति आश्विन 27, शक संवत 1947, कार्तिक, कृष्ण, त्रयोदशी, रविवार, विक्रम संवत 2082। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 03, रवि उस्सानी 26, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 अक्टूबर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल सायंकाल 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। त्रयोदशी तिथि अपराह्न 01 बजकर 05 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 57 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ। ऐन्द्र योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 04 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ। वणिज करण मध्याह्न 01 बजकर 52 मिनट तक उपरांत शकुनि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा। […]

आरईसीपीडीसीएल ने अंतरराज्यीय ट्रांसमिशन परियोजना की एसपीवी, एसआर डब्ल्यूआर पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को मेसर्स पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को सौंपा

  बिजनेस न्यूज़। आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल), जो विद्युत मंत्रालय के तत्वावधान में महारत्न सीपीएसयू, आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, ने टीबीसीबी रूट के तहत आईएसटीएस ट्रांसमिशन परियोजना के लिए एक परियोजना विशिष्ट एसपीवी (स्पेशल पर्पज व्हीकल) अर्थात एसआर डब्ल्यूआर पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को 17 अक्टूबर 2025 को मेसर्स पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को सौंप दिया। मेसर्स पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, बिल्ड, ओन, ऑपरेट एंड ट्रांसफर (बीओओटी) आधार पर ट्रांसमिशन परियोजना के विकास के लिए बोली प्रक्रिया समन्वयक आरईसीपीडीसीएल द्वारा आयोजित टैरिफ-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) प्रक्रिया के माध्यम से सफल बोलीदाता के रूप में उभरी। आरईसीपीडीसीएल के सीईओ सौरभ […]

विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के बनाए गए उपाध्यक्ष

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने अहिवारा के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।आदेश में कहा गया है कि, 19 सितम्बर, 2024 द्वारा आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया था। वही 20 अगस्त को गुरू खुशवंत साहेब मंत्री नियुक्त किया गया। ऐसे में खुशवंत साहेब द्वारा छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद में मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के फलस्वरूप अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के रिक्त पद पर डोमनलाल कोर्सेवाड़ा विधायक, विधानसभा क्षेत्र अहिवारा को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश पर्यन्त अनुसूचित जाति विकास […]

Bihar Election : महागठबंधन के घटक भाकपा-माले ने जारी की उम्मीदवारों की पहली और दूसरी सूची,20 सीटों पर उतारे कैंडिडेट्स, देखें लिस्ट

  पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन के घटक भाकपा-माले ने अपने उम्मीदवारों की पहली और दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस बार कुल 20 सीटों पर उम्मीदवार मैदान में उतारने का फैसला लिया है, जिसमें अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग दोनों को समुचित प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसके साथ ही पार्टी ने दोनों फेज़ों के उम्मीदवारों की घोषणा एक साथ कर दी है। CPI-ML ने फेज-1 के लिए कुल 14 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। इन सीटों में भोर, जिरदेई, दरौली, दारौंडा, कल्याणपुर, वारिसनगर, राजगीर, दीघा और फुलवारी जैसी महत्वपूर्ण विधानसभा सीटें शामिल हैं। फेज-2 के लिए पार्टी ने 6 सीटों पर […]

अमृतसर-सहरसा गरीब रथ ट्रेन में आग से महिला झुलसी, तीन एसी कोच आए चपेट में

  फतेहगढ़ साहिब। अमृतसर-सहरसा गरीब रथ (12204, बिहार जाने वाली) ट्रेन में अचानक आग लग गई। ट्रेन के 2-3 एसी डिब्बों में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से एक महिला यात्री झुलस गई। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। चलती ट्रेन में आग की घटना फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास हुई है। फतेहगढ़ साहिब के ब्राह्मणमाजरा के पास अचानक ट्रेन में आग लग गई। इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही नगर कौंसिल सरहिंद के दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार […]

छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई के बाद भी 10 जिलों में बारिश की संभावना, छाए रहेंगे बादल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई लगभग हो चुकी है। वहीं प्रदेश में अब ठंड ने दस्तक दे दी है.वाही मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून का दौर अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, बलौदाबाजार, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा समेत 10जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग की तरफ से बताया गया था कि, इस बार मानसून छत्तीसगढ़ में सामान्य से अधिक सक्रिय था, जिसके कारण राज्य के […]