Big News : छत्तीसगढ़ की समाजसेविका बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों की सेवा कर बनीं ‘बड़ी दीदी’, अब मिलेगा पद्मश्री, जानें बुधरी ताती के बारे में

रायपुर। साल 2026 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा में छत्तीसगढ़ की बुधरी ताती का भी नाम शामिल है। छत्तीसगढ़ की समाजसेविका बुधरी ताती का नाम देशभर में चर्चा का विषय बन गया है. भारत सरकार ने उन्हें समाज कार्य के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म श्री सम्मान से नवाजने का फैसला किया है. नक्सल प्रभावित और पिछड़े इलाकों में रहकर उन्होंने दशकों से महिलाओं, बच्चियों और बुजुर्गों के जीवन में बदलाव लाने का काम किया है. सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद भी समाजसेवा की मिसाल कायम करने वाली बुधरी ताती आज कई लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं. आइये जानते हैं उनके बारे में. नक्सल प्रभावित […]

गणतंत्र दिवस के पहले जवानों को मिली बड़ी सफलता ,जंगल में छिपे नक्सलियों के दो डंप किए ध्वस्त

सुकमा। गणतंत्र दिवस से पहले नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए सीआरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है। सुकमा–बीजापुर सीमा क्षेत्र में पालागुड़ा के जंगलों में नक्सलियों द्वारा बनाए गए दो हथियार डम्प पर सुरक्षाबलों ने छापामार कार्रवाई की है। सीआरपीएफ की 150वीं बटालियन द्वारा की गई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और नक्सली उपयोग का सामान बरामद किया गया है। यह ऑपरेशन पालागुड़ा कैंप से दक्षिण दिशा में स्थित जंगल क्षेत्र में विशेष खुफिया सूचना के आधार पर चलाया गया। इस ऑपरेशन का नेतृत्व एफ/150 कंपनी के चीता रौशन कुमार झा और जी/150 कंपनी के चीता अजय कुमार ने किया, जबकि पूरी कार्रवाई की निगरानी […]

छत्तीसगढ़ी फिल्मों के अभिनेता मोहित साहू ने की ख़ुदकुशी की कोशिश, FIR होने के बाद उठाया कदम

रायपुर। मारपीट मामले में FIR होने पर छत्तीसगढ़ी एक्टर मोहित साहू ने खुदकुशी करने की कोशिश की है। निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, दो दिन पहले ही छत्तीसगढ़ी एक्टर मोहित साहू का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उसके द्वारा एक्ट्रेस के साथ मारपीट किया जा रहा था। आरोप है कि छत्तीसगढ़ी एक्टर मोहित साहू ने दूसरी शादी करने के बाद एक्ट्रेस के साथ मारपीट करता था। क्या है पूरा मामला जानिए पीड़िता की शिकायत पर पुरानी बस्ती थाना में मामला दर्ज किया गया है। युवती ने आरोप लगाया है कि मोहित साहू ने शादी का झांसा देकर उसे उज्जैन ले जाकर जबरन विवाह के लिए दबाव बनाया, […]

रायपुर साहित्य महोत्सव : ‘पत्रकारिता और साहित्य’ पर पैनल चर्चा आयोजित,वरिष्ठ पत्रकारों और साहित्यकारों ने साझा मूल्यों पर किया विमर्श

  रायपुर। रायपुर साहित्य उत्सव के तीसरे एवं समापन दिवस पर ‘पत्रकारिता और साहित्य’ विषय पर एक विचारोत्तेजक पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। यह सत्र लाला जगदलपुरी मंडप में आयोजित दूसरे सत्र के रूप में सम्पन्न हुआ। यह चर्चा दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय बबन प्रसाद मिश्र की स्मृति को समर्पित रही। पैनल में वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार सुश्री स्मिता मिश्र, डॉ. हिमांशु द्विवेदी, अवधेश कुमार और गिरीश पंकज शामिल रहे, जबकि सत्र का संचालन विभाष झा ने किया। चर्चा के दौरान अपने विचार रखते हुए वरिष्ठ पत्रकार गिरीश पंकज ने कहा कि चाहे पत्रकारिता हो या साहित्य, लेखन का मूल आधार सदैव जनहित और सामाजिक उत्तरदायित्व होना चाहिए। ‘हरिभूमि’ […]

रायपुर साहित्य उत्सव में बिखरे चित्रकला के रंग सुरेंद्र दुबे मंडप में चित्रकला प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, सेल्फी का बनी हाटस्पाट

रायपुर। पुरखौती मुक्तांगन परिसर में आयोजित रायपुर साहित्य उत्सव में जितने रंग साहित्य के बिखरे हैं उतने ही रंग तस्वीरों के भी हैं। सुरेंद्र दुबे मंडप में छत्तीसगढ़ की भव्य विविधता को दिखाती सुंदर चित्रों की प्रदर्शनी मन मोह लेती है। मंडप की पहली ही तस्वीर जो अपना ध्यान खींचती है वो है छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर। छत्तीसगढ़ महतारी के एक हाथ में पंडवानी का तंबूरा है और दूसरे हाथ में हंसिया है। एक हाथ में धान की बाली है और एक हाथ से वो आशीर्वाद दे रही हैं। छत्तीसगढ़ महतारी की इस तस्वीर को देखकर मन मुग्ध हो जाता है। यह तस्वीर रायपुर की कलाकार श्रीमती सोनल शर्मा ने […]

जहाँ से कहानियाँ उठती हैं, वहीं से सिनेमा को रास्ता मिलता है: रायपुर साहित्य उत्सव में सत्यजीत दुबे

  रायपुर।रायपुर साहित्य उत्सव में “नई पीढ़ी की फिल्मी दुनिया” पर हुई बातचीत किसी औपचारिक पैनल जैसी नहीं लगी। मंच पर बैठे अभिनेता सत्यजीत दुबे की बातों में अनुभव था, ठहराव था और सिनेमा को देखने का एक साफ़, ज़मीनी नज़रिया था। श्यामलाल चतुर्वेदी मंडप में जैसे ही उन्होंने बोलना शुरू किया, यह स्पष्ट हो गया कि यह चर्चा फिल्मों से आगे जाकर कहानियों, संवेदना और समाज की बात करने वाली है। सत्यजीत दुबे के लिए सिनेमा चमक-दमक का खेल नहीं है। उनके शब्दों में, फिल्म की उम्र बजट तय नहीं करता, उसकी सच्चाई तय करती है। जो कहानी दिल तक पहुंचती है, वही समय के साथ चलती है। सत्यजीत […]

रायपुर साहित्य उत्सव में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में हुआ काव्य पाठ

० गीतकार, कवि बुद्धिनाथ मिश्र, ग़ज़लकार अजय साहेब की रचनाओं ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध रायपुर। गीतकार, कवि बुद्धिनाथ मिश्र, ग़ज़लकार अजय साहेब की रचनाओं ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्धगीतकार, कवि बुद्धिनाथ मिश्र, ग़ज़लकार अजय साहेब की रचनाओं ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्धगीतकार, कवि बुद्धिनाथ मिश्र, ग़ज़लकार श्री अजय साहेब की रचनाओं ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्धसाहित्य महोत्सव 2026 के द्वितीय दिवस की संध्या को विनोद कुमार शुक्ल मंडप में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में काव्य पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न शहरों से आए कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि […]

मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए स्वयं हेलमेट पहनकर चलाई स्कूटी,कहा – जन जागरूकता से आएगी सड़क दुर्घटनाओं में कमी

० मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत 12 मार्ग में 12 नवीन बसों का शुभारंभ और रायपुर के पंडरी में आधुनिक लाइसेंस सेंटर कार्यालय भवन पंडरी का हुआ भूमिपूजन ० मुख्यमंत्री राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा सम्मान समारोह में हुए शामिल रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जन जागरूकता से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। यातायात नियमों के प्रति सजगता ही हमें जनहानि से बचा सकती है। मुख्यमंत्री साय ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए स्वयं हेलमेट पहनकर बाइक […]

बहुचर्चित सेक्स सीडी कांड मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ा झटका, फिर चलेगा मुकदमा, सेशन कोर्ट ने पलटा CBI कोर्ट का फैसला

रायपुर।शनिवार को सीबीआई की एक विशेष अदालत ने मजिस्ट्रेट अदालत के उस आदेश को पलट दिया, जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को 2017 के अश्लील वीडियो के प्रसार से संबंधित मामले में बरी कर दिया गया था। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आरोपपत्र में बघेल समेत कई आरोपियों को नामजद किया था। सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले का मतलब है कि बघेल को इस मामले में मुकदमे का सामना करना पड़ेगा, जब तक कि उन्हें उच्चतर अदालत से राहत नहीं मिल जाती। बता दें कि पिछले साल मार्च के महीने में छत्तीसगढ़ के विवादास्पद सेक्स सीडी कांड मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सभी आरोपों से […]

कही-सुनी (25 JAN-26) : छत्तीसगढ़ से कौन होगा नितिन नबीन की टीम में

रवि भोई की कलम से छत्तीसगढ़ के प्रभारी रहे नितिन नबीन अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। नितिन नबीन अब अपनी टीम बनाने वाले हैं, ऐसे में चर्चा होने लगी है कि छत्तीसगढ़ से नितिन नबीन की टीम में कौन जाएगा ? बताते हैं कि नितिन नबीन की टीम का हिस्सा बनने के लिए भाजपा के कई नेता दौड़ में हैं, पर सबसे चर्चित नाम विधायक सुशांत शुक्ला का बताया जा रहा है। सुशांत शुक्ला भाजयुमो में नितिन नबीन के साथ काफी साल काम किए हैं। सुशांत शुक्ला युवा नेता और तेजतर्रार भी हैं। लोग अनुमान लगा रहे हैं कि सुशांत शुक्ला नितिन नबीन की टीम में मंत्री […]