आज का राशिफल 25 जनवरी : मंगल और चंद्रमा के शुभ योग से आज का दिन मेष, मिथुन और सिंह राशि के लिए लाभदायक पाएंगे सुख लाभ

मेष राशि, सगे संबंधियों से आज आप सहयोग पाएंगे मेष राशि के जातकों के लिए आज रविवार का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। विशेष रूप से आज दिन का दूसरा भाग आपके लिए आज अनुकूल रहने वाला है। आपकी आपकी राशि में चंद्रमा के ऊपर मंगल की दृष्टि होने से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आपको कुछ लाभदायक डील मिल सकती है। बिजनेस में आपकी अच्छी कमाई होगी। राजनीतिक क्षेत्र में संपर्क का भी आपको आज फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आज आपके तालमेल और सहयोग बना रहेगा। आप आज परिवार के साथ किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। सगे संबंधियों से मिलने का संयोग बनेगा। कोई मित्र आज आपकी मदद […]

आज का पंचांग 25 जनवरी : आज रथ सप्तमी व्रत, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त कब से कब तक

  राष्ट्रीय मिति माघ 05, शक संवत 1947, माघ शुक्ल, सप्तमी, रविवार, विक्रम संवत 2082। सौर माघ मास प्रविष्टे 12, -रु39याव्बान 05, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 जनवरी 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट तक से 06 बजे तक। सप्तमी तिथि रात्रि 11 बजकर 11 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। रेवती नक्षत्र अपराह्न 01 बजकर 36 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ। सिद्धि योग पूर्वाह्न 11 बजकर 46 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ। गर करण पूर्वाह्न 11 बजकर 56 मिनट तक उपरांत वि-िुनवजयट करण का आरंभ। चन्द्रमा अपराह्न 01 बजकर 36 मिनट तक मीन उपरांत […]

उपनिषद से एआई तक विषय पर आयोजित परिचर्चा में वक्ताओं ने रखे विचार

० भाषा के मानकीकरण में एआई की भूमिका बड़ी चुनौती : डॉ. व्यास ० प्रश्न जितना गहरा, उत्तर भी उतना ही गहरा होगा : प्रफुल्ल केतकर ० डॉ. गोपाल कमल की पुस्तक ‘गुणाढ्य की गुणसूत्र कथा’ का हुआ विमोचन रायपुर।नवा रायपुर में आयोजित साहित्य महोत्सव 2026 के दूसरे दिन कवि-कथाकार अनिरुद्ध नीरव मंडप पर साहित्य : उपनिषद से एआई तक विषय पर केंद्रित परिचर्चा आयोजित हुई। इस परिचर्चा में वक्ता के रूप में ट्रिपल आईटी नवा रायपुर के डायरेक्टर डॉ. ओमप्रकाश व्यास, वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल केतकर, वरिष्ठ लेखक डॉ. गोपाल कमल शामिल हुए। परिचर्चा के सूत्रधार साहित्यकार संजीव तिवारी रहे, परिचर्चा का यह सत्र कवि जगन्नाथ प्रसाद भानु को समर्पित […]

जनजातीय विकास की दिशा में बड़ा कदम, भेजा जंगली गांव में तथागत ग्लोबल गुरुकुलम की आधारशिला

  बालोद। जिले के सुदूर वनवासी क्षेत्र भेजा जंगली में आदिवासी एवं ग्रामीण बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तथागत ग्लोबल गुरुकुलम की स्थापना की जा रही है। इस महत्वाकांक्षी शैक्षणिक परियोजना का विधिवत भूमि पूजन भारतीय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आईएएस एन. पी. सिंह तथा अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष जी. आर. राणा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। यह आयोजन जकवार फाउंडेशन और तथागत ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। भूमि पूजन से पूर्व राजा राव बाबा एवं कंकालीन माता की विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा […]

गणतंत्र दिवस पर नागरिकों के लिए खुला रहेगा नवीन विधानसभा भवन विधानसभा परिसर में ध्वजारोहण एवं विशेष रोशनी की व्यवस्था

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर विधानसभा परिसर में प्रातः 8.30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में नवीन विधानसभा भवन को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है, जो इस ऐतिहासिक दिवस की गरिमा को और बढ़ाएगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा जानकारी दी गई है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर नवीन विधानसभा भवन नागरिकों के लिए प्रातः 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक खुला रहेगा। इस दौरान आमजन भवन का अवलोकन कर सकेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ […]

फ्लैग फाउंडेशन के उत्सव में और निखरी तिरंगे की शान, दृष्टिबाधित महिला क्रिकेटरों का सम्मान

० हर बाधा पार कर उत्कृष्टता हासिल करने की प्रेरणा देता है तिरंगा: नवीन जिन्दल दिल्ली। भारतीय तिरंगे को हर नागरिक तक पहुंचाने की ऐतिहासिक कानूनी लड़ाई की वर्षगांठ पर, फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया (एफएफओआई) ने एक विशेष और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया। नई दिल्ली स्थित जिन्दल हाउस में आयोजित इस समारोह में भारतीय दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला जब एफएफओआई के अध्यक्ष श्री नवीन जिन्दल ने इस महिला टीम के साथ मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला। टीम की ऊर्जा और कौशल की सराहना करते हुए श्री जिन्दल ने कहा, “तिरंगा हमारी एकता […]

छत्तीसगढ़ को मिलेगा फिल्म निर्माण का नया केंद्र, चित्रोत्पला फिल्म सिटी का भूमिपूजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रचनात्मक और सांस्कृतिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के ग्राम माना–तूता में चित्रोत्पला फिल्म सिटी एवं ट्राइबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर का विधिवत भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना छत्तीसगढ़ की रचनात्मक अर्थव्यवस्था को नई गति देगी और राज्य को फिल्म निर्माण के क्षेत्र में देश-दुनिया में विशेष पहचान दिलाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह प्रदेश का वर्षों पुराना सपना है, जो अब साकार हो रहा है। फिल्म सिटी और कन्वेंशन सेंटर से युवाओं, कलाकारों, फिल्म निर्माताओं और पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध […]

T20 WC: ICC ने बांग्लादेश को दिखाया आइना! टी20 विश्व कप से किया बाहर; वर्ल्ड कप में अब स्कॉटलैंड की एंट्री

स्पोर्ट्स न्यूज़। आईसीसी ने बांग्लादेश को आइना दिखाते हुए टी20 विश्व कप 2026 से बाहर कर दिया है। शनिवार को आईसीसी ने आधिकारिक पत्र जारी कर बांग्लादेश को बाहर करने का फैसला सुनाया। चार जनवरी से चले आ रहे हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका लगा है। इससे बोर्ड के साथ-साथ वहां के खिलाड़ियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को आधिकारिक तौर पर जानकारी दे दी है कि उन्हें टी20 विश्व कप से बाहर किया जा चुका है और स्कॉटलैंड से रिप्लेस किया गया है। बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप में भारत […]

CG IPS Transfer : छत्तीसगढ़ में डेढ़ दर्जन आईपीएस अफसरों को प्रमोशन गृह मंत्रालय ने जारी किए अलग-अलग आदेश

  रायपुर। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने राज्य पुलिस सेवा में बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए करीब डेढ़ दर्जन आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति देने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस संबंध में गृह मंत्रालय द्वारा अलग-अलग प्रमोशन आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार आईपीएस आनंद छाबड़ा को आईजी से एडीजी के पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं आईपीएस प्रशांत अग्रवाल, मिलना कुर्रे, नीथू कमल और डी. श्रवण को पदोन्नत कर आईजी बनाया गया है। इसके अलावा आईपीएस रजनेश सिंह, शशिमोहन सिंह, राजेश अग्रवाल और विजय अग्रवाल सहित कुल 8 अधिकारियों को डीआईजी के पद पर प्रमोशन दिया गया है।वहीं आईपीएस भोजराज पटेल समेत चार अधिकारियों […]

स्वर्गीय विनोद कुमार शुक्ल की रचनाएं साधारण मनुष्य के असाधारण जीवन का दस्तावेज

० रायपुर साहित्य उत्सव में श्री शुक्ल और उनके साहित्य का स्मरण ० ‘स्मृति शेष स्वर्गीय विनोद कुमार शुक्ल : साहित्य की खिड़कियां’ विषय पर हुई परिचर्चा ० छत्तीसगढ़ ने बीते 200 वर्षों में हिंदी साहित्य को बार-बार नई दिशा दी, इनमें श्री शुक्ल भी शामिल : डॉ. सुशील कुमार त्रिवेदी रायपुर। नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित रायपुर साहित्य उत्सव के पहले दिन देश के शीर्षस्थ साहित्यकार स्वर्गीय विनोद कुमार शुक्ल और उनके साहित्य का स्मरण किया गया। ‘स्मृति शेष स्वर्गीय विनोद कुमार शुक्ल : साहित्य की खिड़कियां’ विषय पर आयोजित परिचर्चा में साहित्य, प्रशासन, पत्रकारिता और फिल्म से जुड़े वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और […]