डीजीपी- आईजीपी के राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस की तैयारियां शुरू,28 से 30 नवंबर तक हो रहे आयोजन में पीएम मोदी और अमित शाह भी होंगे शामिल

  रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक तीन दिवसीय डी.जी.पी. और आई.जी.पी. का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में देश के सभी राज्यों के गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) और पुलिस महानिरीक्षक (आई.जी.पी.) शामिल होंगे। सम्मेलन का आयोजन आई.आई.एम., नवा रायपुर में किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंत्रालय (महादनी भवन) में उच्च स्तरीय बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को सम्मेलन की सभी तैयारियों को समय पर पूर्ण करने और उत्कृष्ट व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर प्रधानमंत्री […]

राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि : छत्तीसगढ़ में एमडी-एमएस की 61 नई पीजी सीटें स्वीकृत, अब राज्य में कुल 377 शासकीय सीटें उपलब्ध

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र को एक और ऐतिहासिक उपलब्धि मिली है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा राज्य के विभिन्न शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में एमडी-एमएस (चिकित्सा स्नातकोत्तर) की 61 नई सीटों की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस स्वीकृति के साथ राज्य में शासकीय मेडिकल पीजी सीटों की संख्या 316 से बढ़कर 377 हो गई है। वहीं, निजी चिकित्सा महाविद्यालयों में कुल 186 सीटें हैं। आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा विभाग श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने बताया कि इन नई सीटों की स्वीकृति से राज्य के चिकित्सा शिक्षा तंत्र को नई मजबूती मिलेगी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी। इससे प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में बेहतर विशेषज्ञ सेवाएं जनता तक […]

आज का राशिफल 18 अक्टूबर : मेष, वृषभ औऱ तुला रशि को आज शुभ ग्रह गोचर का मिलेगा लाभ, जानें आज का भविष्यफल

मेष राशि, लाभदायक और अनुकूल दिन बीतेगा मेष राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज बिजनेस में बड़ा लाभ मिलेगा। लेकिन आर्थिक लेनदेन के मामले में आपको आज सतर्क रहना होगा। आपकी आज कुछ अच्छी डील मिलने से लाभ होगा। आपके घर में आज कुछ सुख साधनों का आगमन हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आज का दिन प्रेमपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग आज बना रहेगा। आर्थिक लेनदेन में आज आपको सजग और सतर्क रहने की जरूरत है। वाहन सावधानी से चलाएं। जोखिम वाले काम और बिजली के काम में सतर्कता बरतें। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की पूजा करें और […]

आज का पंचांग 18 अक्टूबर : आज धनतेरस का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति आश्विन 26, शक सम्वत् 1947, कार्तिक, कृष्ण, द्वादशी, शनिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 02, रवि उस्सानी 25, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 18 अक्टूबर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, शरद ऋतुः। राहूकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। द्वादशी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 19 मिनट तक उपरंात त्रयोदशी तिथि का आरंभ। पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 42 मिनट तक उपरांत उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। ब्रह्म योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 48 मिनट तक उपरांत ऐन्द्र योग का आरंभ। तैतिल करण मध्याह्न 12 बजकर 19 मिनट तक उपरांत वणिज करण का शुभारंभ। चन्द्रमा रात्रि 10 बजकर 12 मिनट तक सिंह […]

छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर बनाई अपनी पहचान,राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ को किया सम्मानित

० आदि कर्मयोगी अभियान और पीएम जनमन योजना में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य घोषित ० जनजातीय सशक्तिकरण के क्षेत्र में पांच जिलों को मिली राष्ट्रीय पहचान ० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं मंत्री श्री नेताम ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं ० राष्ट्रपति के हाथों राज्य सरकार की ओर से प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने किया सम्मान ग्रहण रायपुर।छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर अपनी सशक्त पहचान दर्ज कराई है। आदि कर्मयोगी अभियान और प्रधानमंत्री जनमन योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए राज्य को आज भारत के राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य’ के रूप में सम्मानित किया गया। यह सम्मान राजधानी दिल्ली के […]

मोना सेन बनी छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष,आदेश जारी

रायपुर। राज्य शासन ने मोना सेन को छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है. संस्कृति विभाग, महानदी भवन ने उनकी नियुक्ति को लेकर आज आदेश जारी किया है. उनकी नियुक्ति के साथ ही छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम को नई अध्यक्ष मिल गई है. मोना सेन की जिम्मेदारी होगी कि वे राज्य में फिल्म निर्माण, संस्कृति और कला को प्रोत्साहन देने के लिए निगम की गतिविधियों को और सशक्त बनाएं.

आरईसी ने ₹4.60 प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम लाभांश घोषित किया

० वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में ₹8,877 करोड़ का टैक्स पश्चात अब तक का सर्वाधिक लाभ और ₹1,15,470 करोड़ का वितरण दिल्ली। आरईसी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने आज 30 सितंबर, 2025 को समाप्त अवधि के लिए सीमित समीक्षा वाले एकल और समेकित वित्तीय परिणामों को मंजूरी दे दी। परिचालन और वित्तीय मुख्य अंश: वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही बनाम वित्त वर्ष 25 की पहली छमाही (स्टैंडअलोन) – संवितरण: ₹1,15,470 करोड़ बनाम ₹90,955 करोड़, 27% की वृद्धि – कुल आय: ₹29,828 करोड़ बनाम ₹26,633 करोड़, 12% की वृद्धि – शुद्ध ब्याज आय: ₹10,608 करोड़ बनाम ₹9,261 करोड़, 15% की वृद्धि – शुद्ध लाभ: ₹8,877 करोड़ बनाम ₹7,448 […]

समय के अनुशासन के साथ जीवन जिएं तो सफलता निश्चित -राज्यपाल

० डॉ सी वी रमन विश्वविद्यालय में हुआ द्वितीय दीक्षांत समारोह ० राज्यपाल एवं कुलाध्यक्ष रमेन डेका ने 189 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 195 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी बिलासपुर। डॉ सी वी रमन विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह में राज्यपाल एवं डॉ सी वी रमन विश्वविद्यालय के कुलाध्यक्ष रमेन डेका ने 189 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 195 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि की। इसी तरह मुख्य अतिथि के रूप में तोखन साहू ,सांसद बिलासपुर एवं केंद्रीय राज्य मंत्री आवास एवं शहरी विकास होंगे । कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिविशिष्ट अतिथि संतोष चैबे कुलाधिपति डॉ सीवी रमन विश्वविद्यालय, अतिविशिष्ट अतिथि टंक राम वर्मा […]

मैट्स स्कूल ऑफ फैशन डिजाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी ने मनाई फ्रेशर्स पार्टी 2025

रायपुर। नए छात्रों के स्वागत के लिए मैट्स स्कूल ऑफ फैशन डिजाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी, रायपुर द्वारा भव्य फ्रेशर्स पार्टी 2025 का आयोजन होटल सेलिब्रेशन, जेल रोड, देवेंद्र नगर, रायपुर में किया गया। इस अवसर पर कुलाधिपति गजराज पगारिया, कुलपति प्रो. डॉ. के. पी. यादव, प्रो-वाइस चांसलर डॉ. दीपिका ढांढ, डायरेक्टर जनरल प्रियेश पगारिया, तथा रजिस्ट्रार श्री गोकुलानंद पांडा ने अपनी शुभकामनाएँ भेजते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए छात्रों को मैट्स परिवार में आत्मीयता के साथ जोड़ना और उनके कॉलेज जीवन की नई शुरुआत का जश्न मनाना था। पार्टी की थीम “इंडो-वेस्टर्न” रखी गई, जिसमें भारतीय परंपरा और आधुनिक फैशन का सुंदर संगम […]

वंशिका साहू को निःशुल्क प्रवेश दिलाकर डॉ. वर्णिका शर्मा ने दिया दिवाली का तोहफा

० शिक्षा के अधिकार अंतर्गत निःशुल्क प्रवेश का पोर्टल बंद होने के बाद भी डॉ. वर्णिका शर्मा ने लिखित आदेश जारी कर खुलवाया और कु. वंशिका को दिलवाया निःशुल्क प्रवेश ० शिक्षा के अधिकार अंतर्गत रेकार्ड समय में अपील का फैसला दिया आयोग ने,बच्ची को मिला निःशुल्क प्रवेश  ० शिक्षा के अधिकार के अंतर्गत निःशुल्क प्रवेश में छत्तीसगढ़ में पहली बार अक्टूबर में पोर्टल खुलवाकर बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने दिलवाया प्रवेश  रायपुर। अनिवार्य तथा निःशुल्क शिक्षा के अधिकार के अंतर्गत निजी शालाओं में पहली कक्षा में 25 प्रतिशत सीटों पर निःशुल्क प्रवेश का प्रावधान है। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा के समक्ष आवेदक […]