हड़ताल के नाम पर अनुपस्थिति होगी ‘ब्रेक इन सर्विस‘,विद्युत कर्मचारी महासंघ की हड़ताल पर कंपनी प्रशासन सख्त

  रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी में छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल किया जा रहा है जिसके संबंध में मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) ट्रांसमिशन द्वारा परिपत्र जारी कर तीनों कंपनियों के विभाग प्रमुखों को तत्संबंध में दिशा-निर्देश दिये गये। मुख्य अभियंता श्री ए.एम.परियल ने बताया कि कर्मचारियों द्वारा सामूहिक अवकाश या हड़ताल में भाग लेने की स्थिति में ऐसे अनधिकृत अनुपस्थिति के दिवसों का वेतन देय नहीं होगा तथा इस अवधि को ‘ब्रेक इन सर्विस‘ माना जायेगा। ऐसे कृत्यों को प्रबंधन द्वारा कदाचरण की श्रेणी में गिना जाएगा और तत्संबंध में सिविल सेवा के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी। प्रबंधन ने यह भी […]

बिजली कर्मियों को दीपावली पूर्व वेतन का अग्रिम भुगतान,राज्य शासन के निर्णय का पाॅवर कंपनी में परिपालन

  रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी प्रबंधन द्वारा सरकार के दीपावली पूर्व अग्रिम वेतन भुगतान जैसे कर्मचारी हितैषी निर्णय का परिपालन करते हुए अपने कर्मचारियों एवं ठेका कर्मियों को भी निर्धारित समय-सीमा में त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। दीपावली (20 अक्टूबर) के उपलक्ष्य में तीनों छत्तीसगढ़ राज्य पाॅवर कंपनियों द्वारा अपने-अपने कर्मचारियों एवं अधिकारियों को माह अक्टूबर, 2025 के वेतन का अग्रिम भुगतान तथा तीनों कंपनियों के संबंधित ठेकेदार द्वारा संबंधितों को मजदूरी/मानदेय/पारिश्रमिक आदि का भी अग्रिम भुगतान 17 एवं 18 अक्टूबर तक करने के आदेश जारी किये गये हैं। प्रबंधन ने दीवाली पर अपने कर्मियों को अग्रिम भुगतान की सौगात दी है, इससे सभी अधिकारियों […]

त्यौहार के पहले ठप हुई IRCTC की वेबसाइट-एप, लाखों यात्री परेशान; धनतेरस के दिन की होनी थी बुकिंग

दिल्ली। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन की वेबसाइट शुक्रवार को फिर तकनीकी खामियों की वजह से ठप हो गई। ऑनलाइन टिकट बुक करने की कोशिश कर रहे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक, समस्या सर्वर से जुड़ी है और इसे ठीक करने के लिए टीम काम कर रही है। वेबसाइट के साथ-साथ मोबाइल ऐप भी फिलहाल काम नहीं कर रहा था।इस मामले आईआरसीटीसी के अधिकारियों का कहना है कि, तकनीकी खराबी के चलते वेबसाइट में दिक्कत आ गई थी। जिसे 11:15 पर ठीक कर लिया गया है। दरअसल, हर रोज सुबह 10 बजे आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर एसी श्रेणी की तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होती […]

स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस एमके1ए ने नासिक में भरी पहली उड़ान, राजनाथ सिंह बोले- मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया

नासिक। भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस एमके1ए ने आज अपनी पहली उड़ान भरी। हिंदुस्तान एयरोनोटिक्स लिमिटेड के नासिक स्थित एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग डिविजन में यह उड़ान हुई। भारत में लड़ाकू विमान निर्माण की दिशा में यह अहम पल है। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। राजनाथ सिंह आज एलसीए एमके1ए की तीसरी प्रोडक्शन लाइन और साथ ही एचटीटी-40 एयरक्राफ्ट की दूसरी प्रोडक्शन लाइन का भी उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘आज, एचएएल की तीसरी उत्पादन लाइन का उद्घाटन हो रहा है, जो एलसीए एमके1ए तेजस बनाती है, और एचटीटी 40 विमान की दूसरी […]

Bihar Election: एनडीए में CM फेस पर अब भी सवाल, जीतन राम मांझी ने कहा- चुनाव के पहले तय हो सीएम फेस

दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा? यह अब तक तय नहीं हुआ है। गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद यह बात साफ हो गई है। गृह मंत्री अमित शाह से एक चैनल पर दिए गए इंटरव्यू में जब सवाल किया गया कि अगर बिहार चुनाव में एनडीए जीतता है तो क्या आप नीतीश कुमार बनाएंगे? तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि मैं भला कौन होता हूं किसी को मुख्यमंत्री बनाने वाला। इतनी सारी पार्टियों का गठबंधन है। बिहार चुनाव के बाद जब सभी दल एकजुट होंगे विधायक दल के नेता बैठेंगे तो अपना नेता तय कर लेंगे। हालांकि, उन्होंने […]

210 माओवादी कैडरों का आत्मसमर्पण ,राज्य ही नहीं पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण : CM विष्णुदेव साय

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने आज बस्तर में 210 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण को राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि जो युवा कभी माओवाद के झूठे विचारधारा के जाल में फंसे थे, उन्होंने आज संविधान, लोकतंत्र और विकास की मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज का दिन केवल बस्तर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए ऐतिहासिक है। जिन युवाओं ने वर्षों तक अंधेरी राहों पर भटककर हिंसा का मार्ग चुना, उन्होंने आज अपने कंधों से बंदूक उतारकर संविधान को थामा है। यह न केवल आत्मसमर्पण का क्षण है, बल्कि विश्वास, परिवर्तन […]

छत्तीसगढ़ में साय सरकार के फैसला , जमीन की खरीदी-बिक्री में ऋण पुस्तिका की अनिवार्यता खत्म

  रायपुर। साय सरकार ने ऐतिहासिक और दूरगामी फैसला लेते हुए जमीन की खरीदी-बिक्री में ऋण पुस्तिका की अनिवार्यता समाप्त कर दी है.पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक महानिरीक्षक कार्यालय द्वारा प्रदेश के तमाम जिला पंजीयकों को ऋण पुस्तिका की अनिवार्यता समाप्त करने के संबंध में पत्र जारी किया है. इसमें पंजीयकों से अधीनस्थों को जमीन की खरीदी-बिक्री में ऋण पुस्तिका की अनिवार्यकता समाप्त किए जाने के संबंध में निर्देशित करते हुए इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा गया है. किसानों-जमीन मालिकों की समस्या को इंगित करते हुए पत्र में लिखा गया है कि कृषि भूमि के राजस्व अभिलेख की प्रविष्टियों का इंद्राज कर किसानों को ऋण पुस्तिका जारी की जाती […]

गुजरात : 26 नए मंत्रियों ने लिया शपथ , जीतू वाघाणी बने मंत्री; हर्ष सांघवी राज्य के नए डिप्टी सीएम

  गांधीनगर। गुजरात में नए मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है। गुजरात भाजपा ने 26 मंत्रियों की सूची जारी की है। इस सूची में स्वरूपजी ठाकोर, प्रवीणकुमार माली, रुशिकेश पटेल, दर्शना वाघेला, कुंवरजी बावलिया, रिवाबा जाडेजा, अर्जुन मोढवाडिया, परषोत्तम सोलंकी, जीतेन्द्र वाघानी, प्रफुल्ल पानशेरिया, हर्ष सांघवी और कनुभाई देसाई का नाम शामिल है। हर्ष सांघवी को राज्य का नया डिप्टी सीएम बनाया गया है। गुरुवार को गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़कर मंत्रिपरिषद के अन्य सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भाजपा विधायक लविंगजी ठाकोर ने कहा, ‘आज मुझे मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण मिला है, इसलिए मैं वहां […]

वाड्रफनगर में मिट्टी खदान धसने से महिला की मौत, एक बुरी तरह से घायल

वाड्रफनगर। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर से एक बड़ी आ रही है। यहां मिट्टी खदान धसने से बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के मदनपुर की है। यहां ग्रामीण महिलाएं पुताई के लिए सफेद मिट्टी निकालने के लिए खदान गई थी। मिट्टी निकालते समय अचानक से खदान धस गई। खदान धसने से मिट्टी की चपेट में आने से एक महिला की […]

Big Breaking : छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन, 208 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने डाले हथियार, मुख्यधारा में शामिल होने आए आगे

जगदलपुर। बस्तर के जगदलपुर में 208 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया और मुख्यधारा में शामिल होने के लिए अपने हथियार डाल दिए। उन्होंने संविधान में विश्वास व्यक्त किया। छत्तीसगढ़ में एक बड़ा और सकारात्मक बदलाव हो रहा है। आज 17 अक्टूबर 2025 को दंडकारण्य क्षेत्र में 208 नक्सली अपने हथियार छोड़कर आत्मसमर्पण कर चुके हैं। उनके पास कुल 153 हथियार थे, जिन्हें वे सरेंडर कर चुके हैं। इसके बाद इन्हें नई जिंदगी शुरू करने में मदद की जाएगी। इस आत्मसमर्पण से अबूझमाड़ क्षेत्र लगभग पूरी तरह नक्सल मुक्त हो जाएगा। उत्तर बस्तर से लाल आतंक खत्म हो जाएगा। अब सिर्फ दक्षिण बस्तर में कुछ समस्या बची है। […]