आज का राशिफल 5 अक्टूबर : रविवार को बना शुभ योग, लाभ पाएंगे मिथुन, कुंभ और मीन राशि के जातक, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, लव लाइफ में दिन अच्छा रहेगा मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कारोबार व्यवसाय के मामले में अनुकूल रहेगा। अगर आप किस काम से यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो आज कारोबार में आपको लाभ का पूरा मौका मिलेगा। परिवार के किसी भी सदस्य से कोई वादा न करें नहीं तो बाद में वादा निभाना कठिन होगा। छात्रों को अपनी परीक्षा को लक्ष्य बनाना होगा तभी सफलता प्राप्त कर पाएंगे। आपकी लव लाइफ के मामले मे भी आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई सोचा हुआ काम आपका पूरा होगा। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और ओम […]

आज का पंचांग 5 अक्टूबर :आज त्रयोदशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति आश्विन 13, शक संवत 1947, आश्विन, शुक्ल, त्रयोदशी, रविवार, विक्रम संवत 2082। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 20, रवि उस्सानी 12, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 05 अक्टूबर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल सायंकाल 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। त्रयोदशी तिथि अपराह्न 03 बजकर 04 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। शतभिषा नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 5 मिनट तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। गण्ड योग सायंकाल 04 बजकर 34 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ। तैतिल करण अपराह्न 03 बजकर 04 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 12 बजकर 45 मिनट तक कुंभ उपरांत […]

पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर को प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से मिला आश्वासन, फिलहाल धरना टला

रायपुर। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत को हटाने की मांग पर प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से मुलाकात की। पिछले कुछ दिनों से कंवर लगातार कोरबा प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर को हटाने की मांग पर अड़े थे। शनिवार को हुई इस मुलाकात के बाद हालात कुछ शांत होते नजर आए और पूर्व मंत्री का प्रस्तावित धरना फिलहाल टल गया है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, ननकीराम कंवर ने प्रदेश नेतृत्व के सामने अपने लिखे पत्र की प्रति प्रस्तुत की, जिसमें उन्होंने कलेक्टर अजीत बसंत पर कोरबा जिले में प्रशासनिक लापरवाही और पक्षपातपूर्ण रवैये के आरोप लगाए थे। इस पर प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने उन्हें […]

कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बिहार चुनाव में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक गहलोत और अधीर रंजन चौधरी बनाए गए वरिष्ठ पर्यवेक्षक

दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पार्टी के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तीनों वरिष्ठ नेताओं को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त करने को मंजूरी दी। कांग्रेस ने 41 अन्य नेताओं को जिला चुनाव पर्यवेक्षक बनाया है। बिहार में अगले महीने विधानसभा चुनाव संभावित जिला चुनाव पर्यवेक्षकों में अविनाश पांडे, हरीश चौधरी, अजय राय, सतेज बंटी पाटील, और भक्त चरण दास जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं। कांग्रेस […]

75 दिनों तक चलने वाला बस्तर दशहरा मेला आदिवासी समाज, छत्तीसगढ़ या भारत के लिए ही नहीं बल्कि दुनियाभर का सबसे बड़ा सांस्कृतिक महोत्सव है : अमित शाह

रायपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आयोजित बस्तर दशहरा महोत्सव को संबोधित किया। इससे पहले अमित शाह ने प्रसिद्ध दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन और पूजन किया। बस्तर दशहरा महोत्सव के अवसर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री डॉ. विजय शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि 75 दिनों तक चलने वाला विश्व का सबसे बड़ा और अनूठा बस्तर दशहरा मेला न केवल आदिवासी समाज, बस्तर, छत्तीसगढ़ या भारत बल्कि पूरे विश्व में सबसे बाद सांस्कृतिक महोत्सव है। श्री शाह ने कहा कि आज माँ दंतेश्वरी के […]

मैट्स यूनिवर्सिटी के योग के विद्यार्थियों ने नगपुरा के जैन मंदिर का किया शैक्षणिक भ्रमण

रायपुर। MATS विश्वविद्यालय, रायपुर के योग विद्या संकाय के विद्यार्थियों ने शनिवार, 4 अक्टूबर 2025 को नगपुरा (दुर्ग) स्थित प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र एवं प्राचीन जैन मंदिर का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों, योग तथा भारत की सांस्कृतिक धरोहरों की प्रत्यक्ष जानकारी प्रदान करना था। विद्यार्थियों ने भ्रमण के दौरान प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वेद, पंचकर्म तथा योग-प्राणायाम से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं का अवलोकन किया और विशेषज्ञों से इन विषयों पर गहन जानकारी प्राप्त की। उन्होंने यह भी जाना कि किस प्रकार प्राकृतिक चिकित्सा आधुनिक जीवनशैली में स्वास्थ्य के संरक्षण हेतु उपयोगी सिद्ध हो रही है। साथ ही, नगपुरा स्थित प्राचीन जैन मंदिर का भ्रमण कर […]

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे और टी20 टीम का एलान ,वनडे की भी कमान संभालेंगे गिल, कोहली टीम में शामिल

स्पोर्ट्स न्यूज़। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे और टी20 टीम का एलान कर दिया है। रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को भारतीय वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि श्रेयस अय्यर वनडे में टीम के उपकप्तान होंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्तूबर से वनडे सीरीज खेली जाएगी। अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति ने शनिवार को टीम की कप्तानी पर बड़ा निर्णय लिया है। रोहित शर्मा अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिर्फ पूर्णकालिक बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे। वहीं, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को भी इस दौरे के लिए टीम में चुना गया है। भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 19 अक्टूबर […]

कोचिंग सेंटर में भीषण विस्फोट, हादसे में दो बच्चों की मौत, 10 छात्र घायल

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद जिले के कादरी गेट थाना क्षेत्र में सातनपुर मंडी के पास संचालित एक कोचिंग सेंटर में शनिवार को भीषण विस्फोट हो गया। इस हादसे में कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे करीब 10 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की मौत हो गई है। विस्फोट इतना तीव्र था कि एक किलोमीटर दूर तक कई मकान हिल गए। हादसे में कोचिंग सेंटर के अंदर का पूरा स्ट्रक्चर ध्वस्त हो गया। बाहर की स्लैब और पक्की दीवारें 50 मीटर दूर जा गिरीं, जबकि बाहर लगी लोहे की जाली डेढ़ सौ मीटर दूर पानी के गड्ढे में जा गिरी। यह विस्फोट कितना भयानक था, इसका अंदाजा इसी बात […]

26 मार्च से पहले नक्सलमुक्त होगा बस्तर, हमने बहुत अच्छी सरेंडर पॉलिसी बनाई है, इसीलिए हथियार डालिए : अमित शाह

जगदलपुर। जगदलपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 26 मार्च से पहले बस्तर नक्सलमुक्त हो जाएगा। दिल्ली के लोगों ने भ्रम फैलाया, नक्सलवाद ने बस्तर को विकास से दूर किया, लेकिन अब भाजपा शासन में मुफ्त स्वास्थ्य बीमा, 3100 रुपए प्रति क्विंटल पर धान खरीदी, और एक माह में 500 से अधिक नक्सलियों का सरेंडर जैसे ठोस कदम उठाए गए हैं। हमारी दोनों सरकारें – केंद्र व छत्तीसगढ़ सरकार, बस्तर और समस्त नक्सल क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित हैं। हमने बहुत अच्छी सरेंडर पॉलिसी बनाई है, इसीलिए हथियार डालिए । हथियार लेकर अगर आपने बस्तर की शांति को छिन्न‑विछिन्न करने का काम किया तो हमारे सशस्त्र बल […]

कोतवाली से चंद मिनट की दूरी पर आगरा के कारोबारी से 86 किलो चांदी की लूट,नकाबपोशों ने दिया घटना को अंजाम

रायपुर। राजधानी रायपुर में शनिवार को कारोबारी को बंधक बनाकर लूट का मामला सामने आय़ा है। लुटेरों ने पहले आगरा के कारोबारी राहूल गोयल को बेहोशी की दवा सुंघाकर बेहोश किया, फिर उसके पास से डेढ़ करोड़ रुपये की 86 किलो चांदी लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस लूटेरों की तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला कोतवाली थाना इलाके का है। रात दो बजे 2 नकाबपोश बदमाश गन लेकर सदर बाजार के जैन मंदिर के पीछे स्थित राजधानी पैलेस पहुंचे। यहां किराए के फ्लैट में रह रहे सराफा कारोबारी राहुल गोयल के दरवाजे को खटखटाया। राहुल गोयल ने जैसे ही […]