खरीफ 2025–26 के लिए बड़ी राहत: छत्तीसगढ़ में तुअर, उड़द, मूंग, सोयाबीन और मूंगफली की एमएसपी पर खरीद को मंजूरी

० किसानों के हित में केंद्र सरकार का बड़ा निर्णय : दलहन एवं तिलहन उत्पादन को मिलेगा प्रोत्साहन ० किसानों के हितों की सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर। भारत सरकार के ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के दौरान छत्तीसगढ़ में दाल एवं तिलहनी फसलों की खरीद के लिए मूल्य समर्थन योजना (PSS) लागू करने के राज्य सरकार के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। केंद्रीय मंत्री द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार छत्तीसगढ़ में निम्नानुसार फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर […]

डीएसआईआर ने धमतरी जिले की ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु एनआईटी रायपुर को STREE परियोजना की स्वीकृत

० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा – यह पहल ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाकर सतत आजीविका के अवसर करेगी सृजित रायपुर। ग्रामीण भारत में महिला सशक्तिकरण एवं विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (DSIR) ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर को STREE (महिलाओं की आर्थिक वृद्धि को सशक्त बनाने के लिए तकनीकी संसाधनों के माध्यम से कौशल विकास) परियोजना स्वीकृत की है। इस परियोजना की स्वीकृति का हस्ताक्षर समारोह 4 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री जितेंद्र सिंह की गरिमामय उपस्थिति रही। यह पहल एनआईटी रायपुर की कंपनी एनआईटी […]

मेकाहारा के हार्ट, चेस्ट एंड वैस्कुलर सर्जरी विभाग में हुई दुर्लभ ‘सर्जरी’, ब्रश करते समय फटी गर्दन की नस, फ़िर डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी

० स्पॉन्टेनियस कैरोटिड आर्टरी रप्चर का छत्तीसगढ़ में पहला सफल उपचार ० स्वतः ही कैरोटिड आर्टरी फटने एवं उसके ऑपरेशन की राज्य में पहला मामला, विश्व में ऐसे केस में केवल 10 के रिकॉर्ड हैं मेडिकल जर्नल में दर्ज ० स्पॉन्टेनियस कैरोटिड आर्टरी रप्चर (Spontaneous Carotid Artery Rupture (SCAR) की घटना बहुत ही ज्यादा दुर्लभ ० कैरोटिड आर्टरी गर्दन की उस धमनी को कहते हैं जो हृदय से मस्तिष्क में खून का प्रवाह करती है रायपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग ने एक बार फिर चिकित्सा जगत में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। गर्दन […]

अचानकमार टाइगर रिजर्व में अवैध प्रवेश पर सख्त कार्रवाई,तीन आरोपी गिरफ्त्तार

रायपुर।अचानकमार टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित कोर जोन से लगे क्षेत्र में अवैध रूप से घुसकर हथियार लहराने के मामले में अचानकमार प्रबंधन ने सख्त कार्रवाई की है । सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते ही वन विभाग के अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग के सहयोग से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 2 एयर राइफल और एक टाटा सफारी स्टॉर्म वाहन जब्त किया गया है। छत्तीसगढ़ में अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) प्रतिबंधित कोर जोन से लगे क्षेत्र में हथियार लहराने और गोलीबारी (firing shots) करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीत वैष्णव (26 […]

तमनार में महिला टीआई के कपड़े फाड़ने वाले मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों ने मुँह पर कालिख पोतकर निकाला जुलूस

रायगढ़। तमनार में धरना प्रदर्शन के दौरान महिला टीआई समेत अन्य पुलिस कर्मियों से मारपीट और बदसलूकी के मामले में रायगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आखिरकार मुख्य आरोपी चित्रसेन साव को गिरफ्तार कर लिया और उसका का जुलूस निकाला। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधिकारी और कर्मचारी का गुस्सा फूट पड़ा। आरोपी के मुंह पर कालिख पोती और जूते-चप्पलों का माला पहनाकर शहर के हेमू कालानी चौक से जुलूस निकाला और जमकर पटाखे फोड़कर पुलिस ने अपमान का जवाब दिया।   जानें क्या था मामला जानकारी के अनुसार गारे–पेलमा सेक्टर-1 कोयला खदान को लेकर 8 दिसंबर 2025 को धौराभांठा बाजार मैदान में जनसुनवाई आयोजित की गई थी। […]

असम में सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके , पूर्वोत्तर के कई राज्यों में आया भूकंप,रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

  दिल्ली। सोमवार सुबह असम के मोरीगांव जिले में रिक्टर स्केल पर 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। इस बात की जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने दी।भूकंप के झटके सुबह 04:17:40 बजे महसूस किए गए, जिसका केंद्र 26.37 N अक्षांश और 92.29 E देशांतर पर 50 किमी की गहराई पर था। भूकंप के झटके असम के कई जिलों और मेघालय के शिलांग में भी महसूस किए गए। भूकंप ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिणी किनारे पर मोरीगांव जिले में रिकॉर्ड किया गया। कामरूप मेट्रोपॉलिटन, नागांव, पूर्व और पश्चिम कार्बी आंगलोंग, होजई, दिमा हसाओ, गोलाघाट, जोरहाट, शिवसागर, चराइदेव, कछार, करीमगंज, हैलाकांडी, धुबरी, दक्षिण सलमारा मनकाचर और गोलपारा के निवासियों ने झटका महसूस […]

छत्तीसगढ़ की लोक नृत्य एवं लोक कला पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का सफल समापन

  ० छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को समझने और अनुभव करने का एक महत्वपूर्ण अवसर रायपुर। छायाचित्रों के माध्यम से छत्तीसगढ़ के लोक जीवन, सांस्कृतिक विविधता एवं परंपराओं के संरक्षण का सशक्त संदेश देने वाली लोक नृत्य एवं लोक कला पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का सफल समापन हुआ। समापन अवसर पर श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रदर्शनी की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का सराहनीय प्रयास बताया तथा इस प्रकार के आयोजनों के लिए क्लाउड के निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए प्रोत्साहित किया। छत्तीसगढ़ कला, संस्कृति और परंपराओं की समृद्ध भूमि […]

साहित्य-साधना हेतु सुषमा प्रेम पटेल को किया गया सम्मानित

रायपुर। “साहित्य विधा” साहित्यिक मंच द्वारा वृंदावन हॉल, रायपुर में आयोजित लघुकथा साझा संग्रह ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ कार्यक्रम में निरंतर साहित्य-साधना हेतु सुषमा प्रेम पटेल को सम्मानित किया गया। ह्वाट्सऐप मंच पर वर्ष भर प्रतिदिन अनवरत सृजन के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि सुषमा प्रेम पटेल द्वारा विविध विषयों पर लगातार साहित्य साधना की जा रही है। उनके साहित्य में गहरी संवेदनशीलता है जो मनुष्य के मन को छूती है। उन्होंने अपने काव्य में आधुनिक समय की चुनौतियों के साथ मनुष्य के मनोविज्ञान पर अपनी सुंदर कलम चलाई है। इस मौके पर वक्ताओं ने सुषमा पटेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि नियमित […]

CG Weather : अगले तीन दिनों में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में 3 डिग्री तक गिरेगा तापमानतापमान,और बढ़ेगी ठंड

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई अन्य इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कोहरा छाया हुआ है और इसी के कारन तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है। अंबिकापुर को छोड़कर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में तापमान में कमी दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में राज्य के अलग-अलग शहरों में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना जताई है। प्रदेश की राजधानी रायपुर में रविवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में सुबह 11 बजे तक दृश्यनीयता प्रभावित रही। रविवार को राज्य के सबसे ठंडे […]

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए चयन ट्रायल 6-8 जनवरी को रायपुर और बिलासपुर में

० क्यूआर कोड और रजिस्ट्रेशन लिंक से कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीयन, ट्रायलस्थल पर ऑफलाइन पंजीयन भी होगा ० छत्तीसगढ़ के मूल निवासी जनजातीय खिलाड़ी ले सकते हैं चयन ट्रायल में हिस्सा ० अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र और आधार कॉर्ड की मूल कॉपी के साथ ट्रायल के लिए पहुंचे खिलाड़ी ० मोबाइल नम्बर +91-8871419609 और वेबसाइट http://sportsyw.cg.gov.in से ले सकते हैं चयन ट्रायल संबंधी जानकारी रायपुर। छत्तीसगढ़ की मेजबानी में देश में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स में राज्य की ओर से खेलने वाली टीमों के चयन के लिए ट्रायल 6 जनवरी से 8 जनवरी तक रायपुर और बिलासपुर में आयोजित किए जा रहे हैं। नेशनल […]