मुख्यमंत्री निवास में 8 जनवरी गुरुवार को होगा जनदर्शन

रायपुर।मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में 08 जनवरी गुरुवार को जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस अवसर पर प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके।  

आज का राशिफल 5 जनवरी : मेष, वृश्चिक और मीन राशि के लिए आज सप्ताह का पहला दिन लाभदायक, जानें अपना भविष्यफल

  मेष राशि,सप्ताह का पहला दिन उत्साहवर्धक रहेगा मेष राशि के जातकों के आज सप्ताह का पहला दिन उत्साहवर्धक रहेग। कार्यक्षेत्र में आज आपको नई ताजगी और ऊर्जा का अनुभव होगा। मित्रों और सहकर्मियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। बिजनेस में भी आज आपको आर्थिक लाभ मिलने का योग बना हुआ है। आप आज सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता पाएंगे लेकिन इसके लिए आपको अधिक प्रयास करना होगा। आप आज वैवाहिक जीवन में सुख साधन पाएंगे। वृषभ राशि,आज कुछ नया काम भी शुरू कर पाएंगे वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामले में अनुकूल है। आपको आज कारोबार में अपेक्षा से बढ़कर लाभ मिलेगा। विपरीत […]

आज का पंचांग 5 जनवरी : आज माघ द्वितीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति पौष 16, शक संवत 1947, माघ कृष्ण, द्वितीया, सोमवार, विक्रम संवत 2082। सौर पौष मास प्रविष्टे 22, रज्जब 15, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 05 जनवरी 2026 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। द्वितीया तिथि प्रातः 09 बजकर 57 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। पुष्य नक्षत्र मध्याह्न 01 बजकर 25 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ। विष कुंभ योग रात्रि 10 बजकर 47 मिनट तक उपरांत प्रीति योग का आरंभ। गर करण प्रातः 09 बजकर 57 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय का […]

कांगेर घाटी में मिली अनोखी ‘ग्रीन गुफा’,जल्द खुलेंगे पर्यटन के नए द्वार

  रायपुर। छत्तीसगढ़ की कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध जैव विविधता और विश्व-प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के लिए देश-विदेश में विख्यात है। इसी कड़ी में अब कांगेर घाटी में एक और अनोखी प्राकृतिक स्थलाकृति सामने आई है, जिसे “ग्रीन केव” (ग्रीन गुफा) नाम दिया गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार राज्य सरकार द्वारा पर्यटन और वन्य धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। वन मंत्री श्री कश्यप ने स्पष्ट किया है कि ग्रीन गुफा के पर्यटन मानचित्र में शामिल होने से कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटन […]

Breaking : गृह मंत्री विजय शर्मा के काफिले से टकराई बाइक, दो युवक घायल

रायपुर। कवर्धा जिले से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा के काफिले से एक बाइक टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि पुलिस और प्रशासन की तत्परता से स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गृह मंत्री विजय शर्मा कवर्धा दौरे पर थे। वे जब रेस्ट हाउस से बाहर निकल रहे थे, उसी दौरान उनके काफिले में शामिल एक वाहन से एक बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज […]

5 लाख विद्यार्थी एक साथ गायेंगे वंदे मातरम् ,गीत के 150 वीं वर्षगांठ पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र का ऐतिहासिक आयोजन

० ⁠होंगे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम , ⁠हेलीकॉप्टर से होगी फूलों की वर्षा रायपुर। वंदे मातरम् गीत के 150 वीं वर्षगाँठ पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 5 लाख विद्यार्थी एवं युवा 15 जनवरी को दोपहर 12:55 बजे एक साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गान करेंगे । सेना दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 3000 से अधिक स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे । वहीं मुख्य आयोजन सुभाष स्टेडियम में होगा, जिसमे 20 हज़ार युवा वंदे मातरम् गायन करेंगे । इस दौरान हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की जाएगी । साथ ही देशभक्ति गीत पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम की तैयारी के लिए आज रायपुर […]

कोरबा : एनटीपीसी गेट के पास राखड़ पाइपलाइन फटने से मची अफरा-तफरी, आवागमन प्रभावित

कोरबा। एनटीपीसी गेट के पास बस्ती से सटे क्षेत्र में राखड़ पाइपलाइन फटने से रविवार को अफरा-तफरी मच गई। पाइपलाइन से राखड़युक्त पानी तेज दबाव के साथ बाहर निकलने लगा और करीब 10 फुट ऊंचा फव्वारा बनने लगा। राख मिश्रित पानी सड़कों और पेड़-पौधों पर फैल गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ और स्थानीय निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही एनटीपीसी के अधिकारी और तकनीकी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत मरम्मत कार्य शुरू किया और पाइपलाइन के दबाव को नियंत्रित करने के लिए कई घंटों तक मशक्कत की। अंततः सुधार कार्य पूरा होने के बाद स्थिति सामान्य हुई, जिसके बाद कर्मचारियों सहित आसपास के लोगों […]

डेल्सी रोड्रिग्ज बनी वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति, कोर्ट ऑर्डर के बाद संभाली सत्ता

इंटरनेशनल न्यूज़। वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के बाद देश में सियासी तूफान उठने लगा है। अमेरिकी सेना वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को काराकास से न्यूयॉर्क ले गई है, जिसके बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि वेनेजुएला की कमान अब कौन संभालेगा? वेनेजुएला की शीर्ष अदालत ने इसका समाधान ढूंढ निकाला है। सर्वोच्च अदालत ने उपराष्ट्रपति को अंतरिम राष्ट्रपति बनाने का आदेश दिया है। देश में हालात सामान्य होने तक वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज सत्ता संभालेंगी। वेनेजुएला सरकार का समर्थन करने के लिए मादुरो ने डेल्सी को ‘शेरनी’ करार दिया था। शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में कहा, “देश में प्रशासनिक निरंतरता और राष्ट्र की […]

हटाए गए मंत्री टंकराम वर्मा के निज सहायक, ख़त्म हुई संविदा सेवा

रायपुर। प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निज सहायक को हटा दिया गया है। राजस्व मंत्री के निज सहायक दुर्गेश धारे की संविदा सेवा भी समाप्त कर दी गई है। बहरहाल उनके हटाए जाने का कारण स्पष्ट नहीं है। 2 साल में कई OSD और PA हटाए जा चुके हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में लिखा गया कि क्रमांक ESTB 102 (1)/7/2024-GAD-8 (Part-3) राज्य शासन एतद्द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा ( संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 की कण्डिका 4 (5) एवं 5 (चार) के तहत् को टर्मिनस आधार पर मान. टंक राम वर्मा, मंत्री, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुर्नवास, उच्च शिक्षा की निजी स्थापना में निज सहायक (संविदा) के […]

CG Weather : मौसम ने ली करवट, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बादल छाए, हल्की बारिश की संभावना

रायपुर। रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के कई जिले ऐसे भी हैं जहां सुबह घना कोहरा छाए रहता है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बादल छाने के साथ-साथ तापमान में कमी आने की संभवना जताई हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास सक्रिय है। यह समुद्र तल से करीब 3.1 किमी ऊपर ऊपरी हवा के चक्रवात के रूप में बना हुआ है, जिसके साथ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में द्रोणिका भी जुड़ी हुई है। प्रदेश के कुछ इलाकों में इसी सिस्टम के चलते मौसम में बदलाव देखने […]