छत्तीसगढ़ में आज भी बरसेंगे बादल, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून विदाई की बेला में भी जमकर बरस रहे हैं। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत अन्य कई जिलों में पिछले दिनों से लगातार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं लगातार हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को होने वाली बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, रायगढ़, सारंगढ़, बिलाईगढ़, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर में […]



