राजधानी समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश, आज के लिए भी जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई अलग-अलग जिलों शुक्रवार रात से जमकर बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इतना ही नहीं रात भर बारिश होने के चलते राजधानी के कई इलाकों में पानी भर गया है। वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने रायपुर और दुर्ग संभाग समेत प्रदेश के अन्य कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, रायगढ़, सारंगढ़, बिलाईगढ़, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर में हल्की से भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने […]

मुख्यमंत्री साय ने की बड़ी घोषणा – छत्तीसगढ़ से ओलंपिक में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मिलेगा 21 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि

० मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा बैठक में हुए शामिल रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित सर्किट हाउस सभागार में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान बैठक में वर्ष 2024-25 की ऑडिट रिपोर्ट का अनुमोदन, वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट प्रस्तुतिकरण एवं अनुमोदन, वर्ष 2025-26 हेतु ऑडिटर की नियुक्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण एजेंडा पर चर्चा की गई। छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब छत्तीसगढ़ से ओलंपिक में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को 21 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान […]

आज का राशिफल 27 सितंबर : आज अनफा योग का शुभ संयोग, वृषभ, कन्या और तुला समेत कई राशियों को मिलेगा फायदा

मेष राशि,शुभ समाचार मिलेगा मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज परिवार का सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। काफी समय से रुके हुए कार्य शाम के समय पूरे होने के प्रबल योग हैं। आज रात का समय अपनों से मुलाकात में बीतेगा। छात्रों को अपने ज्ञान को और बढ़ाने की जरूरत है। पढाई लिखाई पर आपको आज ध्यान देने की जरूरत है। आपको आज कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं। वृषभ राशि, पद और प्रतिष्ठा मिलने की संभावना रहेगी वृषभ राशि […]

आज का पंचांग 27 सितंबर : आज नवरात्रि का 5वां दिन, जानें पूजा के लिए मुहूर्त और राहुकाल का समय

  राष्ट्रीय मिति आश्विन 05, शक संवत 1947, आश्विन, शुक्ल, षष्ठी, शनिवार, विक्रम संवत 2082। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 12, रवि उस्सानी 04, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 27 सितम्बर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। पंचमी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 04 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। अनुराधा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 08 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ। प्रीति योग रात्रि 11 बजकर 46 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ। बालव करण दिन के 12 बजकर 04 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार […]

नए सीएस के स्वागत और पुराने सीएस की विदाई के लिए 30 सितंबर को साय कैबिनेट की बैठक

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर को कैबिनेट की बैठक मंत्रालय में होगी। इसमें नए सीएस विकास शील का स्वागत और पुराने सीएस अमिताभ जैन को विदाई दी जाएगी। इसके अलावा कुछ मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। सरकार ने विकास शील को मुख्य सचिव बनाए जाने का आदेश जारी कर दिया है। वे 30 सितंबर को चार्ज लेंगे। अमिताभ जैन करीब पौने पांच साल सीएस रहने के बाद 30 सितंबर को रिटायर हो जाएंगे। वैसे अमिताभ जैन 30जून को रिटायर हो गए थे, पर सरकार ने उन्हें तीन महीने की सेवावृद्धि दे दी थी।

जिंदल स्टील ने अंगुल में देश के सबसे बड़े ब्लास्ट फर्नेस में से एक का कमीशन किया, 12 एमटीपीए क्षमता की ओर अग्रसर

० जिंदल स्टील ने अपने एकीकृत स्टील प्लांट, अंगुल में देश के सबसे बड़े ब्लास्ट फर्नेस में से एक का कमीशन किया, जिससे हॉट मेटल क्षमता 4 एमटीपीए से बढ़कर 9 एमटीपीए हो गई ० नया फर्नेस अंगुल, ओडिशा को सबसे बड़े एकल-स्थान स्टील प्लांट के रूप में स्थापित करता है और इसे जिंदल स्टील की भविष्य की विकास रणनीति का केंद्रबिंदु बनाता है रायपुर | जिंदल स्टील ने भारत के स्टील उद्योग में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने 5 एमटीपीए क्षमता वाले ब्लास्ट फर्नेस को चालू किया है। यह सफलता भगवती सुभद्रिका ब्लास्ट फर्नेस – II के कमीशनिंग से हासिल हुई। इस “ब्लो-इन” समारोह का नेतृत्व […]

रायपुर में गिरफ्तार किए गए नक्सल दंपत्ति के पास मिले ऑटोमेटिक रिवॉल्वर, पुलिस ने किए कई बड़े खुलासे

रायपुर। राजधानी रायपुर में फर्जी पहचान पत्र बनाकर शहरी नक्सल नेटवर्क तैयार कर रहे हैं. रायपुर में गिरफ्तार किए गए नक्सल दंपत्ति के पास से पुलिस ने ऑटोमेटिक रिवॉल्वर बरामद किया है और मामले में बड़ा खुलासा किया है. चंगोराभाठा इलाके में बीते 2 महीने से निवासरत नक्सली दंपत्ति की असली पहचान मेकाहारा अस्पताल में इलाज के दौरान हुई. इसके बाद स्पेशल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की. इस दौरान दंपत्ति के पास से पुलिस को ऑटोमैटिक रिवॉल्वर के साथ चौंका देने वाली जानकारी मिली. यह दंपत्ति नक्सलियों का शहरी नेटवर्क संचालित कर रहा था और राजधानी में गहरी पकड़ बनाने की कोशिश कर रहा था. […]

CG Breaking : सिलतरा के निर्माणाधीन प्लांट में बड़ा हादसा, सिल्ली गिरने से 5 मजदूरों की मौत, दर्जनों मजदूर मलबे में दबे

रायपुर। राजधानी के सिलतरा में निर्माणाधीन प्लांट में आज बड़ा हादसा हो गया, जहां सिल्ली गिरने से 5 मजदूरों की मौत हो गई. वहीं दर्जनों मजदूर मलबे में दबे हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. यह घटना सिलतरा चौकी इलाके की है. जानकारी के मुताबिक, आधा दर्जन से अधिक घायलों को देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अभी भी कुछ मजदूर दबे हुए हैं, जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि पिलेट्स बनाने वाली यूनिट में यह हादसा हुआ है. जिस जगह निर्माणाधीन हिस्सा गिरा वहां दर्जनभर मजदूर […]

साइंस कॉलेज में आयोजित हुआ चार दिवसीय विद्यार्थी कौशल कार्यक्रम

रायपुर। राज्य स्तर पर नैशनल स्टाॅक एक्सचेंज एवं छत्तीसगढ़ शासन, वित्त विभाग के किये गये एम.ओ.यू. के तहत उच्च शिक्षा विभाग द्वारा रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बस्तर एवं सरगुजा जिलों के अग्रणी महाविद्यालयों को विद्यार्थी कौशल कार्यक्रम हेतु चयनित किया गया है। चयनित महाविद्यालयों में यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क आयोजित किया जाना है। इसी तारतम्य में रायपुर जिले के अग्रणी महाविद्यालय-शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय में 04 दिवसीय (प्रतिदिन 05 घण्टे) दिनांक 22.09.2025 से 25.09.2025 तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती को पुष्प अर्पित करते हुए विषय विशेषज्ञ श्री रवि आर्य, सेबी टेªनर का स्वागत डाॅ. प्रीति मिश्रा, प्रभारी प्राचार्य द्वारा किया गया। […]

एसईसीएल कर्मियों के लिए परफॉरमेंस लिंक्ड रिवार्ड (PLR) (बोनस) स्वीकृत

बिलासपुर।  कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी जी के मार्गदर्शन और कोल इंडिया लिमिटेड प्रबंधन व श्रमिक यूनियनों के बीच सहमति के पश्चात वित्त वर्ष 2024-25 हेतु परफॉरमेंस लिंक्ड रिवार्ड (PLR) की घोषणा की गई है। इस निर्णय के तहत SECL सहित कोल इंडिया के प्रत्येक कर्मी को ₹1,03,000 का लाभ प्राप्त होगा। इस प्रकार, 34,500 से अधिक कर्मियों को लगभग ₹356 करोड़ की राशि का सीधा लाभ उनके खातों में पहुँचेगा। यह बोनस राशि दशहरा से पूर्व (26 सितम्बर तक ) कर्मियों के बैंक खातों में स्थानांतरित की जाएगी, जिससे त्योहारों की खुशियाँ और अधिक बढ़ेंगी। ऐतिहासिक उपलब्धि •यह अब तक की सबसे बड़ी PLR राशि है। •गत […]