मेरठ में दर्दनाक हादसा: घर में भीषण आग, तीन बच्चों समेत 6 लोगों की मौत

  मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। किदवई नगर इलाके में एक घर में भीषण आग लगने से तीन बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, किदवई नगर में इकबाल अहमद का परिवार रहता है। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे घर में अचानक आग लग गई। ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद कुछ लोग समय रहते बाहर निकल आए, लेकिन प्रथम तल पर मौजूद परिवार के सदस्य आग और धुएं में फंस गए। दीवार तोड़कर बचाव घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फंसे लोगों को निकालने के लिए मकान के पीछे की दीवार तोड़ी […]

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, कई जिलों में बदला मौसम का मिजाज

  रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। ठंड का असर कम होने के साथ जहां दिन में तापमान बढ़ रहा था, वहीं अब कई इलाकों में अचानक बारिश और तेज हवाओं ने मौसम सुहाना कर दिया है। कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले और रायगढ़ में दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। वहीं वाड्रफनगर और आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग […]

छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: किसानों, युवाओं और महिलाओं पर रहेगा खास जोर, साय सरकार पेश करेगी विकास का नया रोडमैप

  रायपुर। राज्य की राजनीति और विकास की दिशा तय करने वाला अहम दिन आज है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी दोपहर 12:30 बजे सदन में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करेंगे। यह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार का तीसरा बजट होगा, जिसे नई विधानसभा भवन, रायपुर में पेश किया जाएगा। ‘सुशासन से समृद्धि’ पर आधारित विकास योजना मुख्यमंत्री साय ने बजट को प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट सरकार के “सुशासन से समृद्धि” मॉडल को मजबूत आधार देगा और विकसित छत्तीसगढ़ के विज़न को आगे बढ़ाएगा। सरकार ने किसानों, […]

आज का राशिफल 24 फरवरी : वृषभ, तुला और कुंभ राशि के लिए दिन रहेगा लाभदायक, जानें अपना भविष्यफल

  मेष राशि,धन के प्रबंधन और बजट बनाने में बहुत निपुण रहेंगे आज आपका पूरा ध्यान धन के प्रबंधन और व्यावहारिक सोच पर बना रहेगा। चंद्रदेव आपके द्वितीय भाव (धन और वाणी का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं, जो वेतन वृद्धि या व्यवसाय में लाभ पर चर्चा करने के लिए सही समय है। करियर के मोर्चे पर आप धन के प्रबंधन और बजट बनाने में बहुत निपुण रहेंगे। प्रेम संबंधों में आज आप स्थिरता की तलाश करेंगे। पार्टनर के साथ भविष्य की सुरक्षा पर की गई बातें रिश्तों को मजबूत बनाएंगी। करियर में तरक्की आज आपके व्यावहारिक दृष्टिकोण और सही सलाह से मिलेगी। मंगलदेव आपके एकादश भाव (लाभ का […]

आज का पंचांग 24 फरवरी : आज फाल्गुन सप्तमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

24 फरवरी 2026 को फाल्गुन मास की शुक्ल सप्तमी/अष्टमी तिथि है। आज कुंभ राशि में सूर्यदेव, मंगलदेव, बुधदेव और शुक्रदेव के साथ राहु का भारी संयोग बना हुआ है, जिससे आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ेगा। चंद्रदेव आज वृषभ राशि के कृत्तिका नक्षत्र में हैं, जो आपके भीतर तेज बुद्धि और निडरता को बढ़ाएंगे। इस नक्षत्र के देवता ‘अग्निदेव’ हैं, इसलिए आज का दिन अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने और अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए बहुत अच्छा है। आज ‘इन्द्र’ योग बनेगा जो सरकारी कामों में सफलता दिलाने और मान-सम्मान बढ़ाने के लिए बहुत शुभ है। इसके बाद ‘वैधृति’ योग बनेगा जो आपकी सहनशीलता और धैर्य […]

मोना सेन की अध्यक्षता में फिल्म पॉलिसी पर छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड में बैठक, सब्सिडी व फिल्म सिटी पर फोकस

० छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री मोना ‘सेन की अध्यक्षता में फिल्म पॉलिसी’ पर छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड में बैठक रायपुर। छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन की अध्यक्षता में आज फिल्म पॉलिसी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य राज्य की फिल्म नीति के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी देना तथा फिल्म उद्योग से जुड़े हितधारकों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना था। बैठक में हिंदी फिल्मों, क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों एवं ओटीटी फिल्मों सहित सभी श्रेणियों के लिए उपलब्ध सब्सिडी योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सिनेमा घरों के निर्माण पर मिलने वाली सब्सिडी, फिल्म शूटिंग उपकरणों […]

आयोग की सख्ती के कारण 10 माह बाद स्कूल को बच्चे की सारी फीस वापस करनी पड़ी

० बच्चों के हक से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं – डाॅ. वर्णिका शर्मा रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने एक प्रकरण में शीघ्रता और सख्ती से कार्यवाही करते हुए शिक्षा विभाग का पोर्टल खुलवाकर 10 माह बाद शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत निःशुल्क प्रवेश दिलवाया और बच्चे का पूरा शुल्क शाला से वापस करवाया । प्रकरण ये था कि एक जरूरतमंद वर्ग के पालक ने अपने बच्चे के लिए छत्तीसगढ़ के एक प्रतिष्ठित स्कूल में अनिवार्य तथा निःशुल्क शिक्षा के अधिकार अधिनियम अंतर्गत आरक्षित निशुल्क सीटों के लिए आवेदन किया था । माह अप्रैल में प्रथम चरण की लॉटरी में उसके बच्चे का चयन लेकिन शाला ने संपर्क […]

छत्तीसगढ़ बजट 2026 : कांग्रेस की सत्र रणनीति तैयार, धर्मांतरण विधेयक और किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट 2026 पेश होने से पहले कांग्रेस ने राजीव भवन, रायपुर में विधायक दल की अहम बैठक की। बैठक में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, PCC चीफ दीपक बैज, उप नेता प्रतिपक्ष लखेश्वर बघेल और पूर्व मंत्री कवासी लखमा शामिल हुए। कांग्रेस की सत्र रणनीति बैठक में कांग्रेस ने बजट सत्र में सरकार को घेरने और जनहित से जुड़े मुद्दे उठाने की रणनीति बनाई। इसमें प्रमुख रूप से शामिल हैं: धान खरीदी में अव्यवस्था – चरण दास महंत ने इसे राज्य के इतिहास में सबसे बड़ी बदइंतजामी बताया। सरकारी आलोचना के अन्य मुद्दे: प्रशासनिक आतंकवाद, पुलिस प्रताड़ना से जुड़े आत्महत्या मामले, एसडीएम […]

बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर का असर: छत्तीसगढ़ में बारिश और ओलावृष्टि,राजधानी समेत कई जिलों में हुई बारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के कारण आज से तीन दिनों तक हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया है। रायपुर समेत प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम वैज्ञानी बीके चिंधालोरे ने बताया, अगले दो दिनों तक यही स्थिति बने रहने की संभावना है। कहीं-कहीं बारिश के साथ आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा अगले सात दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी तरह का बदलाव संभावित नहीं है। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर […]

‘भारत टैक्सी’ से ड्राइवर बनेंगे मालिक: ‘भारत टैक्सी’ से बदलेगी ड्राइवरों की किस्मत! अमित शाह का बड़ा ऐलान

  दिल्ली। अमित शाह ने राजधानी में ‘भारत टैक्सी’ सेवा से जुड़े ड्राइवरों के साथ एक अहम बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था में गाड़ी चलाने वाला ड्राइवर केवल कर्मचारी नहीं, बल्कि खुद मालिक की भूमिका में होगा। बैठक का उद्देश्य सहकारी मॉडल को मजबूत करना और ड्राइवरों को सीधे आर्थिक लाभ पहुंचाना है। सहकारी मॉडल पर आधारित पहली पहल बताया गया कि ‘भारत टैक्सी’ सेवा 5 फरवरी को लॉन्च की गई थी। यह देश का पहला ऐप-आधारित प्लेटफॉर्म है, जो सहकारिता सिद्धांतों पर काम करता है। शाह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य बिचौलियों की भूमिका खत्म कर मेहनत करने वाले ड्राइवरों को सीधा फायदा देना […]