मांगें पूरी करो या आंदोलन झेलो! कांकेर और बालोद में सरकार के खिलाफ गरजे लोग,68 गांवों ने रोकी रफ्तार
भानुप्रतापपुर/बालोद। छत्तीसगढ़ में जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन तेज होता जा रहा है। कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले छह दिनों से धरने पर बैठे ग्रामीणों का सब्र सोमवार को जवाब दे गया। मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराज 18 पंचायतों के 68 गांवों के लोगों ने अंतागढ़ में चक्काजाम कर दिया, जिससे भानुप्रतापपुर-नारायणपुर मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। आंदोलन के सातवें दिन सड़क पर उतरे ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की। चक्काजाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आंदोलनकारियों का आरोप है […]



