Big News : गरियाबंद सर्किट हाउस में सुबह लगी आग, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक
गरियाबंद। जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में रविवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आगजनी की इस घटना में कमरे में रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और स्टोर का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6:30 बजे सर्किट हाउस परिसर से धुआं और आग की लपटें उठती देख कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना प्रशासन और फायर ब्रिगेड को दी। आग इतनी तेजी से फैली कि कमरे में रखा फ्रिज, अलमारी, सीलिंग फैन सहित अन्य सामान इसकी चपेट में आ गया। स्टोर रूम में रखा सामान […]



