CG Breaking : राजधानी के स्टील प्लांट में भीषण ब्लास्ट के बाद लगी आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार

० रायपुर के मिवान स्टील प्लांट में मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम मौके पर जुटी रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे आरंग क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मंदिर हसौद स्थित मिवान स्टील लिमिटेड प्लांट में जोरदार ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि काले धुएं का विशाल गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 5:30 बजे प्लांट में आग लगने की सूचना मिली। शुरुआती जानकारी में ब्लास्ट के बाद आग भड़कने की बात सामने आई है। देखते ही देखते लपटों ने प्लांट […]

CG Railway News : रायपुर-कोरबा यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब रोज दौड़ेगी हसदेव एक्सप्रेस

० रेलवे का बड़ा फैसला, 1 अगस्त से सप्ताह के सातों दिन मिलेगी ट्रेन सेवा; एलएचबी कोचों से सफर होगा अधिक सुरक्षित और आरामदायक रायपुर। रायपुर और कोरबा के बीच सफर करने वाले हजारों रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। यात्रियों की बढ़ती संख्या और मांग को देखते हुए रेलवे ने हसदेव एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत वर्तमान में अलग-अलग दिनों में संचालित हो रही दो ट्रेनों को एकीकृत कर एक ही ट्रेन के रूप में रोजाना संचालित किया जाएगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार फिलहाल गाड़ी संख्या 18249/18250 रायपुर-कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन चलती है, जबकि 18251/18252 हसदेव एक्सप्रेस सप्ताह […]

CG Weather Update : जून की शुरुआत राहत भरी, बारिश-अंधड़ के आसार; गर्मी से मिली राहत

० पश्चिमी विक्षोभ का असर, रायपुर समेत कई जिलों में तापमान में गिरावट; अगले तीन दिन मौसम रहेगा सुहाना रायपुर। छत्तीसगढ़ में जून महीने की शुरुआत राहत भरे मौसम के साथ हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में उत्तर-पश्चिम से आने वाली गर्म हवाओं पर ब्रेक लग गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और अगले कुछ दिनों तक अंधड़ व हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को रायपुर के अधिकतम तापमान में सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज […]

आज का राशिफल 2 जून : गुरु बृहस्पति और चंद्रमा का गोचर आज मिथुन, कर्क और मीन राशि के लिए तरक्की के राह खोलेगा

मेष राशि, आर्थिक मामलों में बनी रहेगी स्थिरता धनु राशि के चंद्रदेव आज आपके नौवें भाव में विराजमान हैं। भाग्य और धर्म का यह भाव आज मन को आध्यात्मिक रंग में रंगेगा। मूल नक्षत्र की गहरी ऊर्जा कुछ गड़े मुर्दे उखाड़ने की कोशिश करेगी, इसलिए मन में थोड़ी बेचैनी रह सकती है। लग्नेश मंगलदेव अपनी ही राशि मेष में पहले भाव में मजबूती से बैठे हैं। आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर आज अपने चरम पर रहेगा, बस किसी पर अनावश्यक रूप से हावी होने से बचें। तीसरे भाव में बुध और शुक्र की युति बातचीत, नेटवर्किंग और छोटी यात्राओं के लिए दिन को शानदार बनाती है। दूसरे भाव में सूर्यदेव […]

आज का पंचांग 2 जून : आज कृष्ण द्वितीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

अंग्रेजी तारीख 2 जून 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल दोपहर 03:30 से 05:00 बजे तक। द्वितीया तिथि सायं 07 बजकर 01 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। मूल नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 06 मिनट तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का आरंभ। साध्य योग प्रातः 07 बजकर 16 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ। तैतिल करण प्रातः 05 बजकर 49 मिनट तक उपरांत गरज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा। महत्वपूर्ण विवरण तिथि कृष्ण द्वितीया – सायं 07:01 बजे तक, फिर तृतीया योग साध्य – प्रातः 07:16 बजे तक, फिर शुभ करण तैतिल – प्रातः 05:49 बजे तक करण गरज – […]

अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ा प्रहार: 168 लीटर महुआ शराब और 620 किलो लाहन जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

  ० जंगलों और नालों के किनारे चल रही अवैध भट्टियों पर आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई रायपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के सुशासन और नशामुक्त समाज के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आबकारी विभाग ने रायगढ़ जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 168 लीटर महुआ कच्ची शराब और 620 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है। इस दौरान अवैध शराब का परिवहन कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आबकारी मंत्री ओ.पी. चौधरी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विभाग की टीमों ने जंगलों और नाला किनारे […]

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का बड़ा प्रहार: 1000 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियां अटैच, ढेबर सिटी से गोवा के लग्जरी होटल तक कार्रवाई

0 अनवर ढेबर और पूर्व IAS अनिल टुटेजा से जुड़े नेटवर्क पर शिकंजा, 2883 करोड़ की अवैध कमाई का दावा रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित घोटाले से जुड़ी 1000 करोड़ रुपये से अधिक बाजार मूल्य की संपत्तियों को अटैच कर दिया है। कार्रवाई के दायरे में कारोबारी अनवर ढेबर, पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और उनसे जुड़े लोगों की संपत्तियां आई हैं। ईडी का आरोप है कि वर्ष 2019 से 2023 के बीच शराब सिंडिकेट ने आबकारी व्यवस्था में कथित हेरफेर कर 2883 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध कमाई की। ईडी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार धन शोधन […]

जांजगीर में धधका पद्मिनी मल्टीप्लेक्स, आग से मचा हड़कंप; लाखों का नुकसान

  ० स्क्रीन तक पहुंचीं लपटें, नर्सिंग होम खाली कराया गया; दमकल की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू जांजगीर-चांपा। शहर के कोरवा पारा स्थित पद्मिनी मल्टीप्लेक्स में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में मल्टीप्लेक्स का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया और लपटें स्क्रीन नंबर-1 तक पहुंच गईं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मल्टीप्लेक्स से उठते घने धुएं ने आसपास के क्षेत्र […]

IPL फाइनल पर सट्टे का खेल! रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, 32 लाख कैश के साथ दो सटोरिये गिरफ्तार

० ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत छापा, ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़; तीन आरोपी फरार रायगढ़। आईपीएल फाइनल मैच की आड़ में चल रहे करोड़ों के ऑनलाइन सट्टा कारोबार पर रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31 लाख 99 हजार 700 रुपये नकद, मोबाइल फोन और नोट गिनने की मशीन बरामद की है। मामले में तीन अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। GT Vs RCB मैच पर लग रहा था ऑनलाइन सट्टा पुलिस को सूचना मिली थी कि खरसिया के गंज बाजार क्षेत्र में कुछ लोग आईपीएल फाइनल मुकाबले पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर […]

‘सिर्फ पाने नहीं, समाज को कुछ लौटाने का भी रखें संकल्प’ : राज्यपाल रमेन डेका

० राजभवन में बालिका गृह की बेटियों से आत्मीय संवाद, अंगदान-देहदान का संकल्प लेने वाले 75 नागरिक सम्मानित रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि जीवन का उद्देश्य केवल सफलता हासिल करना नहीं होना चाहिए, बल्कि ऐसा कार्य करना चाहिए जिससे समाज और मानवता का भी कल्याण हो। उन्होंने युवाओं और बालिकाओं से आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें, शिक्षा और आत्मविश्वास के बल पर आगे बढ़ें तथा समाज को कुछ लौटाने की भावना विकसित करें। राजभवन (लोक भवन) में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में राज्यपाल ने एसओएस बालिका गृह, माना की बालिकाओं से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि […]