जतिन नचरानी को छत्तीसगढ़ चेंबर में मिला मंत्री पद का दायित्व

  रायपुर। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (सीसीसीआई) के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने जतिन नचरानी को संगठन के मंत्री पद पर मनोनीत किया है। वहीँ चेंबर के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी ने श्री नचरानी के मंत्री बनने पर हर्ष व्यक्त किया है। यह नियुक्ति 2028 तक प्रभावी रहेगी। 2 सितंबर को जारी आदेश के माध्यम से थौरानी ने श्री नचरानी को औपचारिक पत्र सौंपा। सीसीसीआई छत्तीसगढ़ के औद्योगिक एवं व्यापारिक हितों का प्रमुख प्रतिनिधित्व करने वाला संगठन है। सतीश थौरानी ने नियुक्ति के दौरान कहा कि जतिन नचरानी का अनुभव और नेतृत्व क्षमता संगठन को मजबूत बनाएगी। नचरानी, जो रायपुर के प्रमुख व्यापारी हैं, ने पूर्व में विभिन्न […]

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्‍टर आशीष कपूर को पुणे से किया ग‍िरफ्तार, हाउस पार्टी में जबरन संबंध बनाने का लगा था आरोप

मुंबई।टीवी एक्टर आशीष कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि आशीष कपूर को पुणे से गिरफ्तार किया है. उन पर एक महिला ने रेप का गंभीर आरोप लगाया है।पीड़िता का कहना है कि अगस्त के दूसरे हफ्ते में दिल्ली में आयोजित एक हाउस पार्टी के दौरान कपूर ने उसके साथ जबरदस्ती की। यह मामला सामने आने के बाद टीवी इंडस्ट्री में खलबली मच गई है। पुलिस फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और ‘सात फेरे’ फेम एक्‍टर आशीष कपूर की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्‍टाग्राम पर हुई थी। बातचीत के बाद दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर मुलाकात […]

आज लगेगा सदी का सबसे बड़ा चंद्रग्रहण , इस दौरान भूल से भी न करें ये काम, जानें सूतक काल और ग्रहण का समय

  आज सदी का सबसे बड़ा चंद्रग्रहण लगने वाला है। हिंदू पंचांग और ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को विशेष महत्व दिया गया है। मान्यता है कि ग्रहण काल का असर न केवल प्रकृति बल्कि मानव जीवन पर भी पड़ता है। इस वजह से चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ खास काम करना शुभ माना जाता है और कुछ कार्यों से सख्ती से बचना चाहिए।   सितंबर 2025 में पड़ने वाला चंद्र ग्रहण खगोलीय घटना होने के साथ-साथ आस्था से जुड़ा अवसर भी है। यह ग्रहण भारत समेत कई देशों में दिखाई देगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण काल में मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं, भोजन और जल को […]

खाद व्यापारी से 7 लाख की लूट, बदमाशों ने देसी कट्टा दिखाकर वारदात को दिया अंजाम

जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिले के नैला में एक बड़ी वारदात सामने आई है जहाँ खाद व्यापारी से सात लाख रुपये से अधिक की लूट की गई है। वारदात की सूचना मिलते ही एसपी विजय पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप तथा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। नैला के व्यापारी का नाम अरुण अग्रवाल है। व्यापारी ने पुलिस को बताया कि वह कलेक्शन की राशि बैग में रखकर स्कूटी से जा रहा था तभी नैला में दो बदमाश पैदल आए और उसे धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद एक बदमाश ने देसी कट्टा दिखाकर उसे डराया और बैग में रखे सात […]

गणेश विसर्जन के दौरान 15 साल के किशोर की मौत, डीजे में डांस के दौरान आया हार्ट अटैक

बलरामपुर। जिले के राजपुर में आज गणेश विसर्जन के दौरान एक 15 साल के बालक की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। बालक गणेश विसर्जन में डीजे की धुन पर नाच रहा था और नाचते-नाचते अचानक से गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे सांस देने की भी कोशिश की और फिर हार्ट को पंप भी किया लेकिन स्थिति खराब होने पर जब उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान मृतक बच्चे के परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का भी आरोप लगाया और यहां पर भीड़ आकर्षित हो गई थी। मिली जानकारी के मृतक बालक का नाम प्रवीण कुमार है और […]

कही-सुनी (07SEPT-25) : छत्तीसगढ़ में 14 मंत्रियों का मामला हाईकोर्ट के पाले में

रवि भोई की कलम से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लंबे इंतजार के बाद पिछले महीने विदेश जाने से पहले अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर तीन नए मंत्री बनाए। इससे मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री समेत 14 हो गई। मंत्रिमंडल में अधिकतम संख्या का फार्मूला लागू होने के बाद छत्तीसगढ़ में पहली दफे 14 मंत्री हुए। डॉ रमन सिंह ने 13 मंत्रियों से काम चलाया और भूपेश बघेल के कैबिनेट में भी 13 मंत्री रहे। कहते हैं कायदे से विधानसभा की सदस्य संख्या के अनुपात में 15 फीसदी से अधिक मंत्री नहीं होने चाहिए। छत्तीसगढ़ विधानसभा में 90 विधायक हैं ऐसे में 13.5 मंत्री होने चाहिए। भूपेश बघेल […]

आज का राशिफल 7 सितंबर : वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लिए आज का दिन लाभदायक, जानें आज का भविष्यफल

मेष राशि, आज व्यापार कारोबार में आपको मिलेगा खूब लाभ मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हं कि, जो लोग कारोबार व्यापार करने वाले हैं आज उनकी कमाई अच्छी रहेगी। लेकिन साथ में घर के रखरखाव और व्यवस्था पर धन खर्च होगा। आपके व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। परिवार और सामाजिक क्षेत्र में विशेष सम्मान मिलने के योग बन बना हुआ है। समाज के लिए किए गए कार्यों से आपकी ख्याति और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दिन आप धर्म कर्क मे भ भाग्य लेंगे। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करे। वृषभ […]

आज का पंचांग 7 सितंबर : आज सत्यनारायण व्रत और चंद्रग्रहण, जानें ग्रहण और पूजा का समय

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 16, शक संवत 1947, भाद्रपद शुक्ल, पूर्णिमा, रविवार, विक्रम संवत 2082। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 23, रवि उल्लाल 14, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 07 सितम्बर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। पूर्णिमा तिथि रात्रि 11 बजकर 39 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। शतभिषा नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 4 मिनट तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। सुकर्मा योग प्रातः 09 बजकर 27 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ। विष्टि करण मध्याह्न 12 बजकर 37 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कुंभ राशि पर संचार करेगा। आज […]

स्टार रेटिंग अवार्ड 2025 में एसईसीएल की दो खदानों को मिला पुरस्कार

  बिलासपुर। 4 सितंबर 2025 को मुंबई में आयोजित स्टार रेटिंग अवार्ड समारोह 2025 के अन्तर्गत एसईसीएल की दो खदानों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी जी तथा माननीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे जी द्वारा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। भूमिगत श्रेणी में एसईसीएल की बंगवार यूजी माईन को तृतीय पुरस्कार तथा खैरहा यूजी माईन को 5-स्टार अचीवर से सम्मानित किया गया। दोनों खदानें सोहागपुर क्षेत्र में स्थित हैं। यह पुरस्कार वर्ष 2023-24 की रेटिंग के आधार पर प्रदान किए गए। इस अवसर पर कोयला सचिव विक्रम देव दत्त एवं अपर सचिव श्रीमती रूपिंदर बरार की भी […]

चंद्रग्रहण खगोलीय घटना : अंधविश्वास में न पड़ें—डॉ. दिनेश मिश्र

० चंद्र ग्रहण में लाल रंग भी प्राकृतिक है ,खतरा नहीं,खगोलीय घटना के साक्षी बनें रायपुर अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा चंद्रग्रहण एक खगोलीय घटना है। डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा प्रारंभ में यह माना जा रहा था कि चंद्रग्रहण राहू-केतू के चंद्रमा को निगलने से होता है, जिससे धीरे-धीरे विभिन्न अंधविश्वास व मान्यताएँ जुड़ती चली गईं, लेकिन बाद में विज्ञान ने यह सिद्ध किया कि चंद्रग्रहण पृथ्वी की छाया के कारण होता है। जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया में प्रवेश करता है तब उसका एक किनारा जिस पर छाया पडऩे लगती है काला होना शुरू हो जाता है जिसे स्पर्श कहते हैं। जब पूरा […]