भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति साथ लेकर चलती हैं साइबर एक्सपर्ट मोनाली ,वक्ता मंच ने दिया छत्तीसगढ़ महिला गौरव अवार्ड

  ० 17 लाख लोगों को दे चुकी हैं साइबर सुरक्षा की निःशुल्क ट्रेनिंग रायपुर। शनिवार का दिन और दोपहर का समय। सिविल लाइंस स्थित वृंदावन हॉल में वक्ता मंच द्वारा आयोजित महिला सम्मान समारोह चल रहा था। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को अतिथि सम्मानित कर रहे थे। सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा था। उसी बीच मंच संचालक ने छत्तीसगढ़ महिला गौरव अवार्ड के लिए एक नाम पुकारा – मोनालीकृष्ण गुहा (साइबर सिक्योरिटी फॉरेंसिक एंड लॉ एक्सपर्ट)। कुछ देर में एक युवती मंच की ओर बढ़ने लगी। वह आधुनिक वेषभूषा में थी, लेकिन उसके हाथ में भगवान श्रीकृष्ण की श्रृंगारयुक्त मूर्ति थी। युवती को […]

गुजरात : पावागढ़ शक्तिपीठ में बड़ा हादसा, रोपवे केबल टूटने से 6 लोगों की मौत,चार घायल

पावागढ़। गुजरात के पंचमहल जिले में पावागढ़ पहाड़ी पर शनिवार को मालवाहक रोपवे की केबल टूट गई। इस दुर्घटना में दो लिफ्ट ऑपरेटर, दो श्रमिक समेत छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पावागढ़ पहाड़ी पर यह दुर्घटना दोपहर करीब तीन बजे हुई। आईएएनएस के अनुसार जांच के आदेश दे दिए गए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि सुरक्षा संबंधी चूक के कारण केबल टूट गई। अधिकारियों से बताया कि ट्राली का उपयोग सामान ले जाने के लिए किया जा रहा था, तभी केबल टूट गई, जिससे ट्राली पहाड़ी से नीचे गिर गई। रोप वे का वायर जिस खंभे से जुडा था वह […]

रोबोटिक सर्जरी छत्तीसगढ़ में चिकित्सा सुविधाओं के विकास में एक नया आयाम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० एम्स रायपुर में ‘देव हस्त’ रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ ० मुख्यमंत्री ने स्वयं किया ‘देव हस्त’ पर पहला ड्राई लैब डिसेक्शन ० मरीजों के परिजनों के लिए एम्स रायपुर में बनेगा सर्व-सुविधायुक्त परिजन निवास : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित टाटीबंध में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मध्य भारत के शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों के प्रथम रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम ‘देव हस्त’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “रोबोटिक सर्जरी छत्तीसगढ़ में चिकित्सा सुविधाओं के विकास में एक नया आयाम है। यह ऐतिहासिक क्षण प्रदेश की जनता को अत्याधुनिक और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा […]

अभियंता दिवस: डॉ. विश्वेश्वरैया की 165वीं जयंती पर होगा विशेष समारोह

रायपुर। संयुक्त अभियंता आयोजन समिति ने इस वर्ष भी महान अभियंता और भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की 165वीं जयंती को अभियंता दिवस समारोह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। यह कार्यक्रम 15 सितंबर, 2025 को आयोजित किया जाएगा। संयुक्त अभियंता आयोजन समिति के प्रभारी इंजी. पीके खरे ने बताया कि समारोह की शुरुआत सिविल लाइन स्थित विश्वेश्वरैया चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगी। इस अवसर पर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अभियंताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। इस वर्ष का इंजीनियर ऑफ द ईयर-2025 सम्मान प्रेक्टिसिंग इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार पिछले 26 वर्षों से दिया जा […]

अदाणी विद्या मंदिर में शिक्षक दिवस समारोह में 40 सरकारी स्कूलों और अन्य परियोजना के 120 से अधिक शिक्षक सम्मानित

उदयपुर, अम्बिकापुर। अदाणी विद्या मंदिर, साल्ही में पांच सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य शिक्षक समुदाय को शिक्षा में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित करना था। कार्यक्रम का आयोजन अदाणी फाउंडेशन टीम द्वारा किया गया, जिसमें स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लिया। दोपहर दो बजे से चार बजे तक चले इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी नृत्य, आधुनिक नृत्य और समूह गान प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। समारोह का मुख्य आकर्षण सम्मान समारोह रहा, जिसमें 40 शासकीय विद्यालयों, अदाणी विद्या मंदिर, तथा ‘उत्थान’ परियोजना से जुड़े 120 से अधिक शिक्षकों को उनके […]

ड्रग्स केस मामले में नव्या मलिक और विधि अग्रवाल की रिमांड बढ़ी, अब 15 सितंबर तक रहेंगे जेल में

रायपुर। हाईप्रोफाइल ड्रग्स मामले में आरोपी नव्या मलिक और विधि अग्रवाल की 2 दिन की रिमांड खत्म होने बाद उन्हें विशेष कोर्ट में पेश किया गया. सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 15 सितंबर तक की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. हाईप्रोफाइल ड्रग्स केस में अब तक गिरफ्तार नव्या मलिक, अयान परवेज, विधि अग्रवाल, ऋषिराज टंडन, सोहेल खान और जुनैद अख्तर को एक साथ 15 सितंबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस सूत्रों के अनुसार, नव्या और विधि हर माह मुंबई और गोवा का दौरा करती थीं, जहां संभ्रांत घरानों के युवक-युवतियां रातभर चलने वाली इन पार्टियों में शामिल होते थे. दोनों ने रायपुर, नवा […]

मेडिकल कॉलेज के MBSS के फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट ने की आत्महत्या, हॉस्टल में लगा ली फांसी

कोरबा। कोरबा मेडिकल कॉलेज में MBSS के फर्स्ट ईयर के एक स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली। शनिवार को हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे से लटकता शव मिला। बताया जा रहा है कि युवक का बैकलॉग्स के कारण तनाव में था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम हिमांशु कश्यप (24) है। वह बिलासपुर का रहने वाला था। वह अपने साथी पुष्प राज के साथ हॉस्टल के कमरा नंबर ए/13 में रहता था। उसने कमरे में रस्सी से फंदा बनाकर लोहे के एंगल से लटक गया। परिजनों के आते तक कमरे को सील कर दिया गया है। दरअसल, शनिवार को दोपहर 11 […]

छत्तीसगढ़ आबकारी घोटाला : चैतन्य बघेल की रिमांड बढ़ी, अब 15 सितंबर तक रहेंगे जेल में

रायपुर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की रिमांड बढ़ गई है,15 सितंबर तक कोर्ट ने रिमांड बढ़ाया है, वीडियो कॉन्फ़्रेसिंग के ज़रिए चैतन्य बघेल की पेशी हुई, शराब घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में चैतन्य बघेल को आरोपी बनाया गया है, बता दें कि पिछले 2 महीने से चैतन्य बघेल जेल में बंद हैं। दरअसल, शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चैतन्य बघेल को भी आरोपी बनाया है। आरोप है कि शराब घोटाले की रकम से चैतन्य को 16.70 करोड़ रुपए मिले हैं। ED के मुताबिक शराब घोटाले से मिले ब्लैक मनी को रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में इन्वेस्ट किया गया। ब्लैक […]

छात्रों के लिए मेडिकल कॉलेज रायपुर में 65 करोड़ की लागत से बनेगा छात्रावास : मुख्यमंत्री साय

० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एरोकॉन 2025 का शुभारंभ, कैंसर उपचार और शोध में मिलेगी नई दिशा ० बस्तर–सरगुजा सहित दूरस्थ अंचलों तक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस ० कैंसर के शोध, रोकथाम और इलाज में उपयोगी साबित होगी एरोकॉन 2025 संगोष्ठी रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता का स्वास्थ्य राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में वित्तीय संसाधन कभी बाधा नहीं बनेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सभागार में ‘एरोकॉन 2025’ छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश चैप्टर के दो दिवसीय आयोजन का शुभारंभ कर […]

ED ने SIMI और IM के आतंकी राजू खान की ₹6.34 लाख की संपत्ति अटैच की,रायपुर के दीपक साव से है कनेक्शन

रायपुर/दिल्ली। ED ने SIMI और IM के आतंकी राजू खान की ₹6.34 लाख की संपत्ति अटैच की। पाकिस्तान के खालिद के कहने पर रायपुर में दीपक साव के खातों में ₹48.82 लाख रूपये आये थे जिसे राजू खान, आयशा बानू और जुबैर हुसैन के खातों में ट्रांसफ़र किया गया। राजू खान ने अपना कमीशन ₹6.34 लाख रख कर बाकी पैसा SIMI और IM के आतंकियों को दे दिया। राजू खान के जरिए पैसा SIMI (स्टुडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया) और इंडियन मुजाहिदीन के आतंकियों तक पहुंच रहा था। पाकिस्तानी ने इन्हें कहा था कि खाते में आने वाली रकम का 13% कमीशन काटकर बाकी के पैसे राजू खान, जुबैर हुसैन […]